Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » रेलनगरी चित्तरंजन में कुशवाहा सेवा समिति चितरंजन के बैनर तले कर्नल सिंह पार्क में वनभोज सह वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    रेलनगरी चित्तरंजन में कुशवाहा सेवा समिति चितरंजन के बैनर तले कर्नल सिंह पार्क में वनभोज सह वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    रेलनगरी चित्तरंजन में कुशवाहा सेवा समिति चितरंजन के बैनर तले कर्नल सिंह पार्क में वनभोज सह वार्षिक सम्मेलन का आयोजन किया गया।
    इस कार्यक्रम में बच्चों और महिलाओं के लिए संगीत, नृत्य झूला एवं अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
    मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा के राष्ट्रीय सचिव शिव रत्न कुमार ने संबोधित करते हुए कहा कि कुशवाहा सेवा समिति चितरंजन का वार्षिक सम्मेलन और वनभोज अत्यंत ही सराहनीय है। महिलाओं और बच्चों की भूमिका और भागीदारी से समाज की सक्रियता दिखती है। उन्होंने कहा कि कुशवाहा समाज के लोगों को सामाजिक, शैक्षणिक एवं राजनीतिक रूप से मजबूत बनाने की आवश्यकता है। उन्होंने बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए उन्हें नैतिक और व्यावसायिक शिक्षा देने की अपील की। उन्होंने कहा कि कुशवाहा के वंशज सम्राट अशोक ने विशाल साम्राज्य की स्थापना की थी। वर्तमान में भी राजनीति में कुशवाहा को सक्रिय रूप से भागीदारी निभानी चाहिए। इसके लिए शिक्षा के स्तर को मजबूत करना होगा। शिक्षा,एकता और जागरूकता से ही समाज समाज का विकास हो सकता है। कुशवाहा सेवा समिति चित्तरंजन के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार, सचिव परमात्मानंद वर्मा और कार्यकारिणी के द्वारा सेवानिवृत रेलकर्मी रामप्रवेश सिंह,राजबल्लभ कुमार और मनोज कुमार मधुकर को मोमेंटो और पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित किया गया। समिति के अध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने कहा कि एकता ही हमारा विकल्प है और शिक्षा ही हमारा संकल्प है। सचिव परमात्मानंद वर्मा ने महिलाओं और बच्चों को कार्यक्रम में भागीदारी के लिए प्रोत्साहित किया।
    वक्ता के रूप में सी एल डब्लू के सहायक कार्य प्रबंधक अजित कुमार, सहायक विद्युत अभियंता सत्येंद्र मौर्या और आर पी एफ सब इंस्पेक्टर अमित कुमार ने संबोधित किया।
    मौके पर समिति के उप सचिव हरिशंकर महतो, संगठन सचिव अनुपलाल महतो, उप सचिव संजय कुमार, दयानंद कुमार, रामचंद्र कुमार,अरविंद कुमार, विनय वर्मा, कोषाध्यक्ष बृजेंद्र कुमार, रामनारायण सिंह, तेजस्वी सिंह, मीरा सिंह, रविंद्र सिंह,गौतम कुमार,राजीव कुमार, श्याम नंदन प्रसाद मौके पर उपस्थित थे।
    मंच संचालन शिक्षक विद्या सागर ने किया जबकि धन्यवाद ज्ञापन सांस्कृतिक सचिव भवेश कुमार ने किया।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबर्मामाइंस मंडल में भाजपा ने चलाया सदस्यता अभियान, विधायक पूर्णिमा साहू ने दिलाई सैकड़ों लोगों को भाजपा की सदस्यता, लोगों से भाजपा से जुड़ने का किया आह्वान
    Next Article राष्ट्र नव निर्माण के लिए बने भाजपा सदस्य..पवन

    Related Posts

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    July 12, 2026

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    July 12, 2026

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विकसित भारत की राह में जनसंख्या संतुलन का प्रश्न: ललित गर्ग का विशेष विश्लेषण

    मुंबई हादसा: अंधेरी में BEST बस का तांडव, SV रोड पर कई वाहनों के उड़े परखच्चे

    यूरेनियम डील से ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ता भारत

    क्या दुनिया तीसरे विश्व युद्ध की ओर बढ़ रही है? जानें इसके गंभीर परिणाम

    सत्ता का संघर्ष: क्या राजनीतिक दलों के भीतर का असंतोष लोकतंत्र को कमजोर कर रहा है?

    जामताड़ा पार्ट-2 बनता घाटशिला! जंगल, ढाबों और हाईवे से चल रहा साइबर ठगी का काला कारोबार

    रंगाटांड़ के मजदूर की चेन्नई में मौत, पसरा मातम, शव के पहुंचते ही रांगाटांड़ गांव में ग्रामीणों की भीड़

    भाजपा जमशेदपुर महानगर की मासिक संगठनात्मक बैठक हुई संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और एसआईआर अभियान पर विशेष जोर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.