Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बाबूडीह लाल भट्टा जलापूर्ति योजना पर विधायक पूर्णिमा साहू ने टाटा स्टील यूआईएसएल के अधिकारियों के साथ बाबूडीह बस्ती में की बैठक
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    बाबूडीह लाल भट्टा जलापूर्ति योजना पर विधायक पूर्णिमा साहू ने टाटा स्टील यूआईएसएल के अधिकारियों के साथ बाबूडीह बस्ती में की बैठक

    Nizam KhanBy Nizam KhanDecember 2, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बाबूडीह लाल भट्टा जलापूर्ति योजना पर विधायक पूर्णिमा साहू ने टाटा स्टील यूआईएसएल के अधिकारियों के साथ बाबूडीह बस्ती में की बैठक

    *दो दिनों में पाइप लाइन बिछाने का कार्य होगा प्रारंभ, क्षेत्र के नागरिकों को विधायक पूर्णिमा साहू ने दी बधाई*
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा की नवनिर्वाचित विधायक पूर्णिमा साहू ने चुनाव जीतने के पश्चात पिछले दिनों 28 नवंबर को टाटा स्टील यूआईएसएल (पूर्व में जुस्को) के प्रबंध निदेशक रितुराज सिन्हा से मोहरदा जलापूर्ति योजना सहित बागुनहातु, बाबूडीह बस्ती समेत विभिन्न क्षेत्रों की जलापूर्ति योजनाओं पर काम को गति देने का अनुरोध किया था। इस निमित्त, विधायक पूर्णिमा साहू ने अपने चुनावी वादों को प्राथमिकता देते हुए सोमवार को बाबूडीह लाल भट्टा जलापूर्ति योजना को शीघ्र पूर्ण करने के संदर्भ में टाटा स्टील यूआईएसएल के वरीय अधिकारियों के साथ भुइयांडीह क्षेत्र अंतर्गत बाबूडीह बस्ती में बैठक कर योजना की प्रगति पर विस्तारपूर्वक चर्चा की। इस दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित थे। विधायक ने अधिकारियों को 90 दिनों के भीतर कार्य पूर्ण करने का निर्देश देते हुए कहा कि जलापूर्ति योजना में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

    पूर्णिमा साहू ने कहा कि वर्ष 2018 में इस योजना का शिलान्यास हुआ था, और इसे अब तक पूरा हो जाना चाहिए था। हालांकि देर से सही, लेकिन अब इस कार्य में और कोई देरी स्वीकार नहीं होगी। उन्होंने निर्देश दिया कि पाइपलाइन बिछाने का कार्य शीघ्र शुरू कर हर घर में पानी की आपूर्ति सुनिश्चित की जाए। साथ ही, उन्होंने टाटा स्टील यूआईएसएल प्रबंधन का आभार व्यक्त करते हुए जनता को बधाई दी। बैठक के दौरान अधिकारियों ने आश्वासन दिया कि क्षेत्र में पाइप लाइन बिछाने का कार्य दो दिनों के भीतर शुरू कर दिया जाएगा। ज्ञात हो कि वर्ष 2018 में शिलान्यास की गई इस योजना का मुख्य उद्देश्य हर घर तक स्वच्छ जल पहुंचाना है।

    बाबूडीह लाल भट्टा क्षेत्र में वर्तमान में जलापूर्ति टैंकरों के माध्यम से की जाती है, जिसे जेएनएसी ने हाल ही में बंद कर दिया था। विधायक पूर्णिमा साहू ने इसे पुनः जारी रखने का निर्देश दिया और स्पष्ट किया कि टैंकर से जलापूर्ति तब तक जारी रहनी चाहिए जब तक पाइपलाइन के माध्यम से पानी की आपूर्ति शुरू नहीं हो जाती।

    इस मौके पर धनराज गुप्ता, भोला साव, राजू कुमार, सोनू कुमार, अमरिंदर कुमार, शूरू कालिंदी, प्रकाश सुधीर, मोहन साव, पिंकी, संगीता, विनय गुप्ता सहित बड़ी संख्या में स्थानीय बस्तीवासी और टाटा स्टील यूआईएसएल की ओर से कई अधिकारी मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार के विरुद्ध विशाल विरोध प्रदर्शन 8 दिसंबर को: शिव शंकर सिंह
    Next Article प्रशासन सब्ज़ी बेचने वालों को हटाने के पहले उनके लिए वैकल्पिक व्यवस्था करे: सरयू राय

    Related Posts

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    June 22, 2026

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    June 22, 2026

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    June 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    14 सूत्री मांगों को लेकर गैलेक्सी एक्सपोर्ट्स के गेट पर ग्रामीणों का हंगामा

    मतदाता सूची पुनरीक्षण 2026 का आगाज, 30 जून से घर-घर पहुंचेंगे बीएलओ

    गोविंदपुर में भीषण सड़क हादसा: हाइवा की टक्कर से बाइक सवार की मौत, एक गंभीर घायल

    पानी की समस्या: चैनत में आंदोलन, जातिवाद की चुनौती

    NEET UG पुनर्परीक्षा फर्जीवाड़ा: 30+ गिरफ्तार, बड़ा खुलासा

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: निष्पक्ष जांच की मांग तेज

    काले ने “काया ग्रीन्स” का किया उद्घाटन, ताज़ी सब्ज़ियों और स्वस्थ जीवनशैली को मिलेगा नया आयाम

    एकल व्याख्यान: भारतीय ज्ञान मीमांसा के विविध आयाम

    अंबरनाथ पुलिस मानवीय चेहरा: NEET छात्रा का भविष्य संवारा

    पेट्रोल की गुणवत्ता जांच की मांग को लेकर जदयू ने उपायुक्त को सौंपा ज्ञापन

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.