Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » श्री सीमेंट प्लांट खरसावां के रैयतों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    श्री सीमेंट प्लांट खरसावां के रैयतों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 6, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरायकेला

    श्री सीमेंट प्लांट खरसावां के रैयतों ने प्रबंधन के खिलाफ खोला मोर्चा

    कंपनी गेट पर शुरू किया अनिश्चितकालीन धरना; सारे यूनिट ठप्प

    कंपनी के अधिकारियों को प्रवेश करने से रोका

    सरायकेला- खरसावां जिला के खरसावां के हांसादा स्थित श्री सीमेंट प्लांट के जमीन दाताओं ने कंपनी गेट को जाम कर अनिश्चितकालीन धरना- प्रदर्शन शुरू कर दिया है. जिससे कंपनी के सभी यूनिट में काम ठप्प हो गया है. बता दें कि इनकी मुख्य मांग एग्रीमेंट के तहत वेतन पुनरीक्षण की है. वैसे 87 रैयत है जिन्होंने कंपनी निर्माण में अपनी जमीन दी थी. एग्रीमेंट के मुताबिक मैट्रिक पास युवाओं को 30 हजार, इंटरमीडिएट पास युवाओं को 35 हजार, स्नातक पास को 40 हजार टेक्निकल ट्रेंड युवाओं को 50 हजार रुपए वेतन देना था, मगर लंबे समय से प्रबंधन द्वारा वेतन पुनरीक्षण नहीं किया गया है. 15 से 20 ऐसे कामगार जमीन दाता रैयत है जिन्हें इंक्रीमेंट का लाभ नहीं दिया गया है. इन्होंने साफ कर दिया है कि जब तक एग्रीमेंट के मुताबिक उन्हें सुविधा नहीं दी जाती है प्लांट को चलने नहीं दिया जाएगा. इस दौरान प्रोडक्शन यूनिट, पैकिंग यूनिट, डिस्पैच यूनिट, ट्रांसपोर्टिंग यूनिट, लोडिंग- अनलोडिंग यूनिट सहित सारे यूनिट को ठप कर दिया गया है. वही कंपनी के अधिकारियों को भी अंदर प्रवेश करने नहीं दिया जा रहा है. रैयतों ने बताया कि कई बार प्रबंधन से मिलकर अपनी मांगों को रखा गया, मगर प्रबंधन द्वारा उनकी मांगों को अनसुना किया जाता रहा है, जिससे आजिज होकर उन्होंने यह निर्णय लिया है. वहीं प्रबंधन ने इस मामले में कुछ भी बोलने से इनकार कर दिया है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleडा. अजय को मिल रहा लोगों का समर्थन टिनप्लेट,भुईंयाडीह और भालूबासा में चला जनसम्पर्क अभियान
    Next Article विधायक के रूप में नहीं,सेवक के रूप में 24 घंटे पोटका के जनता के लिए उपलब्ध रहूंगी

    Related Posts

    उपायुक्त राजीव रंजन के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी, जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील

    July 15, 2026

    SIR-2026: दूधकुंडी मतदान केंद्र पर गणना प्रपत्रों का 100% डिजिटाइजेशन पूरा, BLO बसंती मांडी सम्मानित

    July 15, 2026

    जिला समन्वय समिति की बैठक में उपायुक्त सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

    July 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    उपायुक्त राजीव रंजन के नाम से फर्जी फेसबुक आईडी, जिला प्रशासन ने लोगों से सतर्क रहने की अपील

    SIR-2026: दूधकुंडी मतदान केंद्र पर गणना प्रपत्रों का 100% डिजिटाइजेशन पूरा, BLO बसंती मांडी सम्मानित

    जिला समन्वय समिति की बैठक में उपायुक्त सख्त, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

    सुनील गुप्ता के प्रयास से रोड नंबर-3 का गड्ढा भरा, लोगों में खुशी

    लगातार तीसरी बार चैंपियन बनकर टाइगर नाइट्स ने रचा इतिहास, JGL-9 का खिताब किया अपने नाम

    बैंक ऑफ बड़ौदा पर 40 लाख की धोखाधड़ी का आरोप, पीड़ित ने सिदगोड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने की मांग

    विद्यालयों में स्वच्छता कार्यशाला, बच्चों को डेंगू व मौसमी बीमारियों से बचाव के बताए उपाय

    राजनीति में विरोध हो, चरित्र हनन नहीं लोकतंत्र की मर्यादा सबसे ऊपर

    दानापुर में होटल पर छापेमारी, संगठित सेक्स रैकेट का भंडाफोड़; तीन नाबालिग लड़कियां रेस्क्यू, कई गिरफ्तार

    आज का राशिफल जानें आपके सितारे क्या बोलते हैं

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.