Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » बड़े मार्जिन से जीतेंगे सरयू रायःमदन सहनी
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    बड़े मार्जिन से जीतेंगे सरयू रायःमदन सहनी

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 3, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    बड़े मार्जिन से जीतेंगे सरयू रायःमदन सहनी

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    *जमशेदपुर*। बिहार सरकार के समाज कल्याण मंत्री मदन सहनी ने रविवार को कहा कि जमशेदपुर पश्चिमी से एनडीए के प्रत्याशी श्री सरयू राय की जीत पक्की है. हम लोग मेहनत इस बात को लेकर कर रहे हैं कि यह जीत का अंतर कितना बड़ा करें.

    यहां एनडीए के केंद्रीय चुनाव कार्यालय में मदन सहनी ने कहा कि बीते तीन दिनों में मुझे दर्जनों ऐसे लोग मिले, जिन्होंने मुझसे कहा कि वह सरयू राय को निज तौर पर जानते हैं. जब किसी प्रत्याशी के बारे में वोटर कहे कि वह उन्हें निज तौर पर जानता है और बातचीत में सम्मान झलके, तब समझ लें कि चुनाव में जीत सुनिश्चित है.

    उन्होंने कहा कि झारखंड में पांच साल में जितना काम होना चाहिए, वह नहीं हुआ जबकि एनडीए सरकार ने झारखंड की सरकार को 2.50 लाख करोड़ रुपये दिये. हेमंत सरकार उस पैसे को खर्च ही नहीं कर पाई. कोई योजना ही नहीं है कि उक्त पैसे को खर्च कैसे करें. इन्होंने हर साधन को भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा कर छोड़ दिया. शराब नीति हो या मनरेगा, सब जगह भ्रष्टाचार हुआ. उन्होंने कहा कि झारखंड के लोगों ने मन बना लिया है कि वे इस बार सरकार बदलेंगे. यहां एनडीए की सरकार बनेगी, नौजवानों को नौकरी मिलेगा.

    सहनी ने कहा कि हेमंत सरकार की दोषपूर्ण नीति के कारण नौकरी के चाहवान नौजवानों ने अपने प्राण गंवा दिये. नौकरी के चक्कर में प्राण गंवाने वाले लोगों की क्या गलती थी. गलती सरकार की नीति की थी.

    उन्होंने बन्ना गुप्ता पर प्रहार करते हुए कहा कि वह स्वास्थ्य मंत्री हैं लेकिन स्वास्थ्य की दशा नारकीय है. जो भी लोग एमजीएम अस्पताल में इलाज के लिए जाते हैं, उन्हें न तो सही दवा मिलती है, ना ही उनका समुचित इलाज होता है और ना ही उन्हें बेड मिल पाता है. वह तो इसी शहर के विधायक हैं. फिर इतनी गड़बड़ी क्यों. मरीज फर्श पर सोते हैं.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleसामान्य प्रेक्षक 08 नाला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र श्री अभिजित सिंह द्वारा कुंडहित प्रखंड अंतर्गत सुद्राक्षीपुर चेकनाका सहित विभिन्न मतदान केंद्रों का किया गया निरीक्षण; विभिन्न बिंदुओं पर दिए जरूरी दिशा निर्देश
    Next Article सोनारी, मानगो की पदयात्रा में बोले सरयू राय कमल ही सिलेंडर है,सिलेंडर ही कमल है

    Related Posts

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    June 24, 2026

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    June 24, 2026

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    June 24, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    केदार कंस्ट्रक्शन के नए कार्यालय का उद्घाटन

    पाकुड़ विद्यालयों में पाकुड़ पुलिस का जागरूकता अभियान, छात्रों को किया जागरूक

    मुहर्रम को लेकर बोकारो में हाई अलर्ट, सिवनडीह में प्रशासन-पुलिस की मॉक ड्रिल

    1 करोड़ रुपये की कथित धोखाधड़ी के आरोपियों को कोर्ट से फिर झटका

    भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने टीएमएच में विधायक पूर्णिमा से की मुलाकात, जाना स्वास्थ्य का हाल

    गिरिडीह मकतपुर में बिजली संकट पर फूटा लोगों का गुस्सा, सड़क जाम कर किया प्रदर्शन

    मोहर्रम पर शास्त्री नगर में इंसानियत का पैगाम, 8 हजार लोगों ने ग्रहण किया विशाल लंगर

    मुहर्रम को लेकर उत्पाद विभाग की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब के साथ एक गिरफ्तार

    डीसी ऑफिस के पास सड़क हादसे में महिला की मौत, चालक वाहन समेत फरार

    भरत तिवारी मुठभेड़ प्रकरण: उसके गांव पहुंचे प्रशांत किशोर, न्यायिक जांच की निगरानी की मांग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.