Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » तीन बार के विधायक अरविंद सिंह भाजपा छोड़ निर्दलीय चुनाव लड़ने को तैयार,नामांकन करेंगे आज संजय कुमार
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    तीन बार के विधायक अरविंद सिंह भाजपा छोड़ निर्दलीय चुनाव लड़ने को तैयार,नामांकन करेंगे आज संजय कुमार

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 23, 2024Updated:October 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र

    : तीन बार के विधायक अरविंद सिंह भाजपा छोड़ निर्दलीय चुनाव लड़ने को तैयार,नामांकन करेंगे आज
    संजय कुमार

    चांडिल: पूर्व भाजपा विधायक अरविंद सिंह ने गुरुवार को ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने की घोषणा की। भाजपा छोड़ने के बाद सिंह ने चांडिल डैम रोड स्थित बी.एन पैलेस परिसर में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में अपनी मंशा जाहिर की और स्थानीयता के मुद्दे पर बेबाक बयान दिया। उन्होंने कहा, “ ये साढ़े चार साल से लोगों की मदद करने की कोशिश कर रहा है, मैं 35 वर्षों से जनता के दुख-दर्द में शामिल रहा हूं। मैं स्थानीय हूं या हरे लाल महतो ? यह बात झूठी और बेतुकी है।”

    *स्थानीयता , विकास प्राथमिकता*

    सिंह ने स्पष्ट किया कि उनकी प्राथमिकता सिंचाई और किसानों की तीनों फसलों के लिए पानी उपलब्ध कराना है। बेरोजगारी और पर्यटन को बढ़ावा देना उनके एजेंडे में शामिल है। उन्होंने चांडिल डैम विस्थापितों की समस्याओं पर भी सरकार की विफलता पर कटाक्ष किया और कहा कि डैम अब “सफेद हाथी” साबित हो चुका है। विस्थापितों को उनका हक दिलाने का संकल्प जताते हुए सिंह ने कहा कि 50 साल बाद भी विस्थापितों को कोई लाभ नहीं मिला है।इस पर अबतक की सरकारें फेल है।
    *भाजपा पर तीखा प्रहार*
    सिंह ने भाजपा पर हमला बोलते हुए कहा कि पार्टी ने अब परिवारवाद को बढ़ावा देना शुरू कर दिया है और राय सुमारी कर, पूंजीपतियों के साथ गठजोड़ कर लिया है। उन्होंने कहा कि इस बार जनता उनके साथ है, और निर्दलीय चुनाव लड़कर जीत हासिल करेंगे। सिंह ने 35 सालों तक क्षेत्र में की गई अपनी मेहनत को गर्व से याद करते हुए कहा कि वह अपने कार्यकाल से संतुष्ट हैं और इस बार भी जनता का भरपूर समर्थन प्राप्त करेंगे।
    *अरविंद सिंह ने ईचागढ़ विधानसभा से तीन बार चुनाव जीतकर क्षेत्र का प्रतिनिधित्व किया है*
    1995: निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में 35,746 वोटों से जीत .

    2000: भाजपा के टिकट पर 37,505 वोटों से जीत.
    2009: जेवीएम से 45,465 वोटों से विजय ।
    सिंह के अनुसार, इस बार का चुनाव जातिगत राजनीति को करारा जवाब साबित होगा, और वह एक नए जोश के साथ मैदान में उतरेंगे। उनके साथ भाजपा छोड़ने वाले कई प्रमुख नेता, जैसे जिला कार्यकारिणी सदस्य दीपू जायसवाल और अरुण सिंह, ने भी पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर पुर्वी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू गुरुवार को दाखिल करेंगी अपना नामांकन,
    Next Article भाजपा से बागी होकर शिव शंकर सिंह ने किया नामांकन

    Related Posts

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    July 22, 2026

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    July 22, 2026

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    July 22, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    दिल्ली में छात्रों पर कार्रवाई को लेकर निष्पक्ष जांच की उठी मांग

    झारखंड को मिली बड़ी उड़ान: पूर्वी भारत का पहला सरकारी एयरक्राफ्ट मेंटेनेंस इंजीनियरिंग संस्थान जल्द होगा शुरू

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया ‘बात से पीछे हटने’ का दावा

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह को बताया ‘अप्रासंगिक व्यक्ति’, खारिज किया पीछे हटने का दावा

    राहुल गांधी ने छात्रों को आतंकवादी नहीं बताया, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    JPSC पीटी परीक्षा रद्द करने की मांग पर भाजयुमो का जोरदार प्रदर्शन, CBI जांच की मांग उठी

    राहुल गांधी ने जितेंद्र सिंह के ‘पीछे हटने’ के दावे को खारिज किया, कहा- ‘वह अप्रासंगिक व्यक्ति’

    छत्तीसगढ़ में भाजपा ने कांग्रेस कार्यालय का घेराव करने की कोशिश, पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े

    राहुल गांधी ने बुधवार को प्रदर्शन कर रहे छात्रों को अपना पूरा समर्थन देते हुए कहा – शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग

    छत्तीसगढ़ में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय का घेराव, पुलिस ने छोड़े आंसू गैस के गोले

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.