Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » डेजिगनेटेड पुलिस ऑफिसर एवं वीडियोग्राफर के लिए प्रशिक्षण का आयोजन
    Breaking News जामताड़ा झारखंड

    डेजिगनेटेड पुलिस ऑफिसर एवं वीडियोग्राफर के लिए प्रशिक्षण का आयोजन

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 23, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    डेजिगनेटेड पुलिस ऑफिसर एवं वीडियोग्राफर के लिए प्रशिक्षण का आयोजन

    निजाम खान। राष्ट्र संवाद

    जामताड़ा: विधानसभा (आम) निर्वाचन 2024 के निमित्त जामताड़ा एवं नाला विधानसभा क्षेत्र हेतु नियुक्त डेजिगनेटेड पुलिस ऑफिसर एवं वीडियोग्राफर के लिए प्रशिक्षण का आयोजन नोडल पदाधिकारी सह भूमि सुधार उप समाहर्ता श्री ओमप्रकाश मंडल की अध्यक्षता में आयोजित किया गया।

    प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को बताया कि आदर्श आचार संहिता एवं चुनाव में होने वाले खर्च को सीमित करने एवं उल्लंघन करने वालों को पकड़ने का काम आप सभी का है। निष्पक्ष और शांतिपूर्ण मतदान कराने का प्रयास होना चाहिए। वहीं मुख्य मास्टर ट्रेनर सैयद मोहम्मद इमाम ने बताया कि आदर्श आचार संहिता का उलंघन एवं दोनों विधानसभा क्षेत्र में होने वाली सभी निर्वाचन गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए रखना है, कोई भी व्यक्ति जो पचास हजार से ज्यादा नगद राशि, दस हजार से ज्यादा का उपहार अथवा मतदाता को प्रभावित करने वाली सामग्री लेकर जा रहा है तो उसे ज़ब्त करना है, परंतु आम नागरिकों को असुविधा न हो इसका ध्यान रखना चाहिए। जब्ती करने की पूरी प्रक्रिया का विडियोग्राफी करना आवश्यक होगा, जिस वीडियो को देखकर विडियो व्यूइंग टीम, खर्च का अनुमान लगा सके और आचार संहिता के उल्लंघन पर एमसीसी कोषांग को निर्देशित कर सके।

    वहीं इसके अलावा बताया गया कि प्रत्येक दिन अनुलग्नक ख10, अनुलग्नक 9, अनुलग्नक 8 में रिपोर्ट देना सुनिश्चित करेंगे। सभी टीम को बताया गया कि जब्ती रिपोर्ट election seizure management system (ESMS) App के माध्यम से भी देना सुनिश्चित करेंगे, तथा c VIGIL ऐप्स पर आने वाले शिकायतें पर तुरंत संज्ञान लेकर कार्रवाई करेंगे। इन शिकायतों का निपटारा सौ मिनट के अंदर करना होगा। किसी भी परिस्थिति में कोताही नहीं बरतनी है।
    इस अवसर पर मास्टर ट्रेनर श्री हरि प्रसाद राम, श्री दुर्गेश कुमार, प्रधान लिपिक श्री राजेश कुमार एवं राजेश मरांडी उपस्थित थे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleव्यय प्रेक्षक ने अंतर्राज्यीय चेकनाका हांसीपहाड़ी एवं कानगोई का किया औचक निरीक्षण
    Next Article व्यय प्रेक्षक श्री प्रकाश चौधरी के द्वारा विधानसभा आम निर्वाचन 2024 के निमित्त गठित व्यय लेखा कोषांग का निरीक्षण किया गया

    Related Posts

    रामगढ़ बरकाकाना रेलवे पुलिस ने टाटा जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18101 B -4 कोच से भारी मात्रा में गांजा किया बरामद

    May 25, 2026

    शहर के जुबिली अम्यूजमेंट पार्क के समीप रविवार देर शाम दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया

    May 25, 2026

    मायुराक्षी नदी से दिन-रात अवैध बालू खनन, सरकार को लाखों के राजस्व नुकसान की आशंका

    May 25, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    रामगढ़ बरकाकाना रेलवे पुलिस ने टाटा जम्मू तवी एक्सप्रेस ट्रेन संख्या 18101 B -4 कोच से भारी मात्रा में गांजा किया बरामद

    शहर के जुबिली अम्यूजमेंट पार्क के समीप रविवार देर शाम दो पक्षों के बीच हुए विवाद ने अचानक हिंसक रूप ले लिया

    मायुराक्षी नदी से दिन-रात अवैध बालू खनन, सरकार को लाखों के राजस्व नुकसान की आशंका

    जामताड़ा एसपी शंभू कुमार सिंह के निर्देश पर कुंडहित थाना में आगंतुकों के लिए ठंडे पेयजल की व्यवस्था

    एक पिता की पीड़ा, हम सबके लिए आईना

    टाटानगर रेलवे स्टेशन के बाहर कोबरा मिलने से मचा हड़कंप, रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा जाएगा

    TMH के सामने 27 मई से अनिश्चितकालीन धरना का ऐलान

    परसुडीह में जमीन विवाद पर बवाल, ग्रामीणों ने निर्माणाधीन दीवार तोड़ी; इलाके में तनाव

    राम मंदिर में संपन्न हुआ तिरुपति बालाजी अन्न प्रसादम, 2800 श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया प्रसाद

    कीनन स्टेडियम के पास महिला से पर्स स्नैचिंग, गिरकर हुई घायल

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.