Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » भाजपा शासित राज्य में मंत्री भी सुरक्षित नहीं :डा. अजय
    Breaking News जमशेदपुर झारखंड

    भाजपा शासित राज्य में मंत्री भी सुरक्षित नहीं :डा. अजय

    Nizam KhanBy Nizam KhanOctober 13, 2024No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    भाजपा शासित राज्य में मंत्री भी सुरक्षित नहीं :डा. अजय

    अज्ञात अपराधियों ने की एनसीपी नेता बाबा सिद्दिकी की गोली मार कर हत्या
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    जमशेदपुर। पूर्व सांसद सह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता डा.अजय कुमार ने भाजपा शासित राज्य महाराष्ट्र में एनसीपी नेता एवं पूर्व राज्य मंत्री बाबा सिद्दिकी की हत्या पर शोक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा शासित राज्यों में आम आदमी तो छोड़िए पूर्व मंत्री तक सुरक्षित नहीं है. बड़ी बड़ी बातें करना आसान है लेकिन लोगों को सुरक्षा प्रदान करना बहुत कठिन काम है.
    डा. अजय ने रविवार को प्रेस बयान जारी कर कहा कि एनसीपी नेता बाबा सिद्दिकी की हत्या की उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए. उनकी हत्या के पीछे किन लोगों का हाथ है यह सामने आना जरुरी है. सहृदय मिलनसार एवं हमेशा लोगों के बीच रहने वाले जनप्रिय नेता बाबा सिद्दिकी की हत्या भाजपा शासित राज्य महाराष्ट्र की कानून व्यवस्था पर एक बड़ा सवाल है. उन्होंने बताया कि पिछले दिनों मैंगलोर में एक कार्यक्रम में बाबा सिद्दिकी से मुलाकात हुई थी लेकिन बातचीत के दौरान बाबा ने ऐसी किसी बात का जिक्र नहीं किया था जिससे यह लगे की उनकी हत्या भी हो सकती है. महाराष्ट्र में अभी विधानसभा चुनाव होने हैं ऐसे में बाबा सिद्दिकी की हत्या से राज्य में आतंक एवं डर का माहौल है. भाजपा राज्य में डर का माहौल पैदा करना चाहती है ताकि अन्य लोग इससे भयभीत हो विधानसभा चुनाव से दुरी बना लें. यह एक सोची समझी साजिश भी हो सकती है. भाजपा सत्ता के लिए कुछ भी कर सकती है.

    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleपश्चिमी सिंहभूम के टेबो थानाक्षेत्र में एक ही परिवार के तीन लोगों की हत्या। डायन-बिसाही के संदेह में पति, पत्नी और बेटी की हत्या कर जंगल में फेंका शव।
    Next Article आंखों को नम कर और शंख बजा कर अगले वर्ष आबर आषो के साथ आशियाना अनंतारा के लोगों ने दिया मां दुर्गा को विदाई

    Related Posts

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    June 6, 2026

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    June 6, 2026

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    June 5, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    ठाणे में दर्दनाक हादसा: टैंकर ने कुचला, मौके पर मौत

    भारत में कोचिंग उद्योग: शिक्षा के बाजारीकरण का नया चेहरा

    प्रणव झा: कांग्रेस का ‘संगठन’ दांव झारखंड राज्यसभा में

    खान सर फायरिंग प्रकरण में जांच तेज, गिरफ्तारी पर सस्पेंस बरकरार

    जंतर-मंतर पर सीजेपी प्रदर्शन: दिल्ली पुलिस अलर्ट

    विश्व पर्यावरण दिवस पर बागडेहरी थाना परिसर में किया गया वृक्षारोपण

    प्री-एसआईआर गतिविधि के तहत निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने मतदान केंद्रों का किया निरीक्षण

    रामगढ़ में एसबीआई बैंक में चोरी के अलर्ट से मचा हड़कंप, जांच में निकला तकनीकी कारण

    विश्व पर्यावरण दिवस पर व्यापक वृक्षारोपण अभियान, हजारों पौधे लगाने का संकल्प

    श्री राजस्थान शिवमंदिर जुगसलाई के शताब्दी वर्ष समारोह में 7-8 जून को पंडित विजय शंकर मेहता का प्रेरणादायी व्याख्यान

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.