Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में जिले में एग्री क्लीनिक योजना से संबंधित एजेंसी के परफॉर्मेंस मूल्यांकन हेतु समिति का बैठक आहूत
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में जिले में एग्री क्लीनिक योजना से संबंधित एजेंसी के परफॉर्मेंस मूल्यांकन हेतु समिति का बैठक आहूत

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा कुमुद सहाय की अध्यक्षता में जिले में एग्री क्लीनिक योजना से संबंधित एजेंसी के परफॉर्मेंस मूल्यांकन हेतु समिति का बैठक आहूत

    आज दिनांक 03.12.2024 को उपायुक्त सह जिला दंडाधिकारी जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) की अध्यक्षता में जिले में एग्री क्लीनिक योजना से संबंधित एजेंसी के परफॉर्मेंस मूल्यांकन हेतु समिति का बैठक आहूत किया गया।

    बैठक में एग्री क्लीनिक का संचालन कर रहे एजेंसी के द्वारा पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन के माध्यम से विगत 01 वर्ष के कार्य परफॉर्मेंस एवं उपलब्धियों के बारे में जानकारी दी गई। इस दौरान उपायुक्त द्वारा पृच्छा किए जाने पर बताया गया उक्त एजेंसी के द्वारा जामताड़ा प्रखण्ड में 4000 से अधिक किसानों के खेतों का मिट्टी जांच किया गया है। इसके अलावा अन्य कृषि संबंधित कार्य किए जा रहे हैं। बैठक के दौरान उक्त एजेंसी के कार्य परफॉर्मेंस के संदर्भ में समीक्षा करते हुए उपायुक्त द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। वहीं उपायुक्त ने सभी प्रखंडों में मिट्टी जांच करने के लिए जरूरी दिशा निर्देश दिया।

    वहीं जिला कृषि पदाधिकारी श्री लव कुमार ने बताया कि एग्री क्लीनिक के माध्यम से किसानों के खेतों के मिट्टी जांच के साथ साथ एवं जांच के उपरांत उपचार भी बताए जाते हैं, ताकि खेतों में पैदावार बढ़े, किसानों की आमदनी बढ़ सके।

    उल्लेखनीय है कि एग्री क्लीनिक स्थापना करने का उद्देश्य है किसानों को उचित परामर्श देकर कृषि उत्पादकता, किसानों के उपज, उनके आय में वृद्धि करना है, मृदा स्वास्थ्य कार्ड, मौसम पूर्वानुमान, पौधा संरक्षण एवं कृषि से संबंधित अन्य विषयों पर किसानों को परामर्श उपलब्ध कराना है।

    *_इस मौके पर_* वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री राहुल कुमार (भा०व०से०), उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कश्यप, जिला पंचायत राज पदाधिकारी श्री पंकज कुमार रवि, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री राज शेखर, जिला कृषि पदाधिकारी श्री लव कुमार, जिला सहकारिता पदाधिकारी श्री सुजीत कुमार सिंह, जिला पशुपालन पदाधिकारी डॉ दिलीप कुमार रजक, जिला मत्स्य पदाधिकारी श्रीमती रितु रंजन, एलडीएम सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleमुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन ने मुख्य सचिव, डीजीपी सहित अन्य वरीय अधिकारियों के साथ राज्य में विधि व्यवस्था का संधारण, अपराध नियंत्रण, अवैध माइनिंग पर रोक, मादक पदार्थ पर नकेल कसने एवं साइबर क्राइम पर लगाम लगाने से संबंधित उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक की
    Next Article हेडलाइंस राष्ट्र संवाद

    Related Posts

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    November 7, 2026

    शहीदों की स्मृति में छोटा गम्हरिया में जले सैकड़ों दीप

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    शहीदों की स्मृति में छोटा गम्हरिया में जले सैकड़ों दीप

    दुर्गा सप्तशती का जो पाठ करता है उन्हें चारों पदार्थ की सिद्धि प्राप्त होती है: महर्षि चिदात्मन जी।

    उत्कृष्ट कार्य के लिए चीफ पोस्टमास्टर जनरल ने मालपुर शाखा डाकपाल को किया सम्मानित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.