Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » नृत्यशालाः एकदिवसीय कार्यशाला में 200 लोगों ने लिया भाग
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    नृत्यशालाः एकदिवसीय कार्यशाला में 200 लोगों ने लिया भाग

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    नृत्यशालाः एकदिवसीय कार्यशाला में 200 लोगों ने लिया भाग
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    *रांची*। कथक को लोकप्रिय बनाने के लिए यहां मेकॉन इस्पात क्लब, रांची में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। यह आयोजन नृत्यशाला के तत्वावधान में किया गया था। इस आयोजन में लगभग 200 लोगों ने भाग लिया। यह एक दिवसीय कार्यशाला था, जिसमें संदीप मलिक ने लोगों को कथक की बारीकियों से परिचय कराया। उन्होंने कहा कि इस कार्यशाला का मकसद ही है कथक को लोकप्रिय बनाना। अब कथक की अनुगूंज दूर देशों में भी सुनाई देती है और करियर के लिहाज से भी यह ठीक है।

    कार्यशाला में श्री मलिक ने प्रतिभागियों को अपनी टीम के साथ प्रशिक्षित किया। उन्होंने कथक के मूल तत्वों- नृत्य मुद्राएं, ताल और भाव-भंगिमाओं का व्यावहारिक ज्ञान दिया। कार्यशाला में साढ़े तीन वर्ष से ऊपर विभिन्न आयु वर्ग के प्रतिभागियों ने दो सत्रों (जूनियर एवं सीनियर) में हिस्सा लिया। प्रतिभागियों ने इसे अनमोल अनुभव बताया।

    नृत्यशाला की संचालिका मोनिका डे ने बताया कि कार्यशाला का मकसद साफ थाः बच्चों को भारतीय शास्त्रीय नृत्य की गहराइयों से परिचित कराना और उन्हें इस समृद्ध कला की बारीकियों से अवगत कराना। पंडित संदीप मलिक ने न केवल कथक नृत्य की तकनीकी विशेषताओं पर ध्यान केंद्रित किया, बल्कि बच्चों को भाव-भंगिमा और अभिव्यक्ति के महत्व को भी सिखाया। बच्चे काफी उत्साहित दिखे।

    कार्यशाला के अंत में सभी प्रतिभागियों को पंडित संदीप मालिक द्वारा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। पंडित संदीप मालिक ने बच्चों के उत्साह और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजन भारतीय शास्त्रीय कलाओं के प्रचार-प्रसार में सहायक होते हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविजया गार्डन्स के द्वारा 4 जनवरी से होगा श्रीमद् भागवत कथा आयोजन
    Next Article किशोर कुणाल का निधन मेरी व्यक्तिगत क्षतिःसरयू राय

    Related Posts

    उलीडीह में युवक की हत्या, झाड़ियों से मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान

    May 31, 2026

    गोलमुरी फायरिंग और 20 लाख रंगदारी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी कुंडी और अमन कोलकाता से गिरफ्तार

    May 31, 2026

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    May 31, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उलीडीह में युवक की हत्या, झाड़ियों से मिला शव, सिर पर धारदार हथियार से हमले के कई निशान

    गोलमुरी फायरिंग और 20 लाख रंगदारी कांड का खुलासा, मुख्य आरोपी कुंडी और अमन कोलकाता से गिरफ्तार

    ट्विटर पर विधायक उज्जवल दास ने लिया संज्ञान, चतरा डीसी को जांच व कार्रवाई का निर्देश

    नारी –एक अनुपम शक्ति

    खुशियां अधूरी: सब कुछ होकर भी क्यों खाली हाथ?

    हिंदी पत्रकारिता: चुनौतियों का यथार्थ और आँकड़ों का संग्राम

    छात्रों को चाहिए भरोसा, नहीं भाषण: शिक्षा व्यवस्था पर सवाल

    यूसीआईएल की रोटेशन नीति पर उठे सवाल, संवेदनशील पदों पर वर्षों से जमे अधिकारियों को लेकर चर्चा तेज

    पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने की मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मुलाकात

    जुगसलाई अग्निकांड ने खोली प्रशासनिक लापरवाही की पोल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.