Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू गुरुवार को दाखिल करेंगी अपना नामांकन,
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड राजनीति

    जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू गुरुवार को दाखिल करेंगी अपना नामांकन,

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू गुरुवार को दाखिल करेंगी अपना नामांकन, एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान में जुटेंगे कार्यकर्ता, नामांकन समारोह के निमित्त भाजपा की सभी तैयारियां हुई पूरी, शीतला माता के पूजन व आशीर्वाद से पूर्णिमा करेंगी चुनावी अभियान की शुरुआत।
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। जमशेदपुर पुर्वी विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी के रूप में पूर्णिमा साहू गुरुवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी। पूर्णिमा साहू के नामांकन समारोह को भव्य और ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए भाजपा ने व्यापक तैयारी की है। पूर्णिमा साहू के नामांकन समारोह में भाजपा के वरीय नेताओं के संग एनडीए के भी नेतागण मौजूद रहेंगे। वहीं, नामांकन से पूर्व एग्रिको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में पुर्वी विधानसभा अंतर्गत सातों मंडलों से मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में हजारों भाजपा कार्यकर्ता एवं समर्थक एकत्रित होंगे। एग्रिको स्थित ट्रांसपोर्ट मैदान में सुबह 9 बजे से वरीय नेताओं, युवा एवं महिला कार्यकर्ताओं का जुटना प्रारंभ हो जाएगा। एग्रिको ट्रांसपोर्ट मैदान से कार्यकर्ताओं का हुजूम एग्रिको गोलचक्कर के रास्ते भालूबासा स्थित शीतला माता मंदिर पहुंचेगी। जहां सुबह 10 बजे शीतला माता का पूजन एवं आशीर्वाद लेने के पश्चात प्रत्याशी पूर्णिमा साहू शुभ विजय मुहूर्त में अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगी।

    इस संबंध में जानकारी देते हुए भाजपा जमशेदपुर महानगर जिला महामंत्री संजीव सिंह ने बताया कि पूर्णिमा साहू के नामांकन को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए मंडल एवं बूथ स्तर तक के कार्यकर्ता सक्रीय रूप से लगे हैं। नामांकन के साथ ही भाजपा प्रत्याशी पूर्णिमा साहू की विजय यात्रा की औपचारिक शुरुआत होगी, जिसे लेकर कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह है। यह नामांकन समारोह सिर्फ एक औपचारिकता नहीं, बल्कि आगामी चुनावी जीत की दिशा में हमारा पहला कदम होगा। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं को किसी तरह की परेशानी ना हो, इसके लिए सभी स्तर पर तैयारी की गई है। उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों से नामांकन समारोह में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करने की अपील की।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleवर्तमान सरकार के कार्यकाल में झारखंड में अराजकता का माहौल :अर्जुन मुंडा
    Next Article तीन बार के विधायक अरविंद सिंह भाजपा छोड़ निर्दलीय चुनाव लड़ने को तैयार,नामांकन करेंगे आज संजय कुमार

    Related Posts

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    June 7, 2026

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    June 7, 2026

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    June 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    नई एजेंसी ने बिना कारण बताए 100 से ज्यादा सिक्योरिटी गार्ड्स को निकाला विधायक सरयू राय से मिले सिक्योरिटी गार्ड्स

    “मोदी सरकार आमदनी नहीं बढ़ा रही, बल्कि महंगाई थोप रही है- जनता अब इस आर्थिक अत्याचार के खिलाफ आवाज़ उठाए।” – परविंदर सिंह

    श्रमिक अधिकारों को लेकर मजदूरों का विरोध

    जिला अध्यक्ष के द्वारा सभी इकाइयों में प्रभारियों की नियुक्ति की गई

    नवनियुक्त प्रदेश व जिला कांग्रेस पदाधिकारियों का स्वागत 

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    जागो संगठन एवं जागो यूवा विंग कि ओर से समाज के गरीब एवं होनहार बच्चों को प्रतिभा सम्मान समारोह 2026 का आयोजन कर सम्मानित किया गया 

    गोहलामुड़ा स्थित ग्लोबल स्प्रिट लिमिटेड द्वारा CSR कार्यों की उपेक्षा से ग्रामीणों में रोष।

    भारतीय कम्यूनिस्ट पार्टी की जिला कार्यकारिणी की बैठक संपन्न, कई आंदोलनात्मक कार्यक्रमों को मिली मंजूरी

    लंबित भुगतान को लेकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.