Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गिरिडीह टॉल प्लाजा में पत्रकार पर हमले के खिलाफ डीसी को प्रेस क्लब ने सौंपा ज्ञापन, जिला के पत्रकारों हितों पर भी चर्चा, डीसी ने सुरक्षा और सहयोग का दिया भरोसा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    गिरिडीह टॉल प्लाजा में पत्रकार पर हमले के खिलाफ डीसी को प्रेस क्लब ने सौंपा ज्ञापन, जिला के पत्रकारों हितों पर भी चर्चा, डीसी ने सुरक्षा और सहयोग का दिया भरोसा

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गिरिडीह टॉल प्लाजा में पत्रकार पर हमले के खिलाफ डीसी को प्रेस क्लब ने सौंपा ज्ञापन, जिला के पत्रकारों हितों पर भी चर्चा, डीसी ने सुरक्षा और सहयोग का दिया भरोसा

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त के मार्फत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंप कर गिरिडीह में पत्रकार अमरनाथ सिन्हा के साथ मारपीट की घटना के दोषियों पर कार्रवाई की मांग की। साथ ही पूर्वी सिंहभूम जिला के पत्रकारों की सुरक्षा और सहूलियतों पर भी ध्यान आकृष्ट किया। मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन में बताया गया है कि हम पत्रकारो पर पत्रकारिता के दौरान या उसके बाद हो रहे हमले के मामले को लेकर झारखंड में पत्रकार सुरक्षा हेतु एक विशेष कानून लाने की कृपा करें। श्रीमान यह आप को भी ज्ञात होगा कि विगत दिनों गिरिडीह में ईटीवी भारत के पत्रकार अमरनाथ सिन्हा के साथ गिरिडीह के टोल प्लाजा पर समाचार संकलन के दौरान टोल प्लाजा के कुछ गुंडे तत्वों के द्वारा जानलेवा हमला किया गया जो देश के चौथे स्तंभ को अवैध तरीके से हिलाने का प्रयास है। इसका जमशेदपुर प्रेस क्लब के सदस्य, पदाधिकारी एवं पूर्वी सिंहभूम जिले के सभी पत्रकार घोर निंदा करते हुए सरकार से मांग करते है कि, पत्रकारों की सुरक्षा हेतु पत्रकार सुरक्षा कानून लाया जाए जिस पत्रकार निर्भीक होकर समाचार संकलन करने का काम करे, एवं लोगों के बीच सरकार की उपलब्धियां, खामियां एवं सभी तरह के समाचार पहुंचा सके।

    इसके साथ ही मुख्यमंत्री महोदय से जमशेदपुर प्रेस क्लब यह मांग करती है कि जिस तरह से गिरिडीह में पत्रकार अमरनाथ सिन्हा के साथ में हुआ है, इसकी पुनरावृत्ति द्वारा ना हो और दोषियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी हो।

    जमशेदपुर प्रेस क्लब सरकार से अभी मांग करती है कि गिरिडीह टोल प्लाजा जो की सरकार के बंद करने के निर्देश के बावजूद टोल प्लाजा वसूली कर रहा था उस टोल प्लजा के संवेदक पर भी विधिसम्मत करवाई हो, जिससे वैसे गुंडा तत्वों के बीच यह संदेश जा सके की पत्रकार कोई भीड़ का हिस्सा नहीं है।

    मुख्यमंत्री महोदय से यह भी जमशेदपुर प्रेस क्लब मांग करती है कि झारखंड राज्य के सभी जिलों के उपायुक्त एवं एसएसपी / एसपी/जोन के डीआईजी सहित सभी पुलिस पदाधिकारी को निर्देशित किया जाए कि राज्य के किसी भी जिले में किसी भी पत्रकार के साथ अन्याय ना हो एवं गिरिडीह के तरह की घटना की पुनरावृति ना हो।
    उपायुक्त ने आश्वासन दिया कि जिला में पत्रकारों के हितों और सुरक्षा का पूरा ख्याल रखा जाएगा। प्रतिनिधिमंडल में अध्यक्ष मनोज सिंह, महासचिव विनय पूर्ति, कोषाध्यक्ष अजय महतो के साथ वरिष्ठ पत्रकार अरिंदम सिन्हा, मनोज सिंह, रत्नेश तिवारी.संदीप सवर्ण,मो अकबर आशीष तिवारी.सुदर्शन शर्मा. भोला प्रसाद.इम्तियाज इंतु, राजेश सिंह,अनिमेष सेनगुप्ता,विनय उपाध्याय, बिजेंद्र कुमार , सरफराज अहमद.वरुण कुमार, रंजीत ओझा, मंजीत सिंह, जावेद आलम.आनंद राव.आलोक पांडे आदि शामिल थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Article“फोन पर मिली सूचना की सत्यता जांच करने के बाद ही कोई निर्णय लें ” – अमित अभिषेक, साइबर थाना इंस्पेक्टर
    Next Article मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को “प्रयागराज महाकुम्भ 2025” में सम्मिलित होने हेतु सादर आमंत्रण

    Related Posts

    भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में पियाऊ की व्यवस्था, प्रशासन अलर्ट

    May 27, 2026

    जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

    May 27, 2026

    ईद-उल-जोहा को लेकर जामताड़ा प्रशासन अलर्ट, संयुक्त आदेश जारी

    May 27, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भीषण गर्मी को देखते हुए शहर में पियाऊ की व्यवस्था, प्रशासन अलर्ट

    जनता दरबार में उमड़ी फरियादियों की भीड़, समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश

    ईद-उल-जोहा को लेकर जामताड़ा प्रशासन अलर्ट, संयुक्त आदेश जारी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.