Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विवेकानंद जयंती और स्वर्णरेखा महोत्सव को लेकर बैठक संपन्न
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    विवेकानंद जयंती और स्वर्णरेखा महोत्सव को लेकर बैठक संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanJanuary 10, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विवेकानंद जयंती और स्वर्णरेखा महोत्सव को लेकर बैठक संपन्न

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    *जमशेदपुर*। स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट की एक अहम बैठक बिष्टुपुर में हुई. इस बैठक में 12 जनवरी को मनाये जाने वाले विवेकानंद जयंती और 14 जनवरी को स्वर्णरेखा महोत्सव की तैयारियों के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई. बैठक की अध्यक्षता स्वर्णरेखा क्षेत्र विकास ट्रस्ट के मुख्य ट्रस्टी अशोक गोयल ने की. प्रस्तावना सुबोध श्रीवास्तव ने रखी.

    बैठक में यह तय हुआ कि स्वामी विवेकानंद की जयंती भुवनेश्वरी देवी मंदिर के बगल में स्वामी विवेकानंद उद्यान, टेल्को में मनाई जाएगी. प्रातः 10 बजे स्वामी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा. साढ़े 10 बजे बौद्धिक विमर्श होगा. इसमें मुख्य अतिथि जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय होंगे.
    बैठक में 14 जनवरी को मकर संक्रांति के शुभ अवसर पर आयोजित होने वाले 20वें स्वर्णरेखा महोत्सव के आयोजन को लेकर भी चर्चा हुई. यह महोत्सव सोनारी के दोमुहानी तट पर मनाया जाएगा. बैठक में यह तय किया गया कि सुबह 10.30 बजे नदी पूजन होगा. सुबह 11 बजे पांडेय घाट, भुईंयाडीह में पूजा होगी. संध्या पांच बजे बिष्टुपुर स्थित मिलानी हॉल में संगोष्ठी का आयोजन किया जाएगा. इस संगोष्ठी में दामोदर बचाओ आंदोलन के प्रणेता और जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय समेत कई जाने-माने पर्यावरणविद शामिल होंगे.

    बैठक में विवेकानंद जयंती और स्वर्णरेखा महोत्सव को लेकर लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गईं. बैठक में आशुतोष राय, इंद्रजीत सिंह, मंजू सिंह, नीरू सिंह, नीरज सिंह, कुलविंदर सिंह पन्नू, आकाश शाह, प्रवीण सिंह, एम. चंद्रशेखर राव, मंकेश्वर चौबे, राजेश कुमार, असीम पाठक, सत्येंद्र सिंह, दिलीप कुमार प्रजापति, अर्जुन यादव, विजय सिंह समेत दर्जनों लोग शामिल थे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleराज्य में पर्यटन की अपार संभावनाएं ,नेचर फ्रेंडली कार्ययोजना बनाएं झारखंड को पर्यटन हब के रूप में पहचान देना लक्ष्य: हेमन्त सोरेन, मुख्यमंत्री
    Next Article 12 जनवरी को तैलिक साहू महासभा का वार्षिक मिलन समारोह

    Related Posts

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    June 17, 2026

    गम्हरिया के प्रतिष्ठित व्यवसायी अनिल सिन्हा की पत्नी का निधन

    June 17, 2026

    भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं दीप यज्ञ आयोजित 

    June 17, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    पानी को दूषित किए जाने से और पेड़ काटे जाने से ग्रामीणों में नाराजगी

    गम्हरिया के प्रतिष्ठित व्यवसायी अनिल सिन्हा की पत्नी का निधन

    भगवती देवी शर्मा की जन्मशताब्दी पर पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ एवं दीप यज्ञ आयोजित 

    राजकीय पॉलिटेक्निक आदित्यपुर में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान कार्यक्रम का आयोजन

    महुआ शराब को लेकर विवाद में युवक की मौत, एक पर हत्या का आरोप

    प्रिया ड्रीम सिटी में जमीन घोटाले का आरोप, खरीदारों ने बिल्डर पर लगाया डबल रजिस्ट्री का गंभीर आरोप

    कार्तिक उरांव सर्विस स्टेशन में ऑनलाइन सीएनजी स्टेशन का शुभारंभ

    ईचागढ़ थाना परिसर में मुहर्रम को लेकर हुई शांति समिति की बैठक 

    बोलानी ठीका मजदूर संघ ने सेल प्रशासन को माँग पत्र सुपुर्द कर ठेकाकंपनी के दादागिरी पर रोक लगानै की माँग की

    फुलडुंगरी में भागमति सेवा सदन का हुआ उद्घाटन, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने पर जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.