Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » परिवर्तन से ही जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र का होगा विकास: सीता सोरेन
    Breaking News Headlines जामताड़ा झारखंड

    परिवर्तन से ही जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र का होगा विकास: सीता सोरेन

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 24, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    परिवर्तन से ही जामताड़ा विधानसभा क्षेत्र का होगा विकास: सीता सोरेन
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    आसन्न विधानसभा चुनाव में भाजपा की ओर से जामताड़ा विधानसभा सीट के लिए सीता सोरेन को उम्मीदवार बनाया गया है। उम्मीदवारी की घोषणा के बाद पहली बार बुधवार को सीता सोरेन मां चंचला की धरती जामताड़ा पहुंची। माता के चरणों में माथा टेका और विजय का आशीर्वाद लिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने उनका गर्म जोशी से स्वागत किया। सीमावर्ती क्षेत्र मिहिजाम में प्रवेश करते हीं कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। उसके बाद वे पार्टी कार्यालय पहुंची और कार्यकर्ताओं से बातचीत की। वहां से विभिन्न चौक चौराहा पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात करते हुए जामताड़ा चंचला मंदिर पहुंची। जहां सैंकड़ो कार्यकर्ताओं ने उनका गर्म जोशी से स्वागत किया। भाजपा प्रत्याशी सीता सोरेन ने मां चंचला के दरबार में माथा टेक विधिवत पूजा अर्चना कर उन्होंने मां से चुनाव में विजय का आशीर्वाद मांगा। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि यह सरकार जनता को ठगने का काम कर रही है। दुर्गा सोरेन के निधन के बाद उनके सपनों को साकार करने के लिए वे राजनीति में आई। लेकिन पूर्व के पार्टी में उन्हें काम करने का अवसर नहीं मिला। भारतीय जनता पार्टी ने उन्हें मौका दिया है और वह इस विधानसभा में न केवल परिवर्तन लाएंगी बल्कि जामताड़ा का अभूतपूर्व विकास करने का भी वादा किया है। इस दौरान स्वागत करने वालों में भाजपा नेता हरिमोहन मिश्रा, सुजाता सिंह भैया, पूर्व जिला अध्यक्ष सोमनाथ सिंह सहित अन्य मौजूद थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवीआर एलईडी स्क्रीन युक्त मतदाता जागरूकता वाहन के माध्यम से मतदाताओं को वोट के प्रति जागरूक करने हेतु जागरूकता रथ को जिला निर्वाचन पदाधिकारी कुमुद सहाय ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
    Next Article व्यय प्रेक्षक श्री प्रकाश चौधरी के द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के तहत साइबर थाना का निरीक्षण किया गया

    Related Posts

    कांग्रेस नेताओं ने किया बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित 15 नामजद और 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ करवाया FIR दर्ज…

    July 23, 2026

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    July 23, 2026

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कांग्रेस नेताओं ने किया बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू सहित 15 नामजद और 100 अज्ञात भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ करवाया FIR दर्ज…

    बीजेपी कार्यालय के घेराव के दौरान हुई पत्थरबाजी, झड़प के बाद भारतीय जनता पार्टी ने प्रशासन और कांग्रेस नेताओं पर लगाए गंभीर आरोप.

    सीतारामडेरा में 18 चक्का ट्रेलर पलटा, बाइक सवार को बचाने के दौरान टला बड़ा हादसा

    बाराद्वारी में बंद घर को चोरों ने बनाया निशाना, ₹5.5 लाख की नकदी और जेवरात लेकर फरार

    पलामू पुलिस की बड़ी कार्रवाई, अवैध शराब फैक्ट्री पर छापा, 13 पेटी शराब समेत भारी सामान जब्त

    धनबाद पुलिस का बड़ा एक्शन, प्रिंस खान गिरोह के दो गुर्गे गिरफ्तार, हत्या की साजिश विफल

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    जमशेदपुर में जेएमएम का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री का पुतला फूंका

    NEET पेपर लीक के विरोध में साकची गोलचक्कर पर प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.