Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » झारखण्ड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट बिना बिलम्ब के लागू कराई जाय: राजेश शुक्ल
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    झारखण्ड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट बिना बिलम्ब के लागू कराई जाय: राजेश शुक्ल

    Nizam KhanBy Nizam KhanMay 31, 2023No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    झारखण्ड में एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट बिना बिलम्ब के लागू कराई जाय: राजेश शुक्ल

    झारखंड स्टेट बार कौंसिल के वाईस चेयरमैन और राज्य के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ अधिवक्ता श्री राजेश कुमार शुक्ल ने कहा है झारखंड में अब बिना बिलम्ब के एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू किया जाना चाहिए ताकि अधिवक्ता निर्भीकता से अपने दायित्वों का निर्वहन कर सके।

    श्री शुक्ल जो अखिल भारतीय अधिवक्ता कल्याण समिति के राष्ट्रीय महामंत्री भी है ने झारखंड के राज्यपाल श्री सी पी राधाकृष्णन को भेजे ई मेल में लिखा है कि झारखंड में अधिवक्ताओं के साथ आए दिन दुर्व्यवहार की घटना की सूचना मिल रही है। हालही में रांची सिविल कोर्ट के कई अधिवक्ताओं के साथ दुर्व्यवहार की घटना की सूचना मिली वही घाटशिला के अधिवक्ता श्री तपन चक्रवर्ती के साथ भी दुर्व्यवहार की घटना की जानकारी मिली, संथाल परगना से भी कई बार एसोसिएशन के सदस्यों ने कौंसिल को सूचना इस आशय की भेजी है। ऐसे में अधिवक्ताओं के अन्दर अंसतोष दिख रहा है।
    राजस्थान में वहा की राज्य सरकार ने एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कर दिया है वहाँ के अधिवक्ता अपने दायित्व बेहतर ढंग से निभा रहे है। झारखंड में भी एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट का प्रारूप राज्य सरकार के पास विचाराधीन है ,उसे बिना विलम्ब के लागू किया जाना चाहिए।

    श्री शुक्ल ने कहा है झारखंड में झारखंड स्टेट बार कौंसिल ने झारखंड के राज्यपाल और मुख्यमंत्री को कई बार इस आशय का ज्ञापन सौंपा है लेकिन उसके सकारात्मक परिणाम अभी सामने नही आए है। हाल ही भारत की राष्ट्रपति श्री मती द्रौपदी मुर्मू से भी रांची राजभवन में मिलकर श्री शुक्ल ने एक लिखित ज्ञापन सौपा है जिसमे बिना विलम्ब के एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने की मांग रखी है।

    श्री शुक्ल ने झारखंड के राज्यपाल को लिखा है कि एडवोकेट प्रोटेक्शन एक्ट लागू कराने की मांग राज्य के तीन राज्यपाल और दो मुख्यमंत्री से कौंसिल के सदस्यों ने मिलकर पूर्व में किया है। इस संबंध में निर्देश भी दिए गए लेकिन अभी तक मूर्त रूप नही मिला है।

    श्री शुक्ल ने लिखा है कि झारखंड में अधिवक्ताओं ने कोरोना जैसी वैश्विक महामारी में भी न्यायिक कार्यो में निर्भीकता के साथ काम किया। झारखंड में लगभग 400 अधिवक्ता कोरोना जैसी महामारी के दौरान स्वर्गवासी हो गए, उनके परिजनों को कोई आर्थिक पैकेज नही मिला। राज्य सरकार ने कोई सहयोग नही दिया। उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश तथा राजस्थान और दिल्ली की सरकारों ने अधिवक्ता हित को ध्यान में रखकर अवश्य मदद करने की तत्परता दिखाई।

    श्री शुक्ल ने लिखा है कि झारखंड की सरकार के पास एडवोकेट प्रोटेक्शन बिल विचाराधीन है उसे राज्य सरकार बिना विलम्ब के लागू कराना चाहिए ताकि झारखंड में अधिवक्ता पूरी मुस्तैदी, कर्मठता और तत्परता से अपने दायित्व निभा सके ।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleविश्व तंबाकू निषेध दिवस पर जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के विशेष पदाधिकारी के निर्देशानुसार साकची पोस्ट ऑफिस के पास…..
    Next Article झारखंड मंत्रालय में 31 मई 2023 को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय

    Related Posts

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    July 24, 2026

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    July 24, 2026

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    जमशेदपुर में कथित अवैध वसूली: तीन पुलिसकर्मी निलंबित

    डिमना लेक में बड़ा हादसा: एमजीएम के दो जूनियर डॉक्टर डूबे

    राजग नीट पर संसद में चर्चा के लिए तैयार, कांग्रेस बहस से भाग रही है: भाजपा

    राहुल गांधी के आवास पर इकट्ठा होने के बाद कांग्रेस और ‘इंडिया’ गठबंधन के सांसद गांधी स्मृति पहुंचे

    जमशेदपुर: बागबेड़ा सड़क हादसे के बाद इलाज को लेकर बवाल, डीएसपी पर युवक को थप्पड़ मारने का आरोप, दो घंटे जाम रहा डीबी रोड

    बागबेड़ा डीबी रोड पर भीषण सड़क हादसा: अनियंत्रित अर्टिगा दुकान में घुसी, 5 घायल, एक की हालत गंभीर

    नीट पेपर लीक के विरोध में जहानाबाद में छात्रों का उग्र प्रदर्शन

    रांची में कांग्रेस का आदित्य साहू सहित 15 नामजद पर FIR

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.