Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » मानगो नगर निगम अपनी कार्यप्रणाली सुधारे:सरयू राय
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    मानगो नगर निगम अपनी कार्यप्रणाली सुधारे:सरयू राय

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 7, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    मानगो नगर निगम अपनी कार्यप्रणाली सुधारे:सरयू राय

    *निगम के उप नगर आयुक्त और उनके मातहतों संग समीक्षा बैठक में श्री राय ने दिए कई निर्देश*

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    *जमशेदपुर*। जमशेदपुर पश्चिमी के नवनिर्वाचित विधायक श्री सरयू राय ने मानगो नगर निगम के उप नगर आयुक्त सुरेश प्रसाद यादव एवं उनके करीब एक दर्जन अधीनस्थ अधिकारियों के साथ एक बैठक की और मानगो नगर निगम के कर्यों की समीक्षा की। श्री राय ने मानगो नगर निगम की कार्यप्रणाली में व्यापक सुधार करने की आवश्यकता पर बल दिया।

    समीक्षा के दौरान निगम के अधिकारियोें ने श्री राय को जानकारी दिया कि मानगो नगर निगम में पदाधिकारियों और कर्मियों के कुल 103 पद सृजित है और इन पदों के विरूद्ध केवल 36 कर्मी ही कार्यरत है। इन 36 कर्मियों में से करीब एक दर्जन कर्मी दैनिक मानदेय एवं संविदा पर कार्य कर रहे हैं।

    श्री राय ने अधिकारियों से कहा कि 103 सृजित पदों में से 67 पदों का खाली रहना चिन्ता का विषय है और इससे मानगो नगर निगम की कार्य क्षमता प्रभावित हो रही है।

    श्री राय ने मानगो नगर निगम में पेयजल आपूर्ति, बिजली आपूर्ति, सफाई एवं स्ट्रीट लाईटों के विषय में जानकारी ली तो पता चला कि पेयजल की व्यवस्था पेयजल एवं स्वच्छता विभाग कर रहा है, स्ट्रीट लाईट की व्यवस्था ईईएसएल नामक संस्था कर रही है और सफाई की व्यवस्था पूरी तरह आउटसोर्सिंग पर निर्भर है। इन आउटसोर्सिंग संवेदकों का कार्यकाल भी पूरा हो चुका है और ये अवधि विस्तार के माध्यम से कार्य कर रहे हैं।

    विधायक सरयू राय ने निगम के पदाधिकारियों से कहा कि मानगो नगर निगम में डोर-टू-डोर कचरा उठाने के अभियान का क्षेत्र विस्तार होना चाहिए। कॉलोनियों और बहुमंजिली इमारतों के बारे में एक स्पष्ट नीति नगर निगम को बनाना चाहिए, ताकि निगम क्षेत्र के निवासियों को कठिनाईयों का सामना न करना पडे़।

    श्री राय ने सुझाव दिया कि नालियों की सफाई एवं सफाई से निकले कचरे का उठाव तथा सड़कों पर झाडू़ लगाने का काम समन्वित तरीके से होना चाहिए। इसमें कार्यरत श्रमिकों को दूरी के हिसाब से रोजाना का काम देना चाहिए, ताकि सफाई की जिम्मेदारी सुनिश्चित हो सके। नालियों से निकलने वाले कचरों का उठाव उसी दिन कर लिया जाना चाहिए।

    बैठक में मौजूद नगर निगम के पदाधिकारियों ने बताया कि मानगो नगर निगम में पथों की लम्बाई 245.57 किलोमीटर, नालियों की लम्बाई 245.57 किलोमीटर और ढंके हुए नालियों की लम्बाई 51.55 किलोमीटर है।

    मानगो नगर निगम के अधिकारियों ने श्री राय को बताया कि नगर निगम क्षेत्र में 35 हाईमास्ट लाईट लगे हुए हैं और कुल 5527 स्ट्रीट लाईट लगे हुए है, परन्तु अधिकांश स्ट्रीट लाईट बंद हैं। इसका कारण यह है कि ईईएसएल एजेंसी समझौते के अनुरूप काम नहीं कर रहा है।

    श्री राय ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो भी स्ट्रीट वेंडर हैं, उन्हें स्थायी स्थान की सुविधा प्रदान की जाय और इन्हें बाजार लगाने के लिए जगह सुनिश्चित किया जाय। साथ ही मानगो बाजार समिति के संबंध में कृषि बाजार समिति के साथ नगर निगम के अधिकारी बैठक करें और बाजार की स्थिति सुधारने की कोशिश करें।

    नगर निगम के अधिकारियों ने श्री राय को आश्वस्त किया कि वे नगर निगम के एक भाग को पायलट प्रोजेक्ट के आधार पर इन्दौर आदि विकसित नगर निगम के तर्ज पर कार्य करने की व्यवस्था करेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जमशेदपुर ने घाघीडीह स्थित संप्रेक्षण गृह में बच्चों को गर्म कपड़े वितरित किए
    Next Article अधिवक्ता रतन चक्रवर्ती को पत्नी शोक, रविवार को अंतिम संस्कार

    Related Posts

    हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर झामुमो ने रोपे 51 पौधे

    August 10, 2026

    तीन माओवादियों से पूछताछ के बाद हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

    August 10, 2026

    चांडिल डैम के विस्थापितों का मुद्दा विधानसभा में उठा

    August 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    हेमंत सोरेन के जन्मदिन पर झामुमो ने रोपे 51 पौधे

    तीन माओवादियों से पूछताछ के बाद हथियारों का बड़ा जखीरा बरामद

    चांडिल डैम के विस्थापितों का मुद्दा विधानसभा में उठा

    100 केवी का ट्रांसफार्मर,एक सप्ताह से अंधेरे में रहने को मजबूर ग्रामीण

    परसुडीह में आधा किलो गांजा के साथ ठेका कर्मी गिरफ्तार

    झामुमो पोटका प्रखंड कमिटी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का जन्म दिन मनाया

    5 दिन में 59वीं बार SDP दान कर सुनील आनंद ने पेश की मानव सेवा की मिसाल

    हर घर नल-जल पहुंचाने पर जोर, अधूरी योजनाएं जल्द पूरी करने का निर्देश

    माताजी आश्रम के शिवालय में रुद्राभिषेक, आरती और भंडारा का आयोजन

    चौरसिया परिवार ने धूमधाम से मनाया नागपंचमी महोत्सव

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.