Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » गरीबों का भला नहीं चाहती है बीजेपी – डा.अजय
    Breaking News Headlines जमशेदपुर झारखंड

    गरीबों का भला नहीं चाहती है बीजेपी – डा.अजय

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 18, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    गरीबों का भला नहीं चाहती है बीजेपी – डा.अजय

    सामाजिक कार्यों का विरोध करना बीजेपी की घटिया मानसिकता का परिचायक है.

    जमशेदपुर। पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरीय नेता डा.अजय कुमार ने शुक्रवार को प्रेस बयान जारी कर कहा कि बीजेपी गरीबों का भला नहीं चाहती है. यही भाजपा का दोहरा चरित्र है. एक तरफ बीजेपी गरीवों के विकास की बात करती है. वहीं दूसरी ओर गरीब बच्चों को दिए गए जर्सी और जूता का शिकायक चुनाव आयोग में करती है. उन्होंने कहा कि यही भाजपा का असली चेहरा है. मईंया सम्मान योजना को बंद करवाने के लिए भी बीजेपी द्वारा रांची हाईकोर्ट में मामला दर्ज करवाया गया था. वही भाजपा के नेताओं द्वारा गरीबों के विकास की बड़ी बड़ी बाते की जाती है. जो बाद में जुमला में तब्दिल हो जाता है. मेरे निवेदन पर एक स्वंय सेवी संगठन द्वारा यह कार्यक्रम आयोजित किया गया था. जिसमें मैं एक अतिथि के तौर पर उपस्थित हो कर बच्चों के बीच सामग्री का वितरण किया.
    डा. अजय ने कहा कि दरअसल बीजेपी का चरित्र गरीबों को परेशान करना है. गरीबों के घर उजाड़ने के लिए बीजेपी के एक बड़े नेता ने एनजीटी में शिकायत की थी. जिसके संबंध में मेरे द्वारा खुलासा किया गया था. दरअसल भाजपा हार के डर से बौखला गई है और मुझे बदनाम करने के लिए तमाम हथकंडे अपना रही है. मजे की बात है कि विश्व की सबसे बड़ी पार्टी के पास जमशेदपुर पूर्वी से कोई प्रत्याशी मेरे विरोध में चुनाव लड़ने को तैयार नहीं है. इसलिए बीजेपी मुझे बदनाम और परेशान करने का कोई मौका खोना नहीं चाहती है. लेकिन यह भी सच है कि सच परेशान हो सकता है पर पराजित नहीं होता है. भुनेश्वर में भी एक साजिश के तहत मुझे बदनाम करने के लिए बीजेपी के इशारे पर मामला दर्ज कराया गया है. जनता सब समझ रही है. जनता ने मन बना लिया है, वह चुनाव में बीजेपी को करार जवाब देगी.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleग्रेजुएट कॉलेज के बी.एड विभाग में मनाया गया मतदाता जागरूकता अभियान
    Next Article झारखंड उदय एवं क्रिएशंस ने किया दुर्गोत्सव सम्मान समारोह आयोजित

    Related Posts

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    November 7, 2026

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    November 7, 2026

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    November 7, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    LocoWin Casino betaalmethoden: storten en opnemen met kaart, e-wallet en crypto

    प्रधानमंत्री मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामनाएं, बोले- जवानों के साथ मनाऊंगा त्योहार

    आदिवासी कार्यकर्ता निशा भगत पंचतत्व में विलीन, न्याय की मांग को लेकर झारखंड में उबाल; सीबीआई जांच की मांग तेज

    अयोध्या में 10वें भव्य दीपोत्सव की धूम, लाखों दीपों से जगमगाई रामनगरी; ड्रोन शो और आतिशबाजी ने मोहा मन

    मरीजों को तेज और परेशानी मुक्त सेवाएं देने के लिए टीएमएच ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा दिया

    Live Casino bei Gamblezen mit Blackjack und Roulette im Browser

    नाटक-झांकी में जीवंत हुई छठ की महिमा, बच्चों ने मंच पर उतारी लोकआस्था की परंपरा

    छठ की आस्था, परंपरा और भक्ति का मंच पर दिखा अद्भुत संगम, बच्चों ने जीवंत किया महापर्व

    विद्यालय में दीपोत्सव के आयोजन कर हरित दीपावली का दिया संदेश

    विद्यालय में छात्राओं ने बिखेरे कला और लोक संस्कृति के रंग

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.