Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिले के सभी मतदाताओं से अपील है कि कल 20 नवंबर को अपने मतदान केंद्र में जाकर करें अवश्य मतदान करें – कुमुद सहाय , जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जिले के सभी मतदाताओं से अपील है कि कल 20 नवंबर को अपने मतदान केंद्र में जाकर करें अवश्य मतदान करें – कुमुद सहाय , जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 19, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा कुमुद सहाय ने जिलेवासियों से शत प्रतिशत मतदान करने हेतु किया अपील

    जिले के सभी मतदाताओं से अपील है कि कल 20 नवंबर को अपने मतदान केंद्र में जाकर करें अवश्य मतदान करें – कुमुद सहाय , जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त

    आज दिनांक 19.11.2024 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने जिलेवासियों से अपील करते हुए कहा कि विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के मद्देनजर जिले के 08 नाला एवं 09 जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र के सभी मतदान केंद्रों में मतदान दिवस 20 नवंबर 2024, दिन बुद्धवार को प्रातः 07:00 बजे से संध्या 05:00 बजे तक सभी मतदान केन्द्रों में मतदान होना है।

    उपायुक्त ने सभी मतदाताओं से अपील कर कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में आप सभी अपने परिजनों के साथ निर्भीक, भयमुक्त, निष्पक्ष होकर अपने मतदान केन्द्र जाकर मतदान अवश्य करें। कोई भी मतदाता नहीं छूटे इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा आप सभी मतदाताओं के लिए मतदान केंद्रों में समुचित न्यूनतम मूलभूत सुविधाओं को सुनिश्चित किया गया है, साथ ही बीएलओ एवं वॉलेंटियर की भी तैनाती की गई है, ताकि आपको मतदान करने में कोई असुविधा न हो। उपायुक्त ने जिले के शहरी मतदाताओं से भी अपील कर कहा कि मतदान के दिन को छुट्टी का दिन नहीं समझते हुए आप लोग भी यह संकल्प लें कि पहले मतदान करेंगे फिर कोई और काम करेंगे। हमारा उद्देश्य कि जिले के शत प्रतिशत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करें, ताकि शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित हो सके। उन्होंने इसके अलावा कहा कि मतदान के पश्चात मतदाता अपनी स्वयं की फोटो एवं फ़ैमिली के साथ के फोटो को जिले के आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल deo jamtara एवं ceo Jharkhand के फेसबुक, एक्स, इंस्टाग्राम पेज को टैग कर के #VoteDeneChalo हैशटैग के साथ जरूर पोस्ट करें।

    वहीं उन्होंने कहा भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देश के आलोक में जिला प्रशासन द्वारा सभी मतदान केन्द्रों में पर्याप्त मूलभूत सुविधाओं बिजली, पानी, शौचालय, रैम्प, पेयजल, मेडिकल सुविधा एवं दूरी वाले मतदान केंद्रों में मतदाताओं के लिए वाहनों की सही अन्य सुविधाओं को सुलभ कराया गया है।

    उन्होंने कहा कि अगर किसी मतदाता के पास एपिक कार्ड नहीं है तो भी वे सुगमता से मतदान कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा अपने निर्वाचक फोटो पहचान पत्र (EPIC) के अलावा अपना पहचान स्थापित करने के लिए 12 वैकल्पिक फोटो पहचान दस्तावेजों में से कोई एक प्रस्तुत करना होगा।
    वैकल्पिक दस्वावेज इस प्रकार है :-

    1. आधार कार्ड

    2. मनरेगा/जॉब कार्ड

    3. बैंकों/डाकघरों द्वारा निर्गत फोटोयुक्त पासबुक

    4. श्रम मंत्रालय की योजना अंतर्गत निर्गत स्वास्थ्य बीमा कार्ड

    5. ड्राइविंग लाइसेंस

    6. पेन कार्ड

    7. एनपीआर के अंतर्गत आरजीआई द्वारा जारी किए गए स्मार्ट कार्ड

    8. भारतीय पासपोर्ट

    9. फोटोयुक्त पेंशन दस्तावेज

    10. केंद्र/राज्य/लोक उपक्रम/पब्लिक लिमिटेड कंपनियों को जारी किए गए फोटोयुक्त सेवा पहचान पत्र

    11. सांसदों/ विधायकों/ विधान परिषद सदस्यों को जारी किए गए सरकारी पहचान पत्र

    12. यूनिक डिसएबिलिटी आईडी (यूडीआई) कार्ड, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय, भारत सरकार

    _*जिले के सभी मतदाताओं से पुनः अपील है कि मतदान दिवस 20 नवंबर 2024 को सभी मतदाता अपने मतदान केन्द्र जाकर अपने मताधिकार का प्रयोग अवश्य करें।*_

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविधानसभा आम चुनाव 2024 चुनाव को लेकर आज आउटडोर स्टेडियम स्थित डिस्पैच सेंटर से पोलिंग पार्टी अपने गंतव्य मतदान केंद्र के लिए हुए रवाना, जिले 702 मतदान केंद्रों पर कल कड़ी सुरक्षा के बीच होगा मतदान
    Next Article झारखंड जनादेश 2024 :दूसरे चरण में 38 सीटों पर किसकी होगी जीत-हार ,दिग्गजों का राजनीतिक भविष्य तय होगा

    Related Posts

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    June 4, 2026

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    June 4, 2026

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    June 4, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नालों की सफाई में घोर अनियमितता का आरोप

    12 घंटे के भीतर चोरी कांड का उद्भेदन, आरोपी गिरफ्तार

    CCTV तोड़ा, गल्ला साफ किया… पुलिस पेट्रोलिंग खत्म होते ही शराब दुकान में चोरी।

    बोकारो में मादक पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है।

    बोकारो के लावाटांड़ में रेलवे ट्रैक पर मिले तीन शव, एक की पहचान बबलू सोरेन के रूप में

    खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण में अनियमितता का आरोप, भाजपा परसुडीह मंडल ने की उच्चस्तरीय जांच की मांग

    भाजपा ने प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणियों के लिए राहुल गांधी की आलोचना की

    डॉ. संजय श्रीवास्तव के पदभार ग्रहण पर सवर्ण महासंघ फाउंडेशन ने किया अभिनंदन

    जमीनी विवाद में विधायक के चालक की हत्या, परिवार के तीन सदस्य घायल; पुलिस की कार्यशैली पर उठे सवाल

    ग्रामीण महिलाओं की शक्ति को मिलेगा सम्मान, आम महोत्सव बिक्री-सह-प्रदर्शनी मेले का प्रचार वाहन खाना

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.