Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » परिसदन दुमका में राज्य ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई
    Breaking News Headlines झारखंड

    परिसदन दुमका में राज्य ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 17, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    परिसदन दुमका में राज्य ग्रामीण विकास मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई

    इस दौरान उन्होंने कहा कि आमजनों की परेशानियों को कम करना सरकार की प्राथमिकता है।पंचायत भवन में ग्रामीणों की जरूरी कागजात बनाने की व्यवस्था हो जाने से उनकी काफी समस्या दूर हो जाएगी।इस दिशा में कार्य किया जा रहा है।कहा कि सरकार राज्य के सर्वांगीण विकास हेतु कई कार्य कर रही है एवं करने जा रही है।माननीय मुख्यमंत्री के निदेश पर विभाग का जिलावार समीक्षा किया जा रहा है ताकि बजट तैयार करने में आसानी हो।साथ ही जिले में चल रहे विभाग के योजनाओं को गति दी जा सके। वैसे आदिवासी एवं पिछड़े गांव जो सड़क तथा पुलिया के अभाव में शहर से नहीं जुड़ पाए उन्हें प्राथमिकता पर लेकर प्राकलन तैयार करते हुए उक्त कार्य किया जाएगा।ताकि उक्त गांव के ग्रामीणों को किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हो।कहा कि ग्रामीणों को प्रखंड कार्यालय का चक्कर नहीं लगाना पड़े उन्हें किसी प्रकार की कोई कठिनाई नहीं हो इस हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं।कहा कि पंचायत कार्यालय को और भी सशक्त किया जाएगा ताकि गांव के लोग पंचायत कार्यालय जाकर अपने जरूरी कार्य कर सकें।

    बैठक के दौरान माननीय मंत्री ने जिले में चल रही विकासात्मक योजनाओं की गहन समीक्षा की। इस दौरान प्रमुख विषयों पर चर्चा की गयी। उन्होंने मनरेगा योजना के तहत जिले में चल रहे रोजगार सृजन व कार्य प्रगति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिया कि अधिक से अधिक ग्रामीणों को रोजगार उपलब्ध करायें और कार्य में पारदर्शिता बनाए रखे। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों के निर्माण कार्यों की स्थिति से अवगत होकर लंबित परियोजनाओं को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत शौचालय निर्माण, साफ-सफाई की स्थिति और कचरा प्रबंधन पर चर्चा की गयी।

    माननीय मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह ने पंचायती राज व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए पंचायतों की भूमिका और अधिकारों पर जोर दिया। आवास योजनाओं में अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंतर्गत लाभार्थियों को समय पर मकान एवं मकान निर्माण के लिए पैसा का किस्त उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं का लाभ सही समय पर जरूरतमंदों तक पहुंचे और किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं होनी चाहिये। अधिकारियों से क्षेत्र का नियमित रूप से निरीक्षण करने को कहा एवं ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान करने की बात कही। बैठक में अपर समाहर्ता सहित जिले के अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजामताड़ा में चावल तस्करी पर सख्त हुए मंत्री डॉ. इरफान अंसारी, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश
    Next Article प्रभु की कृपा से ही होता है सेवा कार्य, बुजुर्गों का आशीर्वाद बेशकीमती : काले

    Related Posts

    टुसू मेला: सांसद बिद्युत बरण महतो ने तैयारियों का लिया जायजा

    January 20, 2026

    हरियाणा पुलिस व बिहार एसटीएफ की संयुक्त छापेमारी, पूर्व भाजपा नेता के घर जांच

    January 20, 2026

    DMM लाइब्रेरी पुस्तक दान अभियान – 417 पुस्तकों का सराहनीय योगदान

    January 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टुसू मेला: सांसद बिद्युत बरण महतो ने तैयारियों का लिया जायजा

    हरियाणा पुलिस व बिहार एसटीएफ की संयुक्त छापेमारी, पूर्व भाजपा नेता के घर जांच

    DMM लाइब्रेरी पुस्तक दान अभियान – 417 पुस्तकों का सराहनीय योगदान

    टाटा मोटर्स का बड़ा धमाका, एक साथ 17 नए मॉडल ट्रक लॉन्च, 10 का निर्माण जमशेदपुर में

    एसीसी ने बरही के ठेकेदार की दैनिक मजदूर से प्लेटिनम ठेकेदार तक की यात्रा का जश्न मनाया

    नितिन नवीन बने बीजेपी के 12वें राष्ट्रीय अध्यक्ष 45 साल की उम्र में सबसे युवा अध्यक्ष, बिहार को पहली बार मिला शीर्ष नेतृत्व का सम्मान

    गम्हरिया इंग्लिश स्कूल में एडवांस कंप्यूटर लैब का शुभारंभ

    नेचर जी अचीवर्स कप सीजन-3 का आयोजन 24–25 जनवरी को

    सोनारी में जरूरतमंदों के बीच 100 कंबल वितरित, डॉ. जटाशंकर पांडेय ने की पहल

    झारखण्ड केवल खनिजों का निर्यातक नहीं, सतत और समावेशी विकास की ओर बढ़ रहा है: हेमन्त सोरेन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.