Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » द्वितीय चरण में 08 नाला एवं 09 जामताड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों में शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव प्रक्रिया संपन्न
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    द्वितीय चरण में 08 नाला एवं 09 जामताड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों में शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव प्रक्रिया संपन्न

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    द्वितीय चरण में 08 नाला एवं 09 जामताड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों में शांतिपूर्ण वातावरण में चुनाव प्रक्रिया संपन्न

    *_मतदान प्रक्रिया ससमय हुआ शुरू…….._*

    *_जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक सहित वरीय पदाधिकारियों के साथ जिला नियंत्रण कक्ष में कैंप कर वेबकास्टिंग के जरिए सभी बूथों पर सूक्ष्मता से रखे रहे नजर_*

    *_जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक एवं उनकी धर्मपत्नी ने उ०म०वि० श्रीरामपुर स्थित मतदान केंद्र संख्या 233 में किया मतदान_*

    *_मतदाताओं में वोटिंग के प्रति दिखा जबरदस्त उत्साह_*

    द्वितीय चरण में आज दिनांक 20 नवंबर 2024 को 08 नाला एवं 09 जामताड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत सभी मतदान केंद्रों में शांतिपूर्ण वातावरण में निर्धारित समय में मतदान प्रक्रिया प्रारंभ हुआ।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) एवं पुलिस अधीक्षक जामताड़ा डॉ ऐहतेशाम वकारिब (भा०पु०से०) सहित सभी वरीय अधिकारी जिला नियंत्रण कक्ष से सभी बूथों पर सूक्ष्मता से वेबकास्टिंग के जरिए कड़ी नजर बनाए रखे। प्रत्येक बूथों का लाइव स्ट्रीमिंग से नजर रखते हुए अधिकारी संबंधित पदाधिकारी को दिशा निदेश देते रहे।

    वहीं जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, पुलिस अधीक्षक जामताड़ा एवं उनकी धर्मपत्नी ने मतदान केंद्र संख्या 233 उत्क्रमित मध्य विद्यालय श्रीरामपुर, जामताड़ा में मतदान किया एवं सभी से मतदान करने हेतु अपील किया।

    प्रातः 07 बजे वोटिंग शुरू होते ही मतदान केंद्रों में मतदाताओं की लंबी कतार लग गई, मतदाताओं में मतदान के प्रति जबरदस्त उत्साह देखा गया, बुजुर्ग, दिव्यांगजन, महिला, पहली बार मतदान करने वाले युवाओं ने बढ़ चढ़ कर वोटिंग किया। जिला प्रशासन जामताड़ा के द्वारा मतदान केंदों में मतदाताओं के सुविधा हेतु विभिन्न सुविधाओं को सुनिश्चित किया गया। इसके अलावा थीम आधारित मतदान केंद्र, पूर्णतः महिला संचालित मतदान केंद्र आकर्षण का केंद्र बिंदु रहे। मतदाताओं ने हर्ष और उमंग के साथ लोकतंत्र के महापर्व में अपनी भागीदारी को निभाई।

    *जिला नियंत्रण कक्ष में उपरोक्त के अलावा* अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विजय कुमार सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभारत निर्वाचन आयोग के Compendium of Instructions On Election Expenditure Monitoring के—-
    Next Article जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा कुमुद सहाय एवं पुलिस अधीक्षक जामताड़ा डॉ ऐहतेशाम वकारिब की संयुक्त अध्यक्षता द्वारा प्रेस वार्ता आयोजित कर जिले के प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया प्रतिनिधियों को दी गई जानकारी

    Related Posts

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    November 8, 2026

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    November 8, 2026

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    November 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    इस दीपावली बनें सच्चा मनी मैग्नेट

    दीपावली : एक पर्व, अनेक परंपराएं, लेकिन संदेश एक अंधकार पर प्रकाश की विजय

    इस दिवाली आसमान नहीं, अपना नजरिया रोशन कीजिए

    दीपावली के पाँच पर्व और उनसे जुड़ी धार्मिक परंपराएँ

    गाजियाबाद पुलिस चौकी ब्लास्ट में नया मोड़, आतंकी संगठन ने सोशल मीडिया पर ली जिम्मेदारी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.