Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हेमंत के मुख्यमंत्री बनने पर न्यायालय परिसर में बंटे लड्डू
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    हेमंत के मुख्यमंत्री बनने पर न्यायालय परिसर में बंटे लड्डू

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 29, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हेमंत के मुख्यमंत्री बनने पर न्यायालय परिसर में बंटे लड्डू
    जमशेदपुर। झारखंड मुक्ति मोर्चा के कार्यकारी अध्यक्ष हेमंत सोरेन के चौथी बार झारखंड का मुख्यमंत्री बनने की खुशी में जमशेदपुर न्यायालय में लड्डू वितरित किए गए। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रतिनिधि के तौर पर पूर्व विधायक और झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता कुणाल सारंगी पहुंचे और अधिवक्ताओं के साथ लड्डू वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। पूर्व विधायक कुणाल सारंगी ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा एवं इसके लोकप्रिय यशस्वी मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के प्रति पिछले कई सालों से गलत धारणा बनाई जा रही थी और जनता के बीच भ्रम पैदा किया जा रहा था। हेमंत सोरेन सरकार ने चौमुखी विकास नीतियों के बल पर समाज के हर तबके विशेष कर गरीब शोषित पिछड़े और महिला वर्ग के लिए जो कार्य किया है पूरे देश में उसकी सराहना हो रही है। काम के बल पर ही झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रचंड बहुमत के साथ सरकार बना रहा है और विपक्षी दलों को मुंह की खानी पड़ी है।
    समाजवादी चिंतक अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार अपने नीतियां, कार्य प्रणाली एवं सिद्धांत पर चलकर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जनता का ज्यादा भरोसा जीता है और लोगों के आशीर्वाद से उन्होंने अबुवा सरकार बनाई है। अधिवक्ताओं के हित में उन्होंने कई फैसले लिए हैं। वकील समुदाय के अपेक्षा के अनुरूप सरकार ने कार्य करने का भरोसा भी दे रखा है। इस कार्यक्रम में पूर्व लोक अभियोजक अधिवक्ता पीएन गोप, पूर्व अभियोजन पदाधिकारी अधिवक्ता सुशील जायसवाल, मो कासिम, मो सलीम, रामजी पांडेय, टीएन ओझा, जीसी राजू ,दिनेश पांडे, सुनील महतो, सुधि प्रिया, बबिता जैन, अभय कुमार सिंह, जाहिद इकबाल, राहुल कुमार, राहुल राय, कुलविंदर सिंह, एसएस चौधरी, रंजना श्रीवास्तव, विनीता मिश्रा, चंदन भट्टाचार्य, डालू मण्डल आदि अधिवक्ता शामिल हुए।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के जिला उपाध्यक्ष अंसार खान के नेतृत्व जवाहर नगर —
    Next Article देवानंद झा अपने मुख्यमंत्री को दी बधाई

    Related Posts

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    July 22, 2026

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    July 21, 2026

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    July 21, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ब्रह्मर्षि विकास मंच: समाज का मंच या गुटबाजी का अखाड़ा?

    17 अगस्त को सूर्य मंदिर समिति निकालेगी भव्य सामूहिक जलाभिषेक यात्रा, तैयारियां शुरू

    कथित पेपर लीक: लोकतंत्र में संवाद जरूरी, टकराव नहीं – संसद मानसून सत्र में विपक्ष का धरना

    मानसून सत्र में कांग्रेस का धरना: लोकतंत्र में संवाद जरूरी

    पीएम आवास के निकट कांग्रेस का धरना, राहुल-प्रियंका समेत कई नेता हिरासत में; छात्रों के मुद्दे पर सरकार से इस्तीफे की मांग

    छात्रों पर बल प्रयोग लोकतंत्र के खिलाफ, सरकार दमन की राजनीति छोड़ें: परविंदर सिंह

    राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस ने फूंका प्रधानमंत्री का पुतला

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    पी. पद्मा राव बनीं ‘स्ट्रांग वुमन ऑफ झारखंड’, नेशनल पावरलिफ्टिंग के लिए चयनित

    वरिष्ठ पत्रकार परविन्दर भाटिया ने जीता टाटा स्टील एथिक्स क्विज

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.