Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » पदाधिकारियों के साथ साथ आप सभी जन प्रतिनिधियों का भी संयुक्त दायित्व है कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति के पास पहुंचे: विजया जाधव, उपायुक्त
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    पदाधिकारियों के साथ साथ आप सभी जन प्रतिनिधियों का भी संयुक्त दायित्व है कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति के पास पहुंचे: विजया जाधव, उपायुक्त

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 31, 2023No Comments4 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    6 दिवसीय प्रखंडवार मुखिया सम्मेलन कार्यक्रम के पहले दिन बोड़ाम व जमशेदपुर के प्रमुख तथा मुखियागण के साथ समाहरणालय में सम्मेलन आयोजित

    सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में प्रमुख एवं मुखियागणों की भूमिका काफी अहम*

    पदाधिकारियों के साथ साथ आप सभी जन प्रतिनिधियों का भी संयुक्त दायित्व है कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति के पास पहुंचे: विजया जाधव, उपायुक्त

    सरकार द्वारा संचालित सभी विकास एवं जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने हेतु उपायुक्त, पूर्वी सिंहभूम की अध्यक्षता में जिला स्तरीय प्रखंडवार 6 दिवसीय प्रमुख एवं मुखियागणों का उनमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजना किया जा रहा है। इसी आलोक में दिनांक 31.05.2023 को बोड़ाम तथा जमशेदपुर प्रखंड के प्रमुख एवं मुखिया गण समाहरणालय सभागार में आयोजित मुखिया सम्मेलन कार्यक्रम में आज शामिल हुए। सम्मेलन में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि जब तक आपको सरकार की विकास एवं कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी नहीं होगी तब तक आप अपने स्तर से उनकी समीक्षा भी नहीं कर पाएंगे और ना हीं आमजनों को उन योजनाओं से अवगत करा पाएंगे।
    सरकार की कल्याणकारी योजनाओं के सफल क्रियान्वयन में आप सभी प्रमुख एवं मुखियागणों की महत्वपूर्ण भूमिका है। पदाधिकारियों के साथ साथ आप सभी जन प्रतिनिधियों का भी संयुक्त दायित्व है कि सरकार की योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान में खड़े व्यक्ति के पास पहुंचे, आप भी लोक सेवक हैं। आपका भी जनता के प्रति उतरदायित्व है। आप अपने पंचायत स्तर पर देखे कि आंगनबाड़ी ससमय खुल रहे हैं कि नहीं, सेविका सहायिका समय पर आ रही है कि नहीं, राशन दुकान समय पर खुल रहे है कि नहीं।

    प्रमुख एवं मुखियागणों को संबोधित करते हुए निदेशक एन.ई.पी ने कहा कि पंचायत स्तर पर योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ साथ जनता को कल्याणकारी योजनाओं से अच्छादित करना भी आपका दायित्व है। निदेशक डी.आर.डी.ए ने कहा कि पूर्व में भी इस तरह का उनमुखीकरण कार्यक्रम किया गया था, किन्तु अपेक्षित परिणाम नहीं आने के कारण पुणः इस तरह का उनमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में जिला के विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा अपने विभाग से संबंधित योजनाओं की जानकारी सरल भाषा में मुखिया एवं जनप्रतिनिधियों को उपलब्ध करायी जा रही है यथा – मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सर्वजन पेंशन योजना, झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना, सावित्री बाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, पेयजल एवम स्वछता विभाग, बिरसा हरित ग्राम योजना, फूलो झानो आशीर्वाद योजना, मत्स्य पालन, किसान क्रेडिट कार्ड, मनरेगा, श्रमाधान, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण विभाग, सहकारिता विभाग, ऊर्जा विभाग, उत्पाद एवं मद्य निषेध विभाग, प्रधान मंत्री आवास योजना, उद्यान विभाग आदि से संबंधित विभाग के पदाधिकारी के द्वारा विस्तार पूर्वक बताया गया। साथ ही मुखियागण द्वारा पूछे गए सभी प्रश्नों का भी संतोषजनक उत्तर उपलब्ध कराया गया। इसी क्रम में जिला पंचायत राज पदाधिकारी, पूर्वी सिंहभूम द्वारा सभी मुखियागण को प्राथमिकता के आधार पर पंचायत अन्तर्गत सभी खराब पड़े जलमीनार की मरम्मती करने एवं ऑगनबाड़ी/स्कूल आदि में पेयजल की व्यवस्था करने, पंचायत में प्राप्त 15वें वित्त की राशि को नियमानुसार शत प्रतिशत व्यय करने एवं जी.पी.डी.पी. अन्तर्गत 2023-24 की योजनाओं को ससमय पोर्टल पर अपलोड करवाने हेतु निदेश भी दिया गया।
    बैठक में डायरेक्टर डी.आर.डी.ए, डायरेक्टर एन.ई.पी., जिला आपूर्ति पदाधिकारी, जिला कल्याण पदाधिकारी, सहायक निदेशक सामाजिक सुरक्षा, जिला पंचायत राज पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला पशुपालन पदाधिकारी, जिला शिक्षा पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता- बिजली विभाग/पेयजल एवं स्वच्छता, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला कृषि पदाधिकारी, सिविल सर्जन, जिला सहकारिता पदाधिकारी आदि उपस्थित हुए।

    *प्रखंडवार कार्यक्रम इस प्रकार है :-*

    दिनांक 02.06.2023 को पोटका एवं पटमदा

    दिनांक 05.06.2023 को घाटशिला एवं धालभूमगढ़

    दिनांक 07.06.2023 को मुसाबनी एवं डुमरिया

    दिनांक 09.06.2023 को बहरागोड़ा तथा

    दिनांक 12.06.2023 को चाकुलिया एवं गुड़ाबान्दा के सभी प्रमुख एवं मुखियागण उनमुखीकरण कार्यक्रम में भाग लेंगे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleझारखंड मंत्रालय में 31 मई 2023 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय
    Next Article सचिव, स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के. रवि कुमार ने मैट्रिक परीक्षा 2023 में जिला का उतीर्ण प्रतिशत 97.315 आने पर उपायुक्त विजया जाधव को बधाई देते हुए लिखा पत्र

    Related Posts

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    June 7, 2026

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    June 7, 2026

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दैनिक पंचांग एवं राशिफल: 08 जून 2026, शुभ-अशुभ मुहूर्त

    झारखंड में नितिन नवीन का स्वागत: संगठन को नई दिशा

    पटना में कोचिंग वॉर: छात्रों का भविष्य दांव पर!

    जमशेदपुर: 100+ ATM सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला, सरयू राय मदद को आगे

    मुंबई में सोने की तस्करी: 5 करोड़ की खेप जब्त, BJP नेता गिरफ्तार

    ब्रेन ट्यूमर: नई उम्मीदें, बेहतर उपचार और समय पर पहचान

    जीवन की कीली: तनाव मुक्त रहने का अद्भुत रहस्य

    भाजपा में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका: नितिन नवीन ने सराहा

    भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने संगठनात्मक बैठक में सोशल मीडिया की प्रभावी भूमिका को सराहा, दिनेश कुमार का किया उल्लेख।

    गर्भवती महिला और अजन्मे बच्चे की मौत मामले में बड़ी कार्रवाई, मेदांता हॉस्पिटल सील

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.