Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति 15 जनवरी को करेगी भव्य पतंग महोत्सव का आयोजन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति 15 जनवरी को करेगी भव्य पतंग महोत्सव का आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 13, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मकर संक्रांति के पावन अवसर पर सिदगोड़ा सूर्य मंदिर समिति 15 जनवरी को करेगी भव्य पतंग महोत्सव का आयोजन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर: सूर्य मंदिर समिति द्वारा आगामी 15 जनवरी को मकर संक्रांति के पावन अवसर पर भव्य पतंग महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। आयोजन की जानकारी देते हुए समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह ने प्रेस-विज्ञप्ति जारी कर बताया कि यह महोत्सव सूर्य मंदिर परिसर स्थित शंख मैदान में संपन्न होगा। महोत्सव में जमशेदपुर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में युवा और युवतियां भाग लेंगी। उन्होंने बताया कि इस अनूठे आयोजन का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक खेल पतंगबाजी को प्रोत्साहन देना है, जो हमारी सांस्कृतिक धरोहर का अभिन्न हिस्सा है। कार्यक्रम में तीन सर्वश्रेष्ठ पतंगबाजों को प्रथम, द्वितीय और तृतीय पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। भूपेंद्र सिंह ने बताया कि मकर संक्रांति के अवसर पर भगवान भास्कर की विधिवत पूजा-अर्चना की जाएगी। इसके पश्चात सोन मंडप परिसर में 5 हजार से अधिक श्रद्धालुओं के बीच भोग प्रसाद के रूप में खिचड़ी, चोखा और चटनी का श्रद्धापूर्वक वितरण होगा।

    भूपेंद्र सिंह ने क्षेत्र के सभी युवाओं से अपील की है कि वे इस महोत्सव में उत्साहपूर्वक भाग लें और पतंगबाजी की पारंपरिक कला को जीवंत रखें।

    महोत्सव को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न जिम्मेदारियों का वर्गीकरण किया गया है, जिसमें पूजा व्यवस्था: अखिलेश चौधरी, शशिकांत सिंह, रमेश तिवारी। पतंग महोत्सव: अमरजीत सिंह राजा, गुंजन यादव, शैलेश गुप्ता, कुमार अभिषेक, तेजिंदर सिंह जोनी, कंचन दत्ता, कृष्णा मोहन सिंह। प्रसाद वितरण: भूपेंद्र सिंह, सुशांतो पांडा, दिनेश कुमार, राकेश सिंह, बोलटू सरकार, बंटी अग्रवाल। प्रेस एवं मीडिया: प्रेम झा और प्रमोद मिश्रा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसड़क निर्माण और साफ-सफाई को लेकर उप नगर आयुक्त से मिले व्यवसायी
    Next Article भाजपा से जुड़ें और राष्ट्र निर्माण में भागीदार बनें: काले

    Related Posts

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.