Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ कुमुद सहाय द्वारा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर नाम वापसी के उपरांत प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी गई जानकारी
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ कुमुद सहाय द्वारा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर नाम वापसी के उपरांत प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी गई जानकारी

    Nizam KhanBy Nizam KhanNovember 1, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ कुमुद सहाय द्वारा विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर नाम वापसी के उपरांत प्रेस कॉन्फ्रेंस कर दी गई जानकारी

    आज दिनांक 01.11.2024 को जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) द्वारा विधान आम निर्वाचन 2024 को लेकर नाम वापसी के उपरांत जिले के विभिन्न प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के साथ प्रेस वार्ता कर निर्वाचन कार्यक्रम के संबंध में जानकारी दी गई।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) ने प्रेस को संबोधित करते हुए जिले के 08 नाला एवं 09 जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र में दिनांक 22 अक्टूबर से 29 अक्टूबर तक नामांकन, 30 अक्टूबर को नामांकन प्रपत्रों की संवीक्षा एवं आज 01 नवंबर को नाम वापसी संबंधित जानकारी दी।

    उपायुक्त ने बताया कि 08 नाला विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र में कुल 20 अभ्यर्थियों के द्वारा नामांकन दाखिल किया गया। संवीक्षा के उपरांत सभी अभ्यर्थियों के नामांकन विधिमान्य पाए गए एवं आज 03 अभ्यर्थियों क्रमशः 1. बिरेंद्र मंडल, निर्दलीय, 2. राम रंजन पंडित, हिन्दुस्तान पीपुल्स पार्टी, डेमोक्रेटिक एवं 3. सत्यानंद झा, निर्दलीय के द्वारा नाम वापस लिया गया। इस प्रकार 08 नाला विधानसभा अंतर्गत अंतिम रूप से कुल नामांकित अभ्यर्थियों की संख्या 17 है, जिन्हें चुनाव चिन्ह आवंटित करने की प्रकिया की जा रही है।

    इसके अलावा उन्होंने बताया कि 09 जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुल 18 अभ्यर्थियों ने नामांकन करवाया, जिसमें संवीक्षा के दौरान त्रुटि पाए जाने पर 02 अभ्यर्थी 1. जीवलाल मरांडी एवं 2. अताऊल अंसारी के नामांकन को रद्द किया गया एवं 16 अभ्यर्थी विधिमान्य पाए गए। आज कुल 03 अभ्यर्थी क्रमशः 1. इरफान अंसारी, आपकी विकास पार्टी, 2. आनंद लाल मरांडी, निर्दलीय एवं 3. जफर इकबाल, निर्दलीय के द्वारा नामांकन वापस लिया गया। इस प्रकार 09 जामताड़ा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत अंतिम रूप से कुल नामांकित अभ्यर्थियों की संख्या 13 है।

    इसके अलावा उपायुक्त ने कहा कि जिले में शांतिपूर्ण, भयमुक्त एवं स्वच्छ वातावरण में चुनाव संपन्न होंगे, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियों को ससमय पूर्ण किया जा रहा है। वहीं पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वकारिब (भा०पु०से०) ने मीडिया को चुनाव कार्य से संबंधित जब्ती, आचार संहिता उल्लंघन सहित अन्य बिंदुओं पर जानकारी प्रदान किया।

    *_आहूत प्रेस कॉन्फ्रेंस में_* पुलिस अधीक्षक जामताड़ा डॉ एहतेशाम वकारिब (भा०पु०से०), उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय, उप निर्वाचन पदाधिकारी श्री विजय कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी कुंडहित श्री जमाले रजा, प्रखंड विकास पदाधिकारी नाला सुश्री आकांक्षा कुमारी सहित विभिन्न मीडिया प्रतिनिधि आदि उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपूर्व मुखिया ने बैठक कर भाजपा प्रत्याशी मीरा मुंडा के लिया माँगा समर्थन
    Next Article व्यय प्रेक्षक श्री प्रकाश चौधरी ने व्यय लेखा कोषांग के अधिकारियों एवं कर्मियों के साथ बैठक कर विभिन्न बिंदुओं पर दिए जरूरी दिशा निर्देश

    Related Posts

    आदित्यपुर में भक्ति और श्रद्धा का महासंगम, शिव-काली मंदिर के 15वें स्थापना दिवस पर भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा सह शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    January 15, 2026

    ईएल भुगतान में लापरवाही से यूसील को भारी नुकसान, ठेका मजदूरों की हड़ताल के बाद टूटी प्रबंधन की नींद

    January 15, 2026

    तिलाई पहाड़ में मां ठाकुरानी की पूजा भक्ति भाव से संपन्न

    January 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    आदित्यपुर में भक्ति और श्रद्धा का महासंगम, शिव-काली मंदिर के 15वें स्थापना दिवस पर भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा सह शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    ईएल भुगतान में लापरवाही से यूसील को भारी नुकसान, ठेका मजदूरों की हड़ताल के बाद टूटी प्रबंधन की नींद

    तिलाई पहाड़ में मां ठाकुरानी की पूजा भक्ति भाव से संपन्न

    गम्हरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय से एसी का आउटर यूनिट चोरी अज्ञात चोरों के खिलाफ आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज

    राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत गम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    डीएलसी ने टाटा पावर प्रबंधन से मांगा जवाब, मजदूरों में आक्रोश

    कैरव गांधी के लापता होने पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने परिजनों से की मुलाकात, पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग

    कैरव गांधी अपहरण मामले में सरयू राय ने डीजीपी और एसएसपी से बात की

    जदयू ने किया मानगो नगर निगम की ढुलमूल कार्यप्रणाली पर जोरदार प्रहार

    श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में 17 को श्री दुर्गा  सप्तशती तथा सुंदर कांड का संपूर्ण पाठ  पाठ के उपरांत प्रसाद का वितरण

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.