Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर: प्रमुख स्थलों पर अस्थायी निर्माण कर कब्जे के खिलाफ उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    जमशेदपुर: प्रमुख स्थलों पर अस्थायी निर्माण कर कब्जे के खिलाफ उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर: प्रमुख स्थलों पर अस्थायी निर्माण कर कब्जे के खिलाफ उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर के विभिन्न प्रमुख स्थलों पर बंगाल देशी रोहिंग्याओं द्वारा अस्थायी निर्माण कर कब्जा करने और अवैध गतिविधियों को अंजाम देने के मामले को लेकर धर्मयात्रा महासंघ और अन्य संगठनों के प्रतिनिधियों ने उपायुक्त को ज्ञापन सौंपा।
    प्रतिनिधि मंडल ने उपायुक्त को बताया कि गोलमुरी सर्कस मैदान, बर्मा माइंस दुर्गा पूजा मैदान के सामने, आम बागान मैदान (साकची), कैरेज कॉलोनी रेलवे लाइन किनारे, बिरसा नगर जोन नंबर वन के समीप, और निर्मल नगर भुईयांडीह समेत कई स्थानों पर अस्थायी निर्माण कर नशीले पदार्थों के व्यापार और अन्य अवैध गतिविधियों को अंजाम दिया जा रहा है। ज्ञापन में यह भी आरोप लगाया गया कि इन लोगों द्वारा सरकारी योजनाओं का गलत लाभ उठाने और झारखंड के गरीबों के अधिकारों में सेंधमारी का प्रयास किया जा रहा है। प्रतिनिधियों ने इस गंभीर मुद्दे की जांच कर अविलंब कार्रवाई की मांग की। प्रतिनिधि मंडल में धर्मयात्रा महासंघ के जिला प्रमुख हर्ष यादव, गौ रक्षा प्रमुख अनिरुद्ध गिरी, बजरंग दल गोलमुरी के विशाल यादव, सूरज कुमार, राजेश चौबे सहित कई सदस्य उपस्थित थे। लोगों का कहना है की इन बाहरी लोगों की पहचान कर यह सुनिश्चित किया जाए कि वे वास्तव में बांग्लादेशी हैं या नहीं। लोगों ने यह भी कहा कि यह सरकार की जिम्मेदारी है कि गहन जांच कर यह तय किया जाए कि इन अस्थायी निवासियों की गतिविधियां कानूनी हैं या अवैध।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleप्रधानमंत्री आवास योजना को लेकर जमशेदपुर अक्षेस के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार की अध्यक्षता में बैठक
    Next Article काले ने बुजुर्गों के बीच कंबल सेवा करके आशीर्वाद लिया , कहा आपका आशीर्वाद ही हमारी ताकत – काले

    Related Posts

    जमील हैदर एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड से 34 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

    July 12, 2026

    मानगो-डिमना रोड बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़े

    July 12, 2026

    जमशेदपुर: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज-रेफरी सेमिनार का आयोजन, आत्मरक्षा को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

    July 12, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमील हैदर एकेडमिक एक्सीलेंस अवॉर्ड से 34 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

    मानगो-डिमना रोड बाजार में चोरों का तांडव, एक ही रात में 10 से 12 दुकानों के ताले तोड़े

    जमशेदपुर: कराटे ब्लैक बेल्ट ग्रेडेशन एवं जज-रेफरी सेमिनार का आयोजन, आत्मरक्षा को बताया समय की सबसे बड़ी जरूरत

    परमहंस लक्ष्मीनाथ गोस्वामी समिति की आमसभा संपन्न, सर्वसम्मति से पुरानी कार्यकारिणी को मिला तीन वर्षों का नया कार्यकाल

    बहरागोड़ा में डेढ़ करोड़ का 1.095 किलो पन्ना बरामद, तीन अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

    मिथिला सांस्कृतिक परिषद की वार्षिक आमसभा संपन्न, 356 आजीवन सदस्यों की उपस्थिति में कई अहम प्रस्तावों पर हुई चर्चा

    मानगो की जनता पर की गयी टिप्पणी दुर्भाग्यपूर्ण, विधायक सरयू राय मानगो की जनता से माफी मांगें : ईस्वर सिंह

    रीना सिंह की संवेदनशील पहल: असहाय बुजुर्ग महिला को मिला सुरक्षित आश्रय, मानवता की बनी मिसाल

    राष्ट्र संवाद हेडलाइंस jamshedpur

    विश्व जनसंख्या दिवस 2026: विकसित भारत के लिए जनसंख्या संतुलन क्यों है आवश्यक?

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.