Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर का चुनाव संपन्न,मनोज सिंह अध्यक्ष विनय पूर्ति महासचिव व अजय कोषाध्यक्ष निर्वाचित राष्ट्र संवाद संवाददाता
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर का चुनाव संपन्न,मनोज सिंह अध्यक्ष विनय पूर्ति महासचिव व अजय कोषाध्यक्ष निर्वाचित राष्ट्र संवाद संवाददाता

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 20, 2024No Comments3 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर का चुनाव संपन्न,मनोज सिंह अध्यक्ष विनय पूर्ति महासचिव व अजय कोषाध्यक्ष निर्वाचित
    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    जमशेदपुर : प्रेस क्लब ऑफ जमशेदपुर के हुए चुनाव में मनोज सिंह नए अध्यक्ष निर्वाचित हुए. इसके अलावा महासचिव पद पर विनय पूर्ति व कोषाध्यक्ष के रूप में अजय महतो चुने गए. सर्किट हाउस एरिया स्थित निर्मल भवन में बैलेट पेपर से हुए चुनाव में मनोज सिंह भारी मतों से विजयी हुए. उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी निवर्तमान अध्यक्ष प्रशांत सिंह पुतुल को लगभग 40 मतों से हरा दिया. वहीं महासचिव विनय पूर्ती ने निवर्तमान महासचिव अंजनी पांडेय को 47 मतों से हराया एवं कोषाध्यक्ष अजय महतो ने निवर्तमान कोषाध्यक्ष विद्यासागर सिंह को करीब 44 मतों से शिकस्त दी. शांतिपूर्ण चुनाव सम्पन्न कराने के लिए प्रशासन ने दंडाधिकारी व पुलिस की प्रतिनियुक्ति की थी.


    सुबह मतदान की शुरुआत चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष ब्रजभूषण सिंह की देखरेख तथा प्रत्याशियों की मौजूदगी में शुरु हुई, जो तय समय के अनुसार अपराह्न 4 बजे संपन्न हुआ. इसके बाद आंकड़ा मिलान के पश्चात मतगणना का कार्य आरंभ हुआ. चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष व अन्य सदस्यों ने इसमें अपनी महती भूमिका निभाई. सदस्यों में आनंद कुमार, देवानंद सिंह, अरुण सिंह, अरिंदम सिन्हा, कुमुद जेनामुनी, अजय शंकर व शशिभूषण शामिल थे.
    कुल 178 सदस्यों ने मतदान में हिस्सा लिया. हालांकि अध्यक्ष पद के लिये मतदान में दो बैलेट पेपर तकनिकी कारणों से अवैध करार दिया गया. इस तरह अध्यक्ष पद हेतु 176 मत वैध पाये गये. अध्यक्ष पद के लिये तीन सदस्य चुनावी मैदान में थे, जिनमें निर्वतमान अध्यक्ष प्रशांत सिंह पुतुल, मनोज सिंह व संदीप सावर्ण थे. इसमें मनोज सिंह को 100, प्रशांत सिंह पुतुल को 60 तथा संदीप सावर्ण को 16 मत मिले. समिति ने इसमें मनोज सिंह को 40 मतों से विजयी घोषित किया.
    महासचिव पद के लिये तीन सदस्य, निवर्तमान महासचिव अंजनी पांडेय, विनय पूर्ति व कान्हाई हेंब्रम थे. इस पद हेतु कुल 178 वोट पड़े थे, जिसमें एक वोट रद्द कर दिया गया. इसमें विनय पूर्ति को 96, अंजनी पांडेय को 47 तथा कान्हाई हेंब्रम को 34 मत मिले. इस तरह समिति ने विनय पूर्ति को 49 मतों से विजयी घोषित किया.
    कोषाध्यक्ष पद के लिये भी तीन सदस्य चुनावी मैदान में थे. इसमें निवर्तमान कोषाध्यक्ष विद्यासागर सिंह, अजय महतो व अभिषेक पीयूष थे. इसमें भी 178 वोट पड़े थे, जिसमें एक वोट रद्द कर दिया गया. कुल मतों में अजय महतो को 89, विद्यासागर सिंह को 45 तथा अभिषेक पीयूष को 43 मत मिले. अंत में चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष सहित अन्य सदस्यों ने बारी-बारी से विजयी पदाधिकारियों को प्रमाण पत्र प्रदान किया. काफी शांतिपूर्ण तरीके से चुनाव संपन्न हुआ, जिसके लिये चुनाव संचालन समिति ने सदस्यों के साथ-साथ जिला प्रशासन का भी आभार जताया.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा कुमुद सहाय ने विधानसभा चुनाव 2024 को लेकर अनुमंडल कार्यालय स्थित नामांकन स्थल एवं जिला नियंत्रण कक्ष का किया निरीक्षण
    Next Article आजसू पार्टी ने प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी रामचंद्र सहिस पर फिर से भरोसा 

    Related Posts

    गिरिडीह-चित्तरडीह रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, स्कूल जा रहे दो छात्र गंभीर घायल; धनबाद रेफर

    July 23, 2026

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    July 23, 2026

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    July 23, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    गिरिडीह-चित्तरडीह रोड पर तेज रफ्तार ट्रैक्टर का कहर, स्कूल जा रहे दो छात्र गंभीर घायल; धनबाद रेफर

    छात्रों के मुद्दों पर कांग्रेस का उपायुक्त कार्यालय पर प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन

    झारखंड में बूथ सशक्तिकरण पर भाजपा का जोर, जमशेदपुर में संयुक्त संगठनात्मक बैठक आयोजित

    आनंद मार्ग ने हरिजन स्कूल में बांटे 200 फलदार पौधे, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

    घाटशिला में सारदा नेत्रालय का शुभारंभ, अब स्थानीय स्तर पर मिलेगी आधुनिक नेत्र चिकित्सा

    आदित्यपुर-गम्हरिया के बीच रेलवे ट्रैक पर मिला अमित सरदार का शव, जांच में जुटी पुलिस

    रामगढ़ गोला अंचल कार्यालय में उपायुक्त का औचक निरीक्षण, लापरवाही पर एक कर्मी के निलंबन और सभी अधिकारियों-कर्मियों का वेतन रोकने के निर्देश।।

    गिरिडीह NEET-2026 विवाद पर गरजा झामुमो, दिल्ली में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में गिरिडीह के टावर चौक पर फूंका केंद्रीय शिक्षा मंत्री का पुतला

    सरायकेला मौसीबाड़ी में दिखे विष्णु के भव्य अवतार

    संवेदनशील इलाकों का एसपी ने किया निरीक्षण, अपराधियों पर कड़ी नजर रखने के निर्देश*

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.