Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भगोड़ा सरयू राय धार्मिक उन्माद फैलाने पर आमदा – बन्ना गुप्ता
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    भगोड़ा सरयू राय धार्मिक उन्माद फैलाने पर आमदा – बन्ना गुप्ता

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 12, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भगोड़ा सरयू राय धार्मिक उन्माद फैलाने पर आमदा – बन्ना गुप्ता

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर पश्चिमी से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने कहा कि सरयू राय प्रचार के दौरान क्षेत्र घूम कर यह समझ गए हैं कि पश्चिमी की जनता उन्हें नकार चुकी है. उनके पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है, इसीलिए अब वे धार्मिक उन्माद फैलाने पर उतारू हो चुके हैं. पिछले चुनाव में पानी पी पी कर भाजपा कार्यकर्त्ताओं को कोसने वाले सरयू राय अब उन्हीं के भरोसे नैया पार करना चाहते हैं. किंतु भाजपा के परिपक्व कार्यकर्त्ता अपना अपमान भूले नहीं हैं. बन्ना गुप्ता ने कहा कि पश्चिमी के मतदाता और कार्यकर्त्ता सरयू राय के चाल चरित्र भागोड़ापन और पलटू कला से वाकिफ हो चुके हैं.

    *भगोड़ा सरयू राय जाते जाते शहर का अमन चैन बिगाड़ना चाहते हैं – बन्ना गुप्ता*
    बन्ना गुप्ता ने कहा कि जाते जाते सरयू राय शहर का अमन चैन बिगाड़ना चाहते हैं. वे धर्म और जात पात के नाम पर वोटों का ध्रुवीकरण करना चाहते हैं. किंतु जमशेदपुर की जनता इस बार भागोड़ा प्रत्याशी की किसी चाल में फंसने वाली नहीं है. जमशेदपुर के समझदार मतदाता विकास के लिए वोट करेंगे. मेरा लक्ष्य है कि जमशेदपुर में रिंग रोड बने. जमशेदपुर एजुकेशन हब बने. जमशेदपुर अपराध मुक्त शहर बने. जमशेदपुर के हर युवा के पास रोजगार हो. जमशेदपुर की हर माता बहन को मईया योजना का लाभ मिले. हर वो योजना जिसका शिलान्यास मेरे द्वारा किया जा चुका है, एमजीम हो या लॉ डिग्री कॉलेज, मानगो का फ्लाइ ओवर हो या अंतरराजीय बस अड्डा, सभी को ससमय पूर्ण करना मेरा लक्ष्य होगा. सोनारी दोमुहानी संगम को पर्यटन स्थल के रुप में विकसित करना उनका सपना है.

    *मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के साथ बन्ना गुप्ता पहुंचे आस्तिक महतो के आवास*
    मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन और मंत्री बन्ना गुप्ता झामुमो के दिग्गज एवं समाजसेवी आस्तिक महतो की माताजी के निधन पर शोक प्रकट करने उनके आवास पर पहुंचे. दोनों नेताओं ने शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं प्रकट की.

    *बन्ना की जीत तय – मार्जिन बढ़ाने की तैयारी में जुटे*

    इतना तो जरूर माना जा रहा है कि बन्ना गुप्ता की जीत तय है. चुनाव प्रचार के दौरान बन्ना गुप्ता के साथ जुटी भीड़ का उत्साह उनके एकतरफा जीत का इशारा कर रहा है. कांग्रेस के कई नेता भी प्रचार प्रसार के लिए जमशेदपुर आए. झारखंड की शेरनी कल्पना सोरेन, बिहार से आए पप्पू यादव, अखिलेश प्रसाद सिंह, जम्मू के विधायक सह झारखंड प्रभारी गुलाम अहमद मीर, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, दिल्ली से अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गोपाल शरण गर्ग और नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने भी जमशेदपुर पश्चिमी में विभिन्न चुनावी सभाओं को संबोधित किया. इन सबके अलावा बन्ना गुप्ता का अपना व्यवहार और सबसे मिलने जुलने का उनका अलग अंदाज उन्हें जीत की एक बड़ी मार्जिन की ओर अग्रसर कर रहा है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपरिवारवाद को आखिरी चोट देने का अंतिम मौका, बूथ एजेंटों को धमका रहे विरोधी : शिव शंकर सिंह
    Next Article क्षत्रिय करणी सेना के अध्यक्ष संजय सिंह ने की बन्ना गुप्ता को समर्थन देने की घोषणा

    Related Posts

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    June 8, 2026

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    June 8, 2026

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    June 8, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    सी.पी. समिति विद्यालय परिवार ने अध्यक्ष दिनेश कुमार का किया भव्य अभिनंदन

    टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन: सेवानिवृत्त कर्मियों को किया गया सम्मानित

    श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर प्रांगण में पावन सहस्त्र घट जलाभिषेक कार्यक्रम का भव्य आयोजन

    XLRI में नए शैक्षणिक सत्र 2026-28 का शुभारंभ, 441 विद्यार्थियों का हुआ स्वागत

    हेमन्त सोरेन और कल्पना सोरेन की मौजूदगी में महागठबंधन उम्मीदवारों ने किया नामांकन

    डैम का पानी खेतों में घुसा, किसानों की फसल डूबी; सविता महतो के प्रयास से मिली राहत

    डॉल्फिन क्लब की पूल पार्टी में बवाल, दो गुटों में मारपीट; तीन हिरासत में

    ताड़ का फल ‘तरकुल’ बना ग्रामीणों की कमाई का सहारा, जमशेदपुर के गांवों में बढ़ी मांग

    पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी का कार्यालय

    एकादशी पर श्री श्याम दरबार में लड्डू गोपाल का दिव्य नौका विहार, फूल बंगला एवं आम कुंज दर्शन 11 जून को

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.