Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » आभार यात्रा में शामिल हुए सरयू, हुआ जबरदस्त स्वागत
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    आभार यात्रा में शामिल हुए सरयू, हुआ जबरदस्त स्वागत

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    आभार यात्रा में शामिल हुए सरयू, हुआ जबरदस्त स्वागत

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    *जमशेदपुर*। जमशेदपुर पश्चिमी के नवनिर्वाचित विधायक श्री सरयू शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी के सोनारी मंडल और सरयू समर्थकों द्वारा आयोजित आभार यात्रा में शामिल हुए. यह यात्रा सोनारी एयरपोर्ट से शुरु हुई और ए रोड पर जाकर खत्म हुई. इस आभार यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए. इसमें आम जनता की भी भागीदारी रही.

    आभार यात्रा की शुरुआत सोनारी एयरपोर्ट से हुई. यहां से एयरपोर्ट बाजार, डिस्पेंसरी रोड होते हुए यात्रा गुदड़ी बाजार, नर्स क्वार्टर चौक तक पहुंची. फिर यहां से बालीचेला स्कूल रोड में कई स्थानों पर लोगों ने यात्रा को रोक कर श्री राय का स्वागत किया. स्वागत करने वालों में स्त्री, पुरुष, बुजुर्ग, नौजवान सभी शामिल थे.

    यात्रा यहां से निकल कर श्रीराम मंदिर चौक पर पहुंचा. यहां भी श्री राय का गर्मजोशी से स्वागत हुआ. राम मंदिर चौक से यात्रा सीधे कागल नगर मार्केट पहुंची, जहां पर भारी संख्या में बाजार समिति के लोग खड़े थे. इन लोगों ने श्री राय का जबरदस्त तरीके से स्वागत किया. यहां से आभार यात्रा सीधे ए रोड पर पहुंची और यहीं यात्रा का समापन हुआ.

    इस यात्रा की खासियत यह रही कि एयरपोर्ट चौक से ए रोड तक कई स्थानों पर लोगों ने आगे बढ़ कर श्री राय का स्वागत किया. अनेक स्थानों पर पुष्पवर्षा की गई और श्री राय को फूलों की माला पहनाई गई. कई लोगों ने तो श्री राय का अंग वस्त्र देकर भी स्वागत किया.

    आभार यात्रा में सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, राजीव सिंह, प्रशांत पोद्दार, राणा प्रताप सिंह, अजय श्रीवास्तव, पूरण वर्मा, गोपाल लहरी, मुकुल मिश्रा, सोनू ठाकुर, धर्मेंद्र प्रसाद, संजय रजक, नारायण प्रसाद, महावीर सिंह, कृष्णा यादव, डॉ. दीपक घोष, बिराजदेव, निखार सबलोक, नीरज सिंह, काजल मुखर्जी आदि शामिल रहे.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleदेवानंद झा अपने मुख्यमंत्री को दी बधाई
    Next Article जमशेदपुर में पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी का भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

    Related Posts

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    June 4, 2026

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    June 4, 2026

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    डोबो पुल पर युवती ने आत्मघाती कदम उठाने की कोशिश, स्थानीय युवकों की सतर्कता से बची जान

    मुजफ्फरपुर के प्रसाद हॉस्पिटल में भीषण आग, आईसीयू में भर्ती चार मरीजों की मौत

    झामुमो की बड़ी बैठक: Mandar में SIR और BLA-2 पर खास फोकस

    बंगाल में सियासी हलचल: रिताब्रता नेता प्रतिपक्ष, 58 बागी TMC विधायक संग

    मालवीय नगर में आग: होटल त्रासदी में 21 की मौत

    मुख्यमंत्री शिवकुमार विधानसौध की सीढ़ियों पर श्रद्धापूर्वक नतमस्तक

    बिहार में जून से चलेंगी 200 इलेक्ट्रिक बसें: हरित परिवहन को बढ़ावा

    प्रधानमंत्री ने लॉन्च की प्रथम विश्व योगासन खेल चैम्पियनशिप

    पटमदा में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, 30 लीटर चुलाई शराब जब्त

    चांदी साफ करने के बहाने महिलाओं को बनाते थे निशाना, छह सदस्यीय ठग गिरोह गिरफ्तार

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.