Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » स्वास्थ्य सेवा को सुदृढ़ करने हेतु मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बजट पूर्व सुझाव मांगे
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर जामताड़ा झारखंड धनबाद रांची संथाल परगना सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    स्वास्थ्य सेवा को सुदृढ़ करने हेतु मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बजट पूर्व सुझाव मांगे

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 14, 2025Updated:January 14, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    स्वास्थ्य सेवा को सुदृढ़ करने हेतु मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने बजट पूर्व सुझाव मांगे

    सकारात्मक बदलाव के लिए सामूहिक प्रयास जरूरी: डॉ. इरफान अंसारी

    स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ बनाना मेरी प्राथमिकता: डॉ. इरफान अंसारी

    निजाम खान राष्ट्र संवाद

    राँची। झारखण्ड सरकार में माननीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को सुदृढ़ और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से झारखण्ड के सभी सांसदों, विधायकों और मंत्रियों से आगामी बजट सत्र से पूर्व सुझाव एवं परामर्श आमंत्रित किए हैं।

    डॉ. इरफान अंसारी ने नववर्ष के शुभ अवसर पर सभी जनप्रतिनिधियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि झारखण्ड राज्य का आगामी वित्तीय बजट सत्र शीघ्र प्रारंभ होने जा रहा है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग का बजट भी विधानसभा के पटल पर प्रस्तुत किया जाएगा। इस क्रम में उन्होंने आग्रह किया कि स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के लिए सभी जनप्रतिनिधि अपने बहुमूल्य सुझाव साझा करें, ताकि बजट में उन सुझावों का यथासंभव समावेश कर राज्य की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सके।

    डॉ. अंसारी ने कहा कि एक चिकित्सक होने के नाते वे स्वास्थ्य व्यवस्था की चुनौतियों और आवश्यकताओं को भली-भांति समझते हैं। उनका मानना है कि स्वास्थ्य क्षेत्र में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए सामूहिक प्रयास आवश्यक है। उनके नेतृत्व में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक तकनीक और बुनियादी ढांचे से सुसज्जित करने की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।

    मंत्री डॉ. इरफान अंसारी का यह पहल दर्शाता है कि वे स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर गंभीर और संवेदनशील हैं। उनका यह कदम झारखण्ड की स्वास्थ्य सेवाओं में व्यापक सुधार की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। आने वाले समय में राज्य की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराने में यह प्रयास निर्णायक साबित होंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविश्व के विशालतम सांस्कृतिक समागम महाकुम्भ के दूसरे दिन पवित्र स्नान में डुबकी लगाया झारखंड विधानसभाध्यक्ष
    Next Article जिला कांग्रेस कमेटी ने पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय बिंदेश्वरी दुबे को याद कर किया नमन

    Related Posts

    श्याम सुंदर प्रसाद सिंह के निधन से ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और ब्रह्मर्षि विकास मंच में शोक की लहर

    September 14, 2026

    मेयर सुधा गुप्ता ने एग्रिको सड़क हादसे के पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की

    September 14, 2026

    राजेश शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के रूप में 14 वर्ष का कार्यकाल पूरा किया

    September 14, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    श्याम सुंदर प्रसाद सिंह के निधन से ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन और ब्रह्मर्षि विकास मंच में शोक की लहर

    मेयर सुधा गुप्ता ने एग्रिको सड़क हादसे के पीड़ित परिवार की आर्थिक मदद की

    राजेश शुक्ल ने झारखंड स्टेट बार काउंसिल के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के रूप में 14 वर्ष का कार्यकाल पूरा किया

    सीएसआर के तहत कराए गए विकास कार्यों के भुगतान में देरी: 15 संवेदक आर्थिक संकट में

    अंतर्राष्ट्रीय लोकतंत्र दिवस 2026: मानवाधिकार, संवाद और नागरिक कर्तव्य की नई परिभाषा

    भारत को वीटो का अधिकार बदलती विश्व व्यवस्था की अनिवार्य मांग

    सोलर एलईडी लाइट से रोशन होंगी जमशेदपुर पश्चिम की गलियां और चौक-चौराहे

    सार्वजनिक दुर्गा पूजा कमेटी मिथिलांचल सिदगोड़ा में शारदीय नवरात्र के लिए भूमि पूजन

    एसएसपी ने किया बिरसानगर थाना का औचक निरीक्षण, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश

    विजया गार्डन में 10वीं मंजिल से गिरकर पूर्व टाटा स्टील अधिकारी की मौत

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.