Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » “फोन पर मिली सूचना की सत्यता जांच करने के बाद ही कोई निर्णय लें ” – अमित अभिषेक, साइबर थाना इंस्पेक्टर
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    “फोन पर मिली सूचना की सत्यता जांच करने के बाद ही कोई निर्णय लें ” – अमित अभिषेक, साइबर थाना इंस्पेक्टर

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 24, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    “फोन पर मिली सूचना की सत्यता जांच करने के बाद ही कोई निर्णय लें ” – अमित अभिषेक, साइबर थाना इंस्पेक्टर
    _______________________________
    राष्ट्रीय उपभोक्ता दिवस के अवसर पर “साइबर फ्रॉड और डिजिटल एरेस्ट” विषय पर प्रबुद्ध नागरिक गोष्ठी का आयोजन।
    ________________________________

    अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत , झारखंड प्रांत के द्वारा आज एक प्रबुद्ध नागरिक गोष्ठी का आयोजन गोलमुरी के भोजपुरी भवन में किया गया। इस गोष्ठी का विषय था साइबर फ्रॉड क्राइम और डिजिटल अरेस्ट। यह एक बहुत ही महत्वपूर्ण और तात्कालिक विषय है इसलिए अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत झारखंड के तत्वाधान में राष्ट्रीय ग्राहक दिवस के अवसर पर इस विचार गोष्ठी का आयोजन महिलाओं और पुरुषों के बीच किया गया। इसमें मुख्य वक्ता के रूप में साइबर अपराध थाना के इंस्पेक्टर अमित अभिषेक, कुणाल राजा और रूपेश कोठारी जी उपस्थित थे । विचार गोष्ठी का आरंभ मां भारती और विवेकानंद जी के चित्र के समक्ष पुष्प अर्पित कर किया
    गया। संगठन मंत्र का वाचन किया अंकेश भुईयां जी ने।
    ग्राहक गीत का गायन किया पूर्वी सिंहभूम के प्रचार प्रसार टोली की सदस्य डाॅली परिहार जी ने । सभी अतिथियों को उत्तरीय , पुष्प और प्रतीक चिन्ह देकर उनका स्वागत अभिनंदन किया गया। अतिथियों के वक्तव्य के बाद स्वागत भाषण सह परिचय दिया प्रांत पर्यावरण आयाम प्रमुख डॉ अनिता शर्मा जी ने। विषय प्रवेश कराया आरती शर्मा जी ने।
    अमित अभिषेक, साइबर थाना इंस्पेक्टर ने कहा कि “फोन पर मिली सूचना की सत्यता जांच करने के बाद ही कोई निर्णय लें और लोन के लिए बैंक जायें न कि मोबाइल पर आ रहे फोन पर विश्वास करें। 1930 नंबर पर फोन करके आप साइबर की शिकायत कर सकते हैं।”
    साइबर अपराध थाना के इंस्पेक्टर कुणाल राजा ने कहा कि “कभी भी वीडियो फोन न उठायें और न ही कोई फाइल अपलोड करें। अपनी निजी सूचना कभी भी साझा न करें। ”
    साइबर अपराध थाना के इंस्पेक्टर रूपेश कोठारी ने सेफ वाट्स अप चलाने की बात कही और अपने नंबर को वेरीफिकेशन करने की बात कही।
    प्रांत उपाध्यक्ष एंजेल उपाध्याय जी ने ग्राहक पंचायत के कार्य और उद्देश्य के बारे में सभी को जानकारी दी। अतिथियों के वक्तव्य के बाद एक खुला सत्र भी रखा गया ताकि लोग साइबर क्राइम के बारे में अपने संदेह का निवारण कर सकें।
    गोष्ठी का संचालन किया सदस्य उपासना सिन्हा जी ने और धन्यवाद ज्ञापन किया महिला आयाम प्रांत प्रमुख रूबी लाल जी ने ।
    कार्यक्रम के अंत में शांति मंत्र का वाचन किया सदस्य रीना परितोष जी ने।
    इस गोष्ठी में झारखंड प्रांत अध्यक्ष डाॅ कल्याणी कबीर, पूर्वी सिंहभूम अध्यक्ष पप्पू सिंह, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य सरिता सिंह जी , पूर्वी सिंहभूम उपाध्यक्ष कृष्णा सिन्हा जी,अंकेश भुईयां, डाॅली परिहार, मीरा गुप्ता, सीमा सिंह, पुष्पांजलि मिश्रा,अन्नी अमृता,आशीष, पुष्पांजलि मिश्रा , सपना तिवारी, रजनी गुप्ता जी और अन्य की उपस्थिति रही।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबाबासाहेब अम्बेडकर सम्मान मार्च* में उमड़े कांग्रेसी
    Next Article गिरिडीह टॉल प्लाजा में पत्रकार पर हमले के खिलाफ डीसी को प्रेस क्लब ने सौंपा ज्ञापन, जिला के पत्रकारों हितों पर भी चर्चा, डीसी ने सुरक्षा और सहयोग का दिया भरोसा

    Related Posts

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    May 26, 2026

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    May 26, 2026

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    May 26, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    साकची में स्टेट टास्क फोर्स ऑन टीबी की बैठक, उन्मूलन को लेकर बनी रणनीति

    चर्चित हत्या कांड में फरार चार आरोपियों के घर पुलिस ने चिपकाया इश्तेहार

    पेट्रोल-डीजल मूल्य वृद्धि के खिलाफ कांग्रेस का हस्ताक्षर अभियान

    जुगसलाई यूनिक कलेक्शन फायरिंग कांड का खुलासा, मनीष सिंह गिरोह के दो और सदस्य गिरफ्तार

    एमजीएम मेडिकल कॉलेज परिसर में सोलर बैटरी में लगी आग, मची अफरा-तफरी

    मनपीटा तालाब में डूबने से 7 वर्षीय मासूम की मौत, परिवार में मातम

    पीएम आवास के लाभुक फिर पहुंचे सरयू राय के पास, 31 मई तक चाबी नहीं मिलने पर अनशन की चेतावनी

    जनता के मुद्दों पर सड़क से सदन तक लड़ेगी जदयू, बिहार मॉडल पर विकास का आह्वान

    उपायुक्त ने किया ईवीएम वेयर हाउस का निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा

    अवैध खनन पर प्रशासन का शिकंजा, तीन हाईवा और एक ट्रैक्टर जब्त

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.