Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिक्षाविद चित्रा मैडम नहीं रही, अंतिम संस्कार संपन्न फिल्मों के बाद शिक्षा जगत में बनाया कैरियर
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    शिक्षाविद चित्रा मैडम नहीं रही, अंतिम संस्कार संपन्न फिल्मों के बाद शिक्षा जगत में बनाया कैरियर

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 10, 2025Updated:January 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शिक्षाविद चित्रा मैडम नहीं रही, अंतिम संस्कार संपन्न
    फिल्मों के बाद शिक्षा जगत में बनाया कैरियर
    राष्ट्र संवाद संवाददाता सम्मेलन
    जमशेदपुर। शहर की शिक्षाविद मैडम चित्रा भट्ट नहीं रही। 72 वर्षीय चित्रा भट्ट का निधन जागृति मेंटल हॉस्पिटल तलोजा मुंबई में इलाज के क्रम में हो गया। उनका अंतिम संस्कार दादर शिवाजी पार्क शवदाह गृह में कर दिया गया।
    इस मौके पर शहर से विशेष तौर पर उनके प्रिय फ्रेडरिक डिसूजा एवं अन्य नजदीकी रिश्तेदार शामिल हुए।
    मैडम चित्रा भट्ट जमशेदपुर विमेंस कॉलेज एवं लोयोला कॉलेज आफ एजुकेशन से जुड़ी रही और उनके विद्यार्थी शहर के विभिन्न विद्यालयों में प्रिंसिपल एवं शिक्षक के तौर पर अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
    उनके पति डॉ एम एन भट्ट लंबे समय तक अपनी सेवाएं टीएमएच में देते रहे। वह अपने पीछे बेटी प्रिया एवं बेटा राहुल तथा भरा पूरा परिवार छोड़ गई है।

    चित्रा भट्ट ने सिने अभिनेता देवानंद निर्देशित फिल्म प्रेम पुजारी में अभिनय किया था। विवाह के बाद जमशेदपुर चली आई और अपना जीवन शिक्षा क्षेत्र को समर्पित कर दिया।
    उनके निधन पर फादर पायस फर्नांडीज, फादर सुनील लकड़ा, केरला समाजम की पूर्व प्रिंसिपल विजयम कारथा, डीनोबली स्कूल प्रिंसिपल फादर मिस्किथ, लोयोला स्कूल वाइस प्रिंसिपल विनीता एक्का, वाइस प्रिंसिपल मोनिका उप्पल, काशीडीह हाई स्कूल प्रिंसिपल फ्रांसिस जोसेफ, इंदिरा स्कूल के संस्थापक डीके मिश्रा, साहित्यकार डॉ विजया शर्मा, पुलिस निरीक्षक आनंद मिश्रा, फादर सिरिल फर्नांडीज, गुरु नानक स्कूल के पूर्व प्रभारी हेड मास्टर एवं कौमी सिख मोर्चा के अध्यक्ष अधिवक्ता कुलविंदर सिंह, गोवानिज कैथोलिक एसोसिएशन के संयोजक हिलेरी डिसूजा, एलुमनी एसोसिएशन लोयोला कॉलेज ऑफ एजुकेशन के सुमन सरकार, इंद्राणी सरखेल, अलका सिंह, नर्गिस मदन, अमृता कौर ने गहरा शोक जताया है। इन सभी के अनुसार उन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में अमिट छाप छोड़ी है। शिक्षा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है, जिसकी भरपाई निकट भविष्य में मुश्किल है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरघुवर की वापसी.. कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह
    Next Article भोजपुरी संस्कृति मंच देगा ‘‘भोजपुरी एल्बम ट्रैक’’ में गाने का मौका

    Related Posts

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    June 17, 2026

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    June 17, 2026

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हस्तशिल्प निर्यात को बढ़ावा देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम, उद्यमियों को दी गई अहम जानकारी

    रांची में आरएसएस कार्यालय पर हमला: लोकतंत्र के लिए ख़तरा

    जिला योजना समिति की बैठक में 139 विकास योजनाओं पर मंथन, 38 योजनाओं को मिली स्वीकृति

    रांची में आरएसएस कार्यालय हमले की जांच तेज: एसआईटी, एनआईए जुटी

    अमेरिका ने बदला ‘इंडो-पैसिफिक कमांड’ का नाम: भारत के लिए रणनीतिक संदेश?

    मोदी-ट्रंप वार्ता: भारतीय नाविकों की सुरक्षा पर ज़ोर

    झारखंड राज्यसभा चुनाव: सियासी हलचल और रिजॉर्ट राजनीति

    सुबह झमाझम बारिश, दोपहर में निकली तेज धूप; जमशेदपुर में फिर बढ़ा तापमान

    21 जून को गुरुद्वारा साहिब साकची में सजेगा भव्य कीर्तन दरबार, बीबी जसप्रीत कौर करेंगी गुरुबाणी कीर्तन

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.