Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » फिर रुकी पश्चिम बंगाल से आलू की आवक,सरकार ले संज्ञान – अनिल मोदी
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    फिर रुकी पश्चिम बंगाल से आलू की आवक,सरकार ले संज्ञान – अनिल मोदी

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    फिर रुकी पश्चिम बंगाल से आलू की आवक,सरकार ले संज्ञान – अनिल मोदी
    ********************************
    *सिंहभूम चैंबर ने पत्र के माध्यम से मुख्यमंत्री ,राज्यपाल को त्राहिमाम संदेश।*
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा पुनः झारखंड में आलू भेजने पर रोक लगाने से पूरे जमशेदपुर में आलू की किल्लत हो गई है।और आलू के दाम आसमान छू रहे है।इसके पूर्व भी 2023 के जुलाई माह में पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा आलू की आवक पर रोक लगा दी गई थी।पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा बार बार हठधर्मिता दिखाते हुए इस तरह के निर्णय लेना असंसदीय एवं अनैतिक है।यह देश के संघीय ढांचे पर प्रहार है। इससे आम उपभोक्ता के साथ साथ व्यापारी भी परेशान है।इस समस्या से आम जनता एवं व्यापारियों को निजात दिलाने के लिए सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) अनिल मोदी ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र के माध्यम से त्राहिमाम संदेश भेजा है। उन्होंने पत्र में लिखा है की आम आदमी की थाली का व्यंजन आलू अब खास हो गया है।आम जनता त्राहिमाम कर रही है।जमशेदपुर में तकरीबन रोज 150 टन आलू बंगाल से आता है।जो की अब नही आ रहा है।इससे खुदरा बाजार में 20 रू में मिलने वाला आलू अब 35 से 40 रु में मिल रहा है।इससे न सिर्फ सैकड़ों व्यापारी प्रभावित हो रहें है अपितु आम आदमी भी परेशान हैं।पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा लिया गया यह निर्णय अव्यवहारिक एवं असंवेदनशील है।
    उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री जी से आग्रह किया की झारखंड सरकार को इस गंभीर विषय पर त्वरित संज्ञान लेते हुए पश्चिम बंगाल सरकार से वार्ता कर इसका समाधान निकालना चाइए।ताकि अंतरराज्यीय समरसता के साथ साथ आपसी संबंध भी कायम रहे एवं दोनों राज्यों के व्यवसायिक एवं नागरिक हितों का नुकसान न हो।
    उन्होंने कहा की आपसे विनम्र आग्रह है की स्थिति की गंभीरता को समझते हुए अविलंब पश्चिम बंगाल सरकार से संपर्क स्थापित कर /वार्ता कर इस समस्या का समाधान किया जाए ताकि जमशेदपुर की आम जनता की थाली का बजट ना बिगड़े एवं आलू व्यापारियों का व्यापार भी प्रभावित न हो।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleशून्य से 5 वर्ष आयुवर्ग के कुल 1 लाख 28 हजार 548 लक्षित बच्चों को दी जाएगी पोलियोरोधी खुराक; अभियान की तैयारियों की समीक्षा के दौरान उपायुक्त ने अधिकारियों को दिए जरूरी दिशा निर्देश
    Next Article पूर्वी की जनता को नमन आभार…पवन

    Related Posts

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    June 4, 2026

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    June 4, 2026

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    ग्रामीण महिलाओं की शक्ति को मिलेगा सम्मान, आम महोत्सव बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले का प्रचार वाहन खाना

    जनगणना-2027 के तहत उपायुक्त आवास का मकान सूचीकरण एवं गणना कार्य

    टेल्को में बाइक जब्ती को लेकर हंगामा, युवक ने लगाया अवैध वसूली का आरोप

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.