Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » लायंस क्लब भारत ने मकर संक्रांति पर सफाई कर्मियों के बीच खाद्य सामग्री का किया वितरण
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    लायंस क्लब भारत ने मकर संक्रांति पर सफाई कर्मियों के बीच खाद्य सामग्री का किया वितरण

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 15, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    लायंस क्लब भारत ने मकर संक्रांति पर सफाई कर्मियों के बीच खाद्य सामग्री का किया वितरण

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत ने समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करते हुए 26 सफाई कर्मियों के बीच खाद्य सामगिय्रों का वितरण किया। इस कार्यक्रम में चावल, दाल, चूड़ा, गुड़, तिलकुट और तिल के लड्डू जैसी जरूरी सामग्रियां वितरित की गईं।
    लायंस क्लब के कैबिनेट सेक्रेटरी लायन शुभम वाजपेई ने कहा कि‘‘सफाई कर्मी हमारे समाज के असली नायक हैं। उनका योगदान हमें स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण प्रदान करता है। मकर संक्रांति के इस पावन पर्व पर, उन्हें सम्मानित करना और उनकी जरूरतों का ध्यान रखना हमारी सामाजिक जिम्मेदारी है।’’
    लायंस क्लब ऑफ जमशेदपुर भारत के अध्यक्ष एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह ने कहा कि सफाई कर्मी समाज के सच्चे रक्षक हैं, और उनका सम्मान एवं सहयोग करना हम सभी का दायित्व है। रिजन चेयरपर्सन लायन नवनीत चौधरी और जॉन चेयरपर्सन लायन संजय पाण्डे ने भी इस पहल को समाज के प्रति क्लब की प्रतिबद्धता का उदाहरण बताया।
    कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष एम.जे.एफ. लायन भरत सिंह, उपाध्यक्ष लायन अंजुला सिंह, सचिव लायन आयुष्मान सिंह, लायन राजेश सिंह समेत क्लब के अन्य सदस्य उपस्थित थे। सभी ने मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।
    लायंस क्लब की यह पहल समाज के प्रति उनकी सेवा भावना और समर्पण को दर्शाती है, जो मकर संक्रांति जैसे पावन पर्व पर और अधिक सार्थक हो जाती है।
    कार्यक्रम के अंत में लायंस क्लब ऑफ़ जमशेदपुर भारत की उपाध्यक्ष लायन अंजुला सिंह ने सभी का धन्यवाद ज्ञापन किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसूर्य मंदिर समिति के पतंग महोत्सव में युवाओं का दिखा उत्साह,रंग-बिरंगी पतंगों से सजा आसमान
    Next Article झारखंड गैर सरकारी विद्यालय संघ का एक प्रतिनिधिमंडल ने शिक्षा मंत्री राम दास सोरेन जी का किया अभिनंदन

    Related Posts

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    August 8, 2026

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    August 8, 2026

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    August 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    AI तकनीक से श्रावणी मेला प्रबंधन हुआ हाईटेक, रियल टाइम मॉनिटरिंग से श्रद्धालुओं को राहत

    स्वतंत्रता दिवस समारोह की तैयारियों का उपायुक्त ने लिया जायजा

    12वां राष्ट्रीय हस्तकरघा दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया

    देहरादून में ‘सौहार्द’ और ‘सचित्र संविधान दर्शन’ प्रदर्शनी का आयोजन

    ब्रह्माकुमारी संस्था के कार्यक्रम में युवाओं से नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

    आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता, दो शूटर समेत चार गिरफ्तार

    लगातार पांचवीं बार नवल टाटा हॉकी झारखंड सब-जूनियर एवं जूनियर स्टेट चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा एनटीएचए

    रेंगकर जलमीनार से लाती है पानी, बैटरी व्हीलचेयर के सहारे सपनों को उड़ान देना चाहती है मालती सिंह

    युवा शक्ति ही झारखंड के भविष्य की दिशा तय करेगी : सुदेश कुमार महतो

    नशे के अड्डों पर पुलिस का शिकंजा, सीनी में कई जगह छापेमारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.