Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » ध्यान फाउंडेशन कर रहा है तीन दिवसीय अमृतमयी गौ कृपा कथा का आयोजन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    ध्यान फाउंडेशन कर रहा है तीन दिवसीय अमृतमयी गौ कृपा कथा का आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ध्यान फाउंडेशन कर रहा है तीन दिवसीय अमृतमयी गौ कृपा कथा का आयोजन

    *व्यासपीठ पर विराजमान होंगी साध्वी श्रद्धा गोपाल सरस्वती दीदी जी*

    जमशेदपुर, 11 जनवरी. गौ सेवा के प्रति लोगों को गौमाता के प्रति नवचेतना जागृत करने एवं जीवन में गौमाता का महत्व बतलाने हेतु चाकुलिया के ध्यान फाउंडेशन द्वारा तीन दिवसीय अमृतमयी गौ कृपा कथा का आयोजन किया जा रहा है. जानकारी देते हुए गौशाला की संस्थापक डॉ. शालिनी मिश्रा ने बतलाया कि पवित्र गौ कथा का वाचन
    परम पूज्य ग्वाल संत गोपालाचार्य गोपालानंद सरस्वती जी महाराज जी की कृपा पात्र शिष्या पूज्या श्रद्धा गोपाल सरस्वती दीदी करेंगी. यह आयोजन बिस्टुपुर तुलसी भवन में आयोजित होगा. गुरुवार, 16 जनवरी से शनिवार, 18 जनवरी 2025 तक प्रतिदिन दोपहर 3 से शाम 6 बजे तक कथा वाचन होगा.

    *कौन हैं कथा वाचक साध्वी श्रद्धा गोपाल सरस्वती दीदी जी*
    मध्यप्रदेश के सालरिया में जन्मी साध्वी कपिला गोपाल सरस्वती दीदी ने कम्प्यूटर इंजीनियरिंग में बीटेक किया. उसके बाद उनका झुकाव अध्यात्म और गौ सेवा की ओर होता चला गया और उन्होंने अच्छी सैलरी वाली नौकरी छोड़कर सन्यास ले लिया. तब से वे गोसेवा के महायज्ञ में जुटी हुई हैं. वे अब तक देश के विभिन्न शहरों में 200 से अधिक गोकथा वाचन कर चुकी हैं. गौ माता की सेवा और रक्षा के लिए उन्होंने 11 वर्ष तक अन्न का त्याग भी किया है. वे पैरों में जूते या चप्पल नहीं पहनती हैं. उनकी वाणी से प्रेरणा लेकर हजारों लोग नशा मुक्त हो चुके हैं. उनके सानिध्य से कई निःसंतान दंपतियों को संतान का सुख प्राप्त हुआ और रोगी व्यक्तियों के शारीरिक कष्ट भी दूर हुए हैं.

    *ध्यान फाउंडेशन चाकुलिया*
    ध्यान फाउंडेशन द्वारा चाकुलिया एरोड्रम के पास एक गौशाला का संचालन किया जाता है. जहां वर्तमान में लगभग 20500 गोवंश की सेवा की जा रही है. यह गौशाला आज देश की सबसे बड़ी नंदीशाला बन चुकी है. ध्यान फाउंडेशन द्वारा संचालित देश की विभिन्न गौशालाओं में 55000 गोवंश की सेवा की जाती है. फाउंडेशन से जुड़े सदस्यों ने जमशेदपुर के सभी श्रद्धालुओं को पवित्र एवं शुभ गौ कथा श्रवण के लिए सपरिवार सादर आमंत्रित किया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबजट की घोषणा से पहले वित्तीय वर्ष 2025 में GDP वृद्धि दर में कमी का अनुमान चिंताजनक देवानंद सिंह
    Next Article बहरागोड़ा : हावड़ा हाट मे खरीदारी को लेकर उमड़ी लोगों की भीड़

    Related Posts

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    April 26, 2026

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    April 26, 2026

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    April 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रानीश्वर के कामती बालू घाट पर अवैध उठाव का खेल, दिनदहाड़े सक्रिय दिखे बालू माफिया

    उपायुक्त की अध्यक्षता में स्पॉन्सरशिप एवं फोस्टर केयर समिति की बैठक आयोजित

    गर्मी और हीट वेव से बचाव को लेकर जिला प्रशासन की अपील

    जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक, अधिकारियों को दिए निर्देश

    पेयजल समस्याओं के समाधान के लिए जिला व प्रखंड स्तर पर कंट्रोल रूम स्थापित

    झारखंड विधानसभा का शैक्षणिक भ्रमण, प्रशिक्षु अधिकारियों को दी गई प्रशासनिक सीख

    गुर्रा नदी की जर्जर पुलिया बनी जानलेवा खतरा, 10 गांवों का संपर्क संकट में, मरम्मत नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

    मजदूर आंदोलन के आगे झुकी ठेका कंपनी, यूसील भाटीन माइंस में 4 दिन की हड़ताल के बाद मांगों पर बनी सहमति, ओवरटाइम दोगुना व कैंटीन शुरू करने का फैसला

    अग्रसेन भवन समिति चुनाव शांतिपूर्ण संपन्न, दीपक व अमित बने सचिव-उपसचिव, नई कमेटी ने आधुनिकरण का रखा लक्ष्य

    झारखंड क्षत्रिय संघ ने दी स्वतंत्रता सेनानी वीर कुंवर सिंह को श्रद्धांजलि

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.