Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » शिव शंकर सिंह के समर्थन में हजारों की संख्या में गोलबंद हुई जमशेदपुर पूर्वी की जनता, लगाए परिवारवाद के विरोध में नारे
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    शिव शंकर सिंह के समर्थन में हजारों की संख्या में गोलबंद हुई जमशेदपुर पूर्वी की जनता, लगाए परिवारवाद के विरोध में नारे

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 20, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    शिव शंकर सिंह के समर्थन में हजारों की संख्या में गोलबंद हुई जमशेदपुर पूर्वी की जनता, लगाए परिवारवाद के विरोध में नारे
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    भाजपा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह के कार्यालय में आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में हजारों की संख्या में जमशेदपुर पूर्वी की जनता एकत्रित हुई। इस बैठक में, आगामी झारखंड विधानसभा चुनाव हेतु भारतीय जनता पार्टी द्वारा घोषित उम्मीदवारों की सूची में समर्पित पार्टी कार्यकर्ताओं के स्थान पर राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री एवं उड़ीसा के राज्यपाल रघुबर दास की बहु पूर्णिमा दास नाम होने के खिलाफ कार्यकर्ताओं में भारी असंतोष और आक्रोश देखने को मिला।

    सभी ने एक स्वर में पूर्णिमा दास के चुनाव लड़ने का विरोध किया और सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह का साथ देने की बात कही।
    बातचीत के दौरान शिव शंकर सिंह ने कहा ” एक ओर भारतीय जनता पार्टी कई मौकों पर देश के अन्य राष्ट्रीय एवं क्षेत्रीय पार्टियों के खिलाफ परिवारवाद पर हमलावर रहती है दूसरी ओर समर्पित कार्यकर्ताओं को दरकिनार कर परिवार से ही ऐसे लोगों को टिकट देकर चुनाव लड़वाती है जिनका पार्टी या जनसरोकार से दूर दूर तक कोई नाता नहीं।इसलिए आज मैंने नहीं बल्कि टिकट बंटवारे से आहत जमशेदपुर पूर्वी की सम्मानीय जनता ने ये फैसला किया है कि वे सोमवार को नांमाकन के लिए पर्चा खरीदेंगे

    मौके पर मौजूद लोगों ने शिव शंकर सिंह के समर्थन में नारे लगाए
    प्रमुख लोगों में सरस्वती साहू, रूबी झा, ब्यूटी तिवारी, रश्मि भारद्वाज, गुरुचरण सिंह बिल्ला, सत्येंद्र सिंह रोमी, दुर्गा राव, हरिसिंह राजपूत, सुरेश मुखी, शंकर अग्रवाल, अनिल कुमार सिन्हा, जितेंद्र सिंह जीतू कई अन्य गणमान्य एवं वरिष्ठ लोग उपस्थित रहे।

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleफटाफट क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन, मुख्य रूप से मौजूद रहे झामुमो नेता कुणाल कांचन
    Next Article पार्टी पर परिवारवाद हावी यही है बीजेपी का दोहरा चरित्र : डा.अजय

    Related Posts

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    June 6, 2026

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    June 6, 2026

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    June 6, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    तुम्हारे लिए

    दिल्ली में ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ का प्रदर्शन, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग

    नितिन नवीन से मिले सरयू राय

    भाजपा जामताड़ा नगर की मासिक संगठनात्मक बैठक संपन्न

    साइबर ठगी के आरोप में एक आरोपी गिरफ्तार, मोबाइल और सिम कार्ड बरामद

    नाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित चिकित्सकों से मांगा जाएगा स्पष्टीकरण

    करमाटांड़ और नारायणपुर में आम उत्सव सह बागबानी मेला आयोजित, जैविक आमों ने खींचा लोगों का ध्यान

    पंचायतों में योजनाओं की हकीकत परखी, वरीय अधिकारियों ने किया निरीक्षण

    नाला खाद्यान्न गोदाम का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए आवश्यक निर्देश

    नाला प्रखंड सह अंचल कार्यालय का औचक निरीक्षण, उपायुक्त ने दिए अहम निर्देश

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.