
चलती कार में अचानक लगी आग
राष्ट्र संवाद संवाददाता
जमशेदपुर:जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत बाग- ए- जमशेद के समीप बुधवार देर रात उस वक्त अफरा- तफरी का माहौल देखा गया जब एक स्विफ्ट कार में अचानक आग लग गई. हालांकि गनीमत रही कि इस आगलगी की घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया. बताया जा रहा है कि मानगो से सभी चलकर साकची मार्केटिंग करने पहुंचे थे. इसी दौरान चलती कार में अचानक आग लग गई. किसी को कुछ समझ में आता इससे पहले आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया. फिलहाल कार में सवार सभी यात्री सुरक्षित है. बताया जा रहा है कि कार में सवार सभी महिलाएं थीं और सभी के गोद में छोटे- छोटे बच्चे थे, जो समय रहते कार से सुरक्षित बाहर निकल गए.

