Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्वी विधानसभा के बारीडीह एवं सीतारामडेरा मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा ने निकाली आभार यात्रा
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    पूर्वी विधानसभा के बारीडीह एवं सीतारामडेरा मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा ने निकाली आभार यात्रा

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 27, 2024Updated:November 27, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्वी विधानसभा के बारीडीह एवं सीतारामडेरा मंडल के विभिन्न क्षेत्रों में भाजपा ने निकाली आभार यात्रा

    *विधायक पूर्णिमा साहू के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब, पूर्णिमा साहू ने कहा- जनता का समर्थन और आशीर्वाद ही मेरी ताकत, क्षेत्र की समस्याओं पर समाधान का दिया भरोसा*
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र की नवनिर्वाचित विधायक पूर्णिमा साहू के शानदार जीत पर जनता के समर्थन और आशीर्वाद के प्रति कृतज्ञता प्रकट करने के उद्देश्य से भाजपा की आभार यात्रा ने बुधवार को बारीडीह एवं सीतारामडेरा के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण किया। आभार यात्रा में नवनिर्वाचित विधायक पूर्णिमा साहू मुख्यरूप से शामिल हुई और जनता के अपार समर्थन और आशीर्वाद हेतु उनका हाथ जोड़कर धन्यवाद और कृतज्ञता व्यक्त किया। आभार यात्रा की शुरुआत एग्रिको चौक स्थित ट्रैफिक सिग्नल से प्रारंभ हुई। इसके बाद यात्रा बारीडीह मंडल के सिदगोड़ा बाजार, विद्यापति नगर, फौजा बागान, कालू बागान, विजया गार्डन, मोहरदा बस्ती, बारीडीह बस्ती, नागाडूंगरी, बागुनहातु, बागुननगर समेत सीतारामडेरा मंडल अंतर्गत ब्राह्मण टोला, नंदनगर, भुइयांडीह पार्क, कान्हू भट्टा, निर्मल नगर, बाराद्वारी, कुम्हारपाड़ा, कालिंदी बस्ती, भालूबासा चौक, हरिजन बस्ती, शीतला मंदिर होकर विभिन्न क्षेत्रों में पहुँचकर जनता का आभार व्यक्त किया।

    आभार यात्रा में आम नागरिकों एवं भाजपा समर्थकों ने कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर विधायक पूर्णिमा साहू का गर्मजोशी से स्वागत किया। विधायक पूर्णिमा साहू खुली जीप में सवार होकर क्षेत्र की जनता का अभिवादन और आशीर्वाद स्वीकार करती रहीं। यात्रा के दौरान विधायक पूर्णिमा साहू के प्रति जनता का स्नेह देखते ही बन रहा था। पूर्णिमा साहू ने लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं को जाना। लोगों ने अपने-अपने क्षेत्र की कई समस्याओं पर ध्यान आकृष्ट कराया। जिसपर विधायक पूर्णिमा साहू ने हरसंभव समाधान का भरोसा दिया।उन्होंने सभी से निवेदन किया कि वे अपने सुझाव और समस्याएं उन तक पहुंचाएं। हम सब मिलकर पूर्वी क्षेत्र को विकास और सुशासन के पैमाने पर अव्वल बनाएंगे।

    आभार यात्रा में महापुरुषों को किया नमन: आभार यात्रा के दौरान विधायक पूर्णिमा साहू ने कार्यकर्ताओं के संग धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, महान क्रांतिकारी नेताजी सुभाष चंद्र बोस, हुल क्रांति के नायक सिदो-कान्हू एवं ओत् गुरु लाको बोदरा, कार्तिक उराँव जैसे महापुरुषों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धापूर्वक नमन किया।

    गुरुवार को इन क्षेत्रों में निकलेगी आभार यात्रा: गुरुवार को टेल्को मंडल, बिरसानगर एवं साकची पूर्वी के विभिन्न इलाकों में आभार यात्रा निकाली जाएगी। इस यात्रा की शुरुआत सुबह 10 बजे तार कंपनी क्षेत्र के सामने से प्रारंभ होगी।

    आभार यात्रा में मुख्य रूप से पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रशेखर मिश्रा, दिनेश कुमार, गुंजन यादव, राजन सिंह, बबुआ सिंह, संजीव सिंह, बारीडीह मंडल अध्यक्ष जीवन लाल, पवन अग्रवाल, सुशांत पांडा, अमित अग्रवाल, पोरेश मुखी, अभिमन्यु सिंह, संतोष कुमार, कुमार अभिषेक, शैलेश गुप्ता, काजू शांडिल, बिकेश सिंह, अरुण तिवारी, राकेश सिंह, कंचन दत्ता, उमेश साव, रूपा देवी, संजना साहू, तृप्ति दास, रमेश नाग, अजीत कालिंदी, शुभाष मुखी, मृत्यंजय यादव, मिथिलेश साव, अरुण मिश्रा, दिलीप पासवान, जय साहू, सजल भट्टाचार्य सहित कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझामुमो ने बहरागोड़ा में निकाली आभार यात्रा
    Next Article टाटा स्टील एफएएमडी ने स्मार्ट टेक्नोलॉजी के साथ जल प्रबंधन में अग्रणी भूमिका निभाई

    Related Posts

    PoK में 1947 की रणनीति: क्या इतिहास दोहरा रहा है खुद को?

    June 30, 2026

    PoK में 1947 की रणनीति: क्या इतिहास दोहराया जा रहा है पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में?

    June 30, 2026

    जमशेदपुर DD बार हत्याकांड: अब केवल कार्रवाई नहीं, जवाबदेही भी तय हो!

    June 30, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    वेनेजुएला भूकम्प: प्राकृतिक आपदाएं और भारत की तैयारी

    ठाणे में युवती से मदद के बहाने ASI पर छेड़छाड़ का आरोप, विभाग ने किया तबादला

    PoK में 1947 की रणनीति: क्या इतिहास दोहरा रहा है खुद को?

    PoK में 1947 की रणनीति: क्या इतिहास दोहराया जा रहा है पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर में?

    कल्पक्कम में भारत का पहला ग्रीन हाइड्रोजन उत्पादन संयंत्र: ऊर्जा क्रांति का नया अध्याय

    जमशेदपुर DD बार हत्याकांड: अब केवल कार्रवाई नहीं, जवाबदेही भी तय हो!

    डीडी बार हत्याकांड: कांग्रेस ने भाजपा नेता नीरज सिंह की गिरफ्तारी और डीडी बार को स्थायी रूप से बंद करने की मांग उठाई

    यशोदा हॉस्पिटल सिकंदराबाद ने जमशेदपुर में एडवांस्ड कार्डियक केयर पर दी जानकारी, ECMO सेवाओं पर दिया जोर

    साहित्यिक परिचर्चा में ब्रजेंद्रनाथ मिश्र प्रथम, तुलसी जयंती समारोह का हुआ शुभारंभ

    गोलमुरी में चलती कार का एक्सल टूटा, डिवाइडर से टकराई गाड़ी; बड़ा हादसा टला

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.