Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा नव निर्मित पॉलीटेक्निक कॉलेज पाथरचपड़ा स्थित वज्रगृह का किया गया निरीक्षण
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा नव निर्मित पॉलीटेक्निक कॉलेज पाथरचपड़ा स्थित वज्रगृह का किया गया निरीक्षण

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, सामान्य प्रेक्षक, पुलिस प्रेक्षक एवं पुलिस अधीक्षक के द्वारा नव निर्मित पॉलीटेक्निक कॉलेज पाथरचपड़ा स्थित वज्रगृह का किया गया निरीक्षण

    निरीक्षण के क्रम में विभिन्न बिन्दुओं पर दिए गए जरूरी दिशा निर्देश*_

    आज दिनांक 13.11.2024 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०), 08 सामान्य प्रेक्षक, नाला विधानसभा क्षेत्र श्री अभिजित सिंह (भा०प्र०से०), सामान्य प्रेक्षक 09 जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र श्री महिंदर पाल (भा०प्र०से०), पुलिस प्रेक्षक श्री विवेक सिल सोनी (भा०पु०से०) एवं पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वकारिब (भा०पु०से०) के द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त नव निर्मित पॉलीटेक्निक कॉलेज पाथरचपड़ा स्थित मतगणना सह वज्रगृह स्थल का निरीक्षण किया गया।

    निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त, सामान्य एवं पुलिस प्रेक्षक के द्वारा वज्रगृह की तैयारियों का जायजा लिया गया एवं विभिन्न बिंदुओं पर आवश्यक एवं उचित दिशा निर्देश दिया गया। निरीक्षण के क्रम में उपायुक्त एवं प्रेक्षकों के द्वारा वज्रगृह में इवीएम के रख-रखाव की व्यवस्था, मतगणना कक्ष, पोलिंग पार्टी रूट, पार्किंग सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। वहीं उन्होंने सीसीटीवी कैमरा, पंडाल, स्ट्रांग रूम, पार्किंग व्यवस्था, पेयजल व्यवस्था,शौचालय आदि की व्यवस्था दुरुस्त करने का निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिया। इस दौरान वज्रगृह में चल रहे कार्यों को अविलंब पूर्ण करने का निर्देश दिया गया।

    _*इस मौके पर*_ पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वकारिब (भा०पु०से०), उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अपर समाहर्त्ता श्रीमती पूनम कच्छप, अनुमंडल पदाधिकारी श्री अनंत कुमार सहित अन्य संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleबहरागोड़ा में उत्साह के साथ किया मतदान
    Next Article ब्रह्मर्षी समाज ने जमशेदपुर के मतदाताओं का जताया आभार

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.