Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सिंहभूम चैम्बर ने चाकुलिया क्षेत्र में हाथियों के उत्पात पर जताई चिंता
    Breaking News चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    सिंहभूम चैम्बर ने चाकुलिया क्षेत्र में हाथियों के उत्पात पर जताई चिंता

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 15, 2025Updated:January 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सिंहभूम चैम्बर ने चाकुलिया क्षेत्र में हाथियों के उत्पात पर जताई चिंता
    *पुनः मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव एवं उपायुक्त से इसके समाधान की रखी मांग*
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    सिंहभूम चैम्बर ने पिछले एक-दो वर्षों से घाटशिला अनुमंडल के चाकुलिया क्षेत्र में हाथियों द्वारा उत्पात/उपद्रव मचाने और यहां के औद्योगिक प्रतिष्ठानों, एफसीआई गोदाम, मकान, स्कूल भवन में तोड़-फोड़ कर आतंक मचाने, गरीब किसानों के खेतों की फसलों को तबाही करने, लोगों की जानें लेने पर चिन्ता जाहिर करते हुये जिले के उपायुक्त अनन्य मित्तल, भा.प्र.से. का पत्र के माध्यम से ध्यानाकृष्ट कराते हुये इस मामले में हस्तक्षेप कर इसके समाधान निकालने का आग्रह किया है। पत्र की प्रतिलिपि राज्य के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन तथा मुख्य सचिव श्रीमती अलका तिवारी, भा.प्र.से. को भी प्रेषित कर इसका जल्द से जल्द समाधान करने की मांग रखी है। यह जानकारी मानद महासचिव मानव केडिया ने दी।

    अध्यक्ष विजय आनंद मूनका ने कहा कि पिछले एक-दो वर्षों से घाटशिला के चाकुलिया क्षेत्र में हाथियों द्वारा उत्पात/उपद्रव मचाया जा रहा है। हाथियों के यहां आकर उत्पात मचाने से यहां के औद्योगिक प्रतिष्ठानों में कार्यरत मजदूरों, सुरक्षा प्रहरियों के साथ ही यहां के ग्रामीणों में भी भय का माहौल व्याप्त है तथा वे डरे-सहमें हुये हैं। अध्यक्ष ने बताया कि चाकुलिया में पिछले कई वर्षों से काफी संख्या में उद्योग एवं कल-कारखाने अवस्थित हैं। हाथी इन औद्योगिक प्रतिष्ठानों की चाहरदीवारी को तोड़कर अंदर प्रवेश कर जाते हैं तथा वहां के मशीनों, सामानों इत्यादि को नुकसान भी पहुंचाते हैं। हाथियों के इस तरह औद्योगिक प्रतिष्ठानों में घुसकर उत्पात मचाने से यहां काम कर रहे मजदूर डरे हुये हैं तथा अपने जानमाल की सुरक्षा की चिन्ता उन्हें लगी रहती है इस कारण वे विलंब से औद्योगिक प्रतिष्ठानों मेें पहुंचते हैं तथा समय से पहले वापस लौट जाते हैं। इससे उनका और औद्योगिक प्रतिष्ठानों का काम प्रभावित हो रहा है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleघोड़ाबाबा पूजनोत्सव पारम्परिक रीति रिवाज के साथ धूमधाम से आयोजित किया
    Next Article लवली इंस्टीट्यूट चक्रधरपुर की ओर से प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ

    Related Posts

    आईपीएल के साथ जादूगोड़ा में सट्टेबाजी का जाल, युवा बर्बादी की राह पर; पुलिस ने सख्ती के संकेत दिए

    April 21, 2026

    जादूगोड़ा अग्रसेन भवन चुनाव 25 अप्रैल को, अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों के लिए दावेदार मैदान में

    April 21, 2026

    बड़ा गोविन्दपुर में पुश्तैनी जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, भू-माफिया के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत

    April 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आईपीएल के साथ जादूगोड़ा में सट्टेबाजी का जाल, युवा बर्बादी की राह पर; पुलिस ने सख्ती के संकेत दिए

    जादूगोड़ा अग्रसेन भवन चुनाव 25 अप्रैल को, अध्यक्ष समेत प्रमुख पदों के लिए दावेदार मैदान में

    बड़ा गोविन्दपुर में पुश्तैनी जमीन पर फर्जी रजिस्ट्री का आरोप, भू-माफिया के खिलाफ उपायुक्त से शिकायत

    वार्ड 17 की पार्षद नीतू शर्मा का फूटा आक्रोश, जर्जर पोल और बिजली समस्या पर सौंपा ज्ञापन

    अवैध पार्किंग पर चला ट्रैफिक पुलिस का डंडा, टाटा-कांड्रा रोड हुआ जाममुक्त

    ‘जबरदस्त जागरिक’ के माध्यम से जागरूक दुनिया का सहनिर्माण

    हाता में भीषण सड़क दुर्घटना, अनियंत्रित कार ने पैसेंजर टाटा मैजिक एवं दो मोटरसाइकिल सवार को मारा ठोकर, 2 मृत, 11 घायल,5 गंभीर

    महिला आरक्षण बिल पर कांग्रेस का हमला: BJP की मंशा पर उठे सवाल, परविंदर सिंह का निशाना

    महिला आरक्षण बिल पर 25 अप्रैल को रांची में BJP का आक्रोश मार्च, जमशेदपुर से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

    सरयू राय की छवि धूमिल करने की साजिश: जदयू ने विकास सिंह और गोपाल यादव पर साधा निशाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.