Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय ने समाहरणालय परिसर में विधानसभा आम चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने हेतु हस्ताक्षर अभियान का किया शुभारंभ
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय ने समाहरणालय परिसर में विधानसभा आम चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने हेतु हस्ताक्षर अभियान का किया शुभारंभ

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कुमुद सहाय ने समाहरणालय परिसर में विधानसभा आम चुनाव में शत प्रतिशत मतदान करने हेतु हस्ताक्षर अभियान का किया शुभारंभ

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: समाहरणालय जामताड़ा के भूतल परिसर में जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) एवं पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वकारिब (भा०पु०से०) द्वारा विधानसभा आम चुनाव 2024 के निमित्त मतदाता जागरूकता एवं शत प्रतिशत मतदान के उद्देश्य से हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ किया गया। जिसमे जिले के वरीय पदाधिकारियों सहित मीडिया प्रतिनिधि एवं कर्मी आदि ने बढ़चढ़ कर अभियान में हिस्सा लिया।

    जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने अभियान का हस्ताक्षर कर शुभारंभ करते हुए कहा कि विधानसभा आम चुनाव 2024 को लेकर इस हस्ताक्षर अभियान का शुभारंभ में किया गया। जिसका मुख्य उद्देश्य आगामी चुनाव में शत प्रतिशत मतदान हो, लोग अपने मताधिकार के प्रति जागरूक हों।

    उन्होंने बताया कि जिले में विधानसभा आम चुनाव के निमित्त द्वितीय चरण में दिनांक 20 नवम्बर 2024 को मतदान होगा। ऐसे में जिले के सभी मतदाताओं से मेरी अपील है कि आप सभी अपने अधिकार को ना भूलें और लोकतंत्र के इस महापर्व (चुनाव का पर्व, देश का गर्व) के अवसर पर निष्पक्ष, भयमुक्त होकर अपना बहुमूल्य वोट करें एवं सशक्त लोकतंत्र के निर्माण में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

    वहीं इसके अलावा कहा कि जिले भर में स्वीप के माध्यम से अनेक क्रिएटिव गतिविधियों का आयोजन कर मतदाताओं को जागरूक किया जा रहा है। हमारा उद्देश्य है एक भी मतदाता अपने मताधिकार से वंचित न हो।

    _*इस अवसर पर*_ पुलिस अधीक्षक जामताड़ा डॉ एहतेशाम वकारिब (भा०पु०से०) उप विकास आयुक्त श्री निरंजन कुमार, परियोजना निदेशक आईटीडीए श्री जुगनू मिंज, अपर समाहर्ता श्रीमती पूनम कच्छप, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी श्रीमती कलानाथ, परियोजना पदाधिकारी श्रीमती पूनम, सुश्री एबलिन हांसदा, स्वीप कोषांग से श्रीमती सहित अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला दंडाधिकारी सह उपायुक्त, जामताड़ा कुमुद सहाय एवं पुलिस अधीक्षक जामताड़ा डॉ एहतेशाम वकारिब के द्वारा संयुक्त रूप से आज देर संध्या मंडल कारा, जामताड़ा का किया गया औचक निरीक्षण
    Next Article राष्ट्र संवाद हेडलाइंस

    Related Posts

    टाटानगर स्टेशन क्षेत्र में रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाया, री-डेवलपमेंट योजना के तहत 32 दुकान व मकान ध्वस्त

    January 16, 2026

    बिष्टुपुर के सीएच एरिया में दिनदहाड़े उद्यमी देवांग गांधी के बेटे कैरव का अपहरण, विहिप ने प्रशासन से सुरक्षित बरामदगी की मांग की

    January 16, 2026

    आदित्यपुर में भक्ति और श्रद्धा का महासंगम, शिव-काली मंदिर के 15वें स्थापना दिवस पर भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा सह शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    January 15, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    टाटानगर स्टेशन क्षेत्र में रेलवे भूमि से अतिक्रमण हटाया, री-डेवलपमेंट योजना के तहत 32 दुकान व मकान ध्वस्त

    बिष्टुपुर के सीएच एरिया में दिनदहाड़े उद्यमी देवांग गांधी के बेटे कैरव का अपहरण, विहिप ने प्रशासन से सुरक्षित बरामदगी की मांग की

    आदित्यपुर में भक्ति और श्रद्धा का महासंगम, शिव-काली मंदिर के 15वें स्थापना दिवस पर भव्य कलश यात्रा के साथ श्रीराम कथा सह शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

    ईएल भुगतान में लापरवाही से यूसील को भारी नुकसान, ठेका मजदूरों की हड़ताल के बाद टूटी प्रबंधन की नींद

    तिलाई पहाड़ में मां ठाकुरानी की पूजा भक्ति भाव से संपन्न

    गम्हरिया प्रखंड सह अंचल कार्यालय से एसी का आउटर यूनिट चोरी अज्ञात चोरों के खिलाफ आदित्यपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज

    राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत गम्हरिया में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

    डीएलसी ने टाटा पावर प्रबंधन से मांगा जवाब, मजदूरों में आक्रोश

    कैरव गांधी के लापता होने पर पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता ने परिजनों से की मुलाकात, पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग

    कैरव गांधी अपहरण मामले में सरयू राय ने डीजीपी और एसएसपी से बात की

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.