Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » उलीडीह मानगो में खूब दहाड़ी कल्पना सोरेन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    उलीडीह मानगो में खूब दहाड़ी कल्पना सोरेन

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 3, 2024No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    उलीडीह मानगो में खूब दहाड़ी कल्पना सोरेन

    *बन्ना गुप्ता को जिताने का लिया जनता से वादा*

    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    झारखंड की शेरनी के नाम से विख्यात कल्पना सोरेन ने जनसभा में कहा कि झारखंड बनने के बाद भी हमारी लड़ाई खत्म नहीं हुई है. अभी भी हम आदिवासी अस्मिता की लड़ाई लड़ रहे हैं. जब हेमंत सोरेन जी मईया योजना लागू करते हैं तो उनसे डरी हुई केंद्र सरकार उन्हें जेल भेजने का काम करती है. कल्पना सोरेन ने कहा कि विपक्ष हमें बाँटने का काम कर रहा है जबकि इंडिया गठबंधन जोड़ने का काम कर रहा है. झारखंड का हर गांव एक शहीद की कहानी कहता है. केंद्र सरकार झारखंड का पैसा रोक कर बैठा है. गठबंधन की सरकार ने 55 लाख महिलाओं के खाते में मईया सम्मान योजना का लाभ पहुंचाया है. हेमंत सोरेन झारखंड की माताओं बहनों के लिए चिंतन करते हैं. झारखंड में सबसे ज्यादा राज भाजपा ने किया. किंतु आज वे सिर्फ घर तोड़ने का काम कर रहे हैं. जबकि झामुमो कांग्रेस राजद की सरकार आधी आबादी के लिए काम कर रहे हैं. जल जंगल जमीन हमारा, और विपक्ष हेमंत जी पर केवल इल्जाम लगाता है. मैं आहान करने आई हूँ कि बन्ना भईया को जिताइये. क्रमांक एक पर पंजा छाप पर बटन दबाकर बन्ना भईया के हाथों को मजबूत करना है. हमें दिशोम गुरु शिबू सोरेन के सपनों का राज्य बनाना है. हमें हेमंत सरकार को दुबारा लाना है. यह चुनाव हक अधिकार को पाने के लिए लड़ा जा रहा है. जिसमें एक ओर जात पात धर्म के नाम पर तोड़ने वाले लोग हैं. दूसरी ओर आपके अपने हेमंत और बन्ना जैसे लोग हैं, जो मानगो फ्लाइ ओवर जैसी बड़ी बड़ी योजनाओं को लाने के लिए रात दिन एक किए हुए हैं. इस चुनाव में ऐसे षड़यंत्रकारी लोगों को सबक सिखाना है. क्रमांक एक पर पंजा छाप पर वोट देकर महागठबंधन को विजयी बनाईये.

    जमशेदपुर पश्चिमी से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता ने कहा कि जो लोग कल तक कमल फूल को डुबाने में लगे थे. आज कहते हैं कि कमल ही सिलेंडर है. ये लोग जनता को भ्रमित कर रहे हैं किंतु जनता इनकी सच्चाई जान गई है. अब इनके भुलावे में आने वाली नहीं है. बन्ना गुप्ता ने कहा कि हेमंत सरकार माँ बेटे की सरकार है. जिसमें एक बेटा अपने राज्य की हर माता को सम्मान देने का काम कर रहा है. जिसमें एक भाई झारखंड की हर बहन को सम्मान देने का काम कर रहा है.

    *पप्पू यादव पहुंचें जमशेदपुर और बन्ना के समर्थन में मांगे वोट*
    पूर्णिया के निर्दलीय सांसद पप्पू यादव ने कहा कि झारखंड में गठबंधन की सरकार ने पांच वर्षों में बेहतरीन काम किया है. जब हेमंत सोरेन की सरकार ने गरीब, दबे-कुचले लोगों का काम करने लगे, केंद्र से अपना हक मांगने लगे तो साजिश रचकर हेमंत सोरेन को जेल भेज दिया. ऐसे में नारी शक्ति स्वरूपा के रूप में कल्पना सोरेन ने भाजपा का मुकाबला किया. दूसरी तरफ नीतीश कुमार ने भाजपा से सौदेबाजी कर झारखंड में दो सीटें ली हैं. हमें भगोड़ों को भगाना है और काम करने वालों को जिताना है.

    *बन्ना गुप्ता जात-पात और धर्म से अलग हटकर सभी वर्गों के लोगों के लिए 24 घंटा उपलब्ध रहते हैं- पुरेंद्र नारायण सिंह*

    पश्चिमी जमशेदपुर से इंडिया गठबंधन के प्रत्याशी बन्ना गुप्ता के चुनावी कार्यालय में आयोजित एक प्रेस वार्ता में राजद के प्रदेश महासचिव और पूर्वी सिंहभूम के प्रभारी पुरेंद्र नारायण सिंह ने कहा कि ‘बन्ना गुप्ता संघर्ष से उपजे हैं और समाज के सभी वर्गों के लिये सातों दिन चौबीसो घंटे उपलब्ध रहने वाले नेता हैं. किसी का कुछ भी काम हो, वे जात-पात, धर्म और पार्टी लाइन से अलग हट कर सबकी मदद करते हैं.
    उन्होंने कहा कि बन्ना गुप्ता सदन में दलित और पिछड़े वर्ग की आवाज है. इसलिए इनका चुना जाना पिछड़े व दलित वर्ग के लिए बहुत आवश्यक है.’

    उन्होंने कहा कि बन्ना गुप्ता ने पश्चिमी जमशेदपुर में विकास में नए आयाम स्थापित किए हैं. मानगों को जाम से मुक्त करने के लिए फ्लाईओभर बनवाना, एमजीएम हॉस्पिटल में सुपर स्पेशलिटी अस्पताल बनाना, मानगो में अस्पताल भवन बनाना और बस स्टैंड का निर्माण करना आदि जैसे कई महत्वपूर्ण काम बन्ना गुप्ता ने किए हैं. उन्होंने राजद के सभी कार्यकर्ताओं और समर्थकों से अपील की है कि सभी एकजुट होकर बन्ना गुप्ता को जिताने में अपनी पूरी शक्ति लगाएं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा एवं पोटका विधानसभा की प्रत्याशी मीरा मुंडा के घोड़ाबांधा, जमशेदपुर स्थित घर पर महाप्रसाद का आयोजन
    Next Article कांग्रेस प्रत्याशी डा. अजय कुमार के लिए कल्पना सोरेन औऱ पप्पू यादव ने किया रोड शो किया

    Related Posts

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    June 23, 2026

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    June 23, 2026

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    June 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में ओलंपिक दिवस: 37 पदक विजेता खिलाड़ियों का सम्मान

    रांची: जेपीएल फाइनल में भगदड़, JSCA स्टेडियम में कई दर्शक घायल

    झारखंड के ‘दिशोम गुरु’ शिबू सोरेन पद्म भूषण से सम्मानित

    भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर: SDPO-SHO पर हत्या का केस

    भारतीय ज्ञान-मीमांसा: मिथिला विवि में व्याख्यान

    लखनऊ अग्निकांड में बुलडोजर न्याय: रत्नाकर की सख्त मांग

    सूचना के अधिकार: सरकार के ‘अधूरे फैसले’ पर गलगली के सवाल

    लखनऊ अग्निकांड: कब जागेगा तंत्र, सुधारों की क्यों दरकार?

    लखनऊ में भीषण अग्निकांड: 15 जिंदगियां राख

    कालिकापुर-बागों सड़क की बदहाली से ग्रामीण परेशान, पक्की सड़क निर्माण की उठी मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.