Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शुष्क दिवस (Dry Day) के दौरान उक्त अवधि में जामताड़ा जिला की सभी खुदरा उत्पाद दुकाने एवं अन्य उत्पाद अनुज्ञप्ति प्राप्त परिसर पूर्णतः रहेंगे बंद
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    शुष्क दिवस (Dry Day) के दौरान उक्त अवधि में जामताड़ा जिला की सभी खुदरा उत्पाद दुकाने एवं अन्य उत्पाद अनुज्ञप्ति प्राप्त परिसर पूर्णतः रहेंगे बंद

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जामताड़ा जिला में विधानसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त मतदान समाप्त होने से 48 घंटा पूर्व से लेकर मतदान समाप्ति तक एवं मतगणना के दिन रहेगा शुष्क दिवस (ड्राई डे)

    शुष्क दिवस (Dry Day) के दौरान उक्त अवधि में जामताड़ा जिला की सभी खुदरा उत्पाद दुकाने एवं अन्य उत्पाद अनुज्ञप्ति प्राप्त परिसर पूर्णतः रहेंगे बंद

    मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी-सह-
    सचिव, झारखण्ड, राँची एवं आयुक्त उत्पाद, झारखण्ड, राँची द्वारा निर्देश के आलोक में जामताड़ा जिला एवं जामताड़ा जिला के सीमावर्ती जिलों में विधानसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त मतदान समाप्त होने से 48 घंटा पूर्व से लेकर मतदान समाप्ति तक, मतगणना के दिन तथा यदि आवश्यक हुआ तो पुर्नमतदान के दिन शुष्क दिवस (Dry Day) घोषित करने हेतु प्राप्त निदेश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) के द्वारा आदेश जारी किया गया है।

    उक्त परिप्रेक्ष्य में बताया गया कि जामताड़ा जिला में द्वितीय चरण में दिनांक 20.11.2024 को मतदान निर्धारित है। उक्त के दृष्टिगत लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम 1951 की धारा 135 (ग) में निहित निदेश के आलोक में, जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से) ने विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण मतदान के दृष्टिपथ, जामताड़ा जिला के सम्पूर्ण क्षेत्र में दिनांक 18.11.2024 के अपराह्न 05:00 बजे से दिनांक 20.11.2024 के अपराह्न 05:00 बजे तक एवं दिनांक 23.11.2024 को मतगणना के दिन शुष्क दिवस (Dry Day) घोषित किया है।

    शुष्क दिवस (Dry Day) के दौरान उक्त अवधि में जामताड़ा जिला की सभी खुदरा उत्पाद दुकाने एवं अन्य उत्पाद अनुज्ञप्ति प्राप्त परिसर पूर्णतः बंद रहेंगे तथा होटल, ढाबा, भोजनालय आदि या किसी अन्य निजी /सार्वजनिक स्थान में किसी भी प्रकार का स्पिरीटयुक्त मदिरा, मादक पदार्थ या वैसी ही प्रकृति का अन्य पदार्थ न तो बिक्री किया जाएगा न तो दिया जाएगा और न ही वितरित किया जाएगा। साथ ही उक्त अवधि में वैसे स्थान जिनके लिए अनुज्ञप्ति प्रदान नहीं की गई है, वहां मदिरा के भंडारण पर पूर्णतः रोक रहेगा।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय ने जानकारी देते बताया कि—-
    Next Article वीआर एलईडी स्क्रीन युक्त मतदाता जागरूकता वाहन के माध्यम से जामताड़ा प्रखंड के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में मतदाताओं को वोट के प्रति किया गया जागरूक

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.