जिलान्तर्गत सभी प्रिंटिंग प्रेस के संचालकों / राजनीतिक दलों हेतु जरूरी सूचना,सभी प्रिंटिंग प्रेस पंपलेट, पोस्टर, होर्डिंग्स आदि पर मुद्रक तथा प्रकाशक का नाम और पता मुद्रित करना सुनिश्चित करने का निर्देश
निजाम खान। राष्ट्र संवाद
जामताड़ा: भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के प्रेस नोट संख्या ECI/PN/149/2024 दिनांक 15.10. 2024 के द्वारा झारखण्ड विधानसभा आम चुनाव 2024 हेतु तारीखों की घोषणा दिनांक 15.10.2024 को कर दी गई है जिसके उपरान्त संपूर्ण जिले में आदर्श आचार संहिता प्रभावी हो गया है।
इस निमित्त जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त जामताड़ा श्रीमती कुमुद सहाय (भा०प्र०से०) जिले में संचालित सभी प्रिंटिंग प्रेस / राजनैतिक दलों को सूचित किया गया है कि भारत निर्वाचन आयोग के पंपलेट, पोस्टर, हैण्डबिल, होर्डिंग्स मुद्रण संबंधित जिला के वेबसाईट www.jamtara.nic.in पर उपलब्ध है। सभी प्रिंटिंग प्रेस पंपलेट, पोस्टर, होर्डिंग्स आदि पर मुद्रक तथा प्रकाशक का नाम और पता मुद्रित करना सुनिश्चित करेंगे। साथ ही मुद्रित सामग्री की दो प्रति एपेन्डिक्स ‘ए’ एवं ‘बी’ आदर्श आचार संहिता कोषांग (अनुमंडल कार्यालय, जामताड़ा) को तथा अनुसूची 2 लेखा दल को मुद्रण के तीन दिनों के अन्दर उपलब्ध कराना सुनिश्चित करेंगे। इसके अलावा बताया गया कि भारत निर्वाचन आयोग के पोस्टर, पंपलेट, होर्डिंग्स मुद्रण संबंधी अनुदेशों के अवहेलना की स्थिति में विधि-सम्मत् कार्रवाई की जाएगी।

