Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
      • दैनिक ई-पेपर
      • ई-मैगजीन
      • साप्ताहिक ई-पेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » चाकुलिया में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    चाकुलिया में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक

    Nijam KhanBy Nijam KhanNovember 26, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    चाकुलिया में भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक

    डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने झामुमो समर्थकों पर लगाए धमकी और उत्पीड़न के आरोप

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    चाकुलिया के पुराना बाजार स्थित भाजपा चुनाव कार्यालय में मंगलवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिनेशानंद गोस्वामी ने की। इस मौके पर भाजपा के जिला अध्यक्ष चंडी चरण साव, विधानसभा प्रभारी नंदजी प्रसाद, पद्मश्री जमुना टुडू, शंभूनाथ मल्लिक, हरि साधन मल्लिक, शतदल महतो, दिनेश सिंह, राजीव महापात्र, देवाशीष मंडल, राना गोप, मुन्ना भारती, मिंटू नंदी, संदीप चंद, दिपेश पोलाई, रोहित पति समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

    चुनाव परिणाम पर डॉ. गोस्वामी का संदेश

    बैठक को संबोधित करते हुए डॉ. गोस्वामी ने बहरागोड़ा विधानसभा चुनाव के नतीजों को जनादेश का सम्मान बताया। उन्होंने कहा कि इस बार भाजपा को 78,000 से अधिक वोट मिले, जो पार्टी की बढ़ती लोकप्रियता को दर्शाता है।

    झामुमो समर्थकों पर गंभीर आरोप

    डॉ. गोस्वामी ने हाल के दिनों में चाकुलिया और बहरागोड़ा में घटित घटनाओं पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने आरोप लगाया कि झामुमो समर्थक जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के घरों में पटाखे फेंक रहे हैं, उन्हें धमकियां दी जा रही हैं, और सोशल मीडिया पर अभद्र टिप्पणियां की जा रही हैं। उन्होंने इसे लोकतंत्र और विधायक की गरिमा के खिलाफ बताया।

    प्रशासन से कार्रवाई की मांग

    डॉ. गोस्वामी ने प्रशासन से अपील की कि असामाजिक तत्वों पर तुरंत कार्रवाई की जाए और भाजपा कार्यकर्ताओं को सुरक्षा प्रदान की जाए। उन्होंने कहा कि इस मामले को लेकर सभी थानों में लिखित शिकायतें दर्ज कराई जाएंगी। उन्होंने यह भी बताया कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी ने इन घटनाओं की जानकारी उच्च अधिकारियों को दी है और सोशल मीडिया पर की गई अभद्र टिप्पणियों के स्क्रीनशॉट भी साझा किए हैं।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleरामदास सोरेन के दूसरी बार विधायक बनने पर पार्टी कार्यालय में हुआ भव्य स्वागत एवं सम्मान समारोह
    Next Article मध्य विद्यालय पोटका में बच्चों के साथ संविधान दिवस मनाया गया

    Related Posts

    कहानी : गोदना ( टैटू )

    June 3, 2025

    आक्रामकता के शिकार बच्चों की पीड़ा और दर्द को समझें

    June 3, 2025

    पूर्वोत्तर में तबाही का मानसून

    June 3, 2025

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कहानी : गोदना ( टैटू )

    आक्रामकता के शिकार बच्चों की पीड़ा और दर्द को समझें

    पूर्वोत्तर में तबाही का मानसून

    प्रतिभा सम्मान समारोह आज, राजयपाल करेंगे विद्यार्थियों को सम्बोधित

    बकरीद को लेकर चांडिल थाना में शांति समिति की बैठक

    गुरु अर्जुन देव जी के शहादत दिवस पर कान्दरबेड़ा में लगा सेवा शिविर, राहगीरों के बीच बांटा गया चना-शरबत

    जेईई एडवांस की रिजल्ट घोषित होते ही ग़म्हरिया के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कॉलोनी में खुशी की लहर

    विधवा महिला कौशल्या देवी मामले को जिला प्रशासन ने लिया गंभीरता से

    हेमंत सरकार की साजिश पर भाजपा का हमला: बाबूलाल मरांडी के साथ चट्टान की तरह खड़ी है जमशेदपुर भाजपा

    जिला प्रशासन एवं टाटा स्टील फाउंडेशन के बीच एमओयू पर हस्ताक्षर

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2025 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.