Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्णिमा साहू की जीत पर मंगलवार को पूर्वी विधानसभा के चार मंडलों में निकलेगी आभार सह आशीर्वाद यात्रा
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    पूर्णिमा साहू की जीत पर मंगलवार को पूर्वी विधानसभा के चार मंडलों में निकलेगी आभार सह आशीर्वाद यात्रा

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 25, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्णिमा साहू की जीत पर मंगलवार को पूर्वी विधानसभा के चार मंडलों में निकलेगी आभार सह आशीर्वाद यात्रा

    *गोलमुरी मंडल क्षेत्र से होगा शुभारंभ, बर्मामाइंस, टेल्को एवं बिरसनागर भी पहुंचेगी आभार यात्रा, बैठक में बनी रूपरेखा*
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू की शानदार जीत पर भारतीय जनता पार्टी मंगलवार को विधानसभा क्षेत्र के सभी सातों मंडलों में आभार यात्रा निकालेगी। आभार यात्रा का शुभारंभ गोलमुरी मंडल क्षेत्र से सुबह 10 बजे होगा। इस दौरान नवनिर्वाचित विधायक पूर्णिमा साहू मुख्य रूप से मौजूद रहेंगी। आभार यात्रा में विधायक पूर्णिमा साहू जनता के विश्वास और समर्थन के लिए उनका आभार व्यक्त कर आशीर्वाद लेंगी। यात्रा की सफलता सुनिश्चित करने और इसे सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने के लिए सोमवार को मंडल स्तर पर बैठकें आयोजित कर विभिन्न पहलुओं पर चर्चा कर रूपरेखा बनाई गयी। बैठक के दौरान विभिन्न मंडलों में नियुक्त प्रभारी विशेष रूप से मौजूद रहे। मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में आयोजित बैठक में आभार यात्रा को मंडल क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों तक पहुंचाने एवं अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने पर मंथन किया गया। आभार यात्रा का शुभारंभ मंगलवार सुबह 10 बजे गोलमुरी चौक स्थित श्री हनुमान मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना के पश्चात प्रारंभ होगी। इसके बाद यात्रा गोलमुरी बाजार समेत गोलमुरी के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए बर्मामाइंस पहुंचेगी। बर्मामाइंस के विभिन्न क्षेत्रों के भ्रमण के पश्चात आभार यात्रा का आगमन टेल्को मंडल क्षेत्र में होगा। ततपश्चात, यात्रा बिरसानगर के विभिन्न क्षेत्रों के लिए प्रस्थान करेगी।

    वहीं, बुधवार को सुबह 10 बजे, आभार यात्रा बारीडीह मंडल, सीतारामडेरा एवं साकची पूर्वी के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए जनता का आभार व्यक्त कर समाप्त होगी। आभार यात्रा को लेकर कार्यकताओं में उत्साह का माहौल है और कार्यकर्ता इसे सफल बनाने के लिए सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

    बैठक में सीतारामडेरा के प्रभारी गुंजन यादव, बिरसानगर के प्रभारी भूपेंद्र सिंह, बर्मामाइंस के प्रभारी मिथिलेश सिंह यादव, गोलमुरी के प्रभारी दिनेश कुमार, साकची पुर्वी के प्रभारी संजीव सिंह, टेल्को के प्रभारी राकेश सिंह, बारीडीह के प्रभारी खेमलाल चौधरी समेत मंडल अध्यक्ष पप्पू उपाध्याय, सूरज सिंह, विकास शर्मा, बबलू गोप, जीवन लाल, सुरेश शर्मा, युवराज सिंह समेत वरीय नेताओं के साथ मंडल पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतेजस्वी यादव ने संभल हिंसा के लिए भाजपा को जिम्मेदार ठहराया
    Next Article घाटशिला कॉलेज में रक्तदान शिविर आज,विधायक रामदास सोरेन होंगे मुख्य अतिथि

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    शहीदों की स्मृति में छोटा गम्हरिया में जले सैकड़ों दीप

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.