Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा एवं पोटका विधानसभा की प्रत्याशी मीरा मुंडा के घोड़ाबांधा, जमशेदपुर स्थित घर पर महाप्रसाद का आयोजन
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा एवं पोटका विधानसभा की प्रत्याशी मीरा मुंडा के घोड़ाबांधा, जमशेदपुर स्थित घर पर महाप्रसाद का आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा एवं
    पोटका विधानसभा की प्रत्याशी मीरा मुंडा के घोड़ाबांधा, जमशेदपुर स्थित घर पर महाप्रसाद का आयोजन
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    काली पूजा के शुभअवसर पर पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा एवं पोटका विधानसभा की प्रत्याशी मीरा मुंडा के घोड़ाबांधा, जमशेदपुर स्थित घर पर महाप्रसाद का आयोजन किया गया. श्री मुंडा के द्वारा हर वर्ष काली पूजा के अवसर पर महाप्रसाद का आयोजन किया जाता है, जिसमें प्रदेश भर से हजारों लोग आते हैं. आज के इस कार्यक्रम में ओडिशा के राज्यपाल एवं झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास, विधायक सरयू रॉय, सांसद आदित्य साहू, पूर्व सांसद पी एन सिंह,प्रदेश प्रवक्ता अमरप्रीत काले, पूर्व विधायक मेनका सरदार, भाजपा के वरिष्ठ नेता राकेश प्रसाद, पूर्व जिलाध्यक्ष अभय सिंह, जिप उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, भाजपा नेता राजू सरदार, गणेश सरदार, होपना महली, मनोज सरदार, राज कुमार श्रीवास्तव, विनोद सिंह,राजेश शुक्ला, चंद्रेशखर मिश्रा समेत भारतीय जनता पार्टी के कई बड़े नेता शामिल हुए, साथ ही, विविपी कॉर्पोरेट के चाणक्य चौधरी, टाटा मोटर्स के प्लांट हेड सुनील तिवारी, आरएसवी ग्लोबल के हेड आर.एस. वेरा समेत कई गणमान्य लोगों ने आकर प्रसाद ग्रहण किया.
    इस मौके पर पत्रकारों से बातें करते हुए श्री मुंडा ने सभी को काली पूजा गोवर्धन पूजा, भाई दूज की बधाई देने के साथ-साथ आने वाले छठ महापर्व की भी शुभकामनाएं दी ।उन्होंने कहा कि इन पर्वों के साथ-साथ लोकतंत्र का महापर्व चुनाव भी साथ ही साथ हो रहा है ।उन्होंने उम्मीद जताई कि इस बार प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी अच्छे बहुमत से सरकार बनाने जा रही है ।आज रांची में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा जारी घोषणा पत्र की चर्चा करते हुए कहा कि हम इसे घोषणा पत्र नहीं संकल्प पत्र मानते हैं क्योंकि बीजेपी जो वादा करती हैं उसे हमने निभाया है। चाहे वह राष्ट्रीय स्तर पर हो या प्रदेश स्तर पर।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleभाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू ने किया रोड शो, साकची गुरुद्वारा और मंदिरों में माथा टेका
    Next Article उलीडीह मानगो में खूब दहाड़ी कल्पना सोरेन

    Related Posts

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    May 20, 2026

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    May 20, 2026

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    May 20, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    बंगाल OBC कोटा: हाईकोर्ट फैसले से सियासी घमासान

    ठाणे: RPI नेता अशोक कांबले की हमले के बाद मौत

    अपराधमुक्त राजनीति: विकसित भारत का आधार

    रोम की नई धुरी: भारत, IMEC से चीन-पाक हुए बेचैन

    पटमदा सीएचसी में नि:शुल्क चर्मरोग जांच शिविर आयोजित, चार नए कुष्ठ रोगियों की पहचान

    विद्युत विभाग के शिविर में छह मामलों का हुआ समाधान

    देशव्यापी हड़ताल से दवा दुकानें बंद रहने पर मरीज रहे परेशान

    किसानों से वादाखिलाफी के विरोध में भाजपा ने प्रखंड परिसर में किया धरना प्रदर्शन

    जमशेदपुर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार का खुलासा, जुगसलाई पुलिस ने सप्लाई नेटवर्क का किया पर्दाफाश राष्ट्र संवाद संवाददाता जमशेदपुर : शहर में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के अवैध कारोबार पर जुगसलाई पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने गरीब नवाज कॉलोनी निवासी अमजद अली को गिरफ्तार किया है, जो कोडीन युक्त कफ सिरप और अन्य नशीली दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। पूछताछ में पुलिस को अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े कई अहम सुराग मिले हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि खरकई रेल ओवरब्रिज के पास एक युवक प्रतिबंधित दवाओं की बिक्री कर रहा है। सूचना के आधार पर जुगसलाई थाना पुलिस ने छापेमारी कर अमजद अली को गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 10 बोतल कोडीन युक्त सिरप और 52 पीस कोरेक्स बरामद किए गए। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह धातकीडीह स्थित एक मेडिकल स्टोर से दवाएं खरीदकर शहर के विभिन्न इलाकों में युवाओं और नशे के आदी लोगों को बेचता था। उसने यह भी खुलासा किया कि मेडिकल स्टोर तक इन दवाओं की आपूर्ति कोलकाता से की जाती थी। मामले में पुलिस ने अमजद अली, संबंधित मेडिकल स्टोर संचालक और कोलकाता के एक अज्ञात सप्लायर के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। जांच में यह भी सामने आया है कि कोलकाता से नियमित रूप से प्रतिबंधित दवाओं की खेप जमशेदपुर भेजी जा रही थी। पुलिस अब पूरे नेटवर्क और उससे जुड़े लोगों की तलाश में जुट गई है। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि शहर में नशीली दवाओं के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और पूरे गिरोह पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

    जिला स्तरीय खरीफ कर्मशाला 2026 में किसानों को दी गई आधुनिक कृषि तकनीक की जानकारी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.