प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि तकनीकी सूचना केंद्र में, कुंडाहित, बाबूपुर नगरी एवम बनकटी के प्रगतिशील कृषकों को GOBAR _Dhan, मिलेट्स, कृषि ऋण माफी पीएम किसान ईत्यादि योजनाओं से संबंधित जानकारी दी गई। गोवर्धन योजना _ गोवर्धन योजना के तहत पशुओं के गोबर और खेतो के ठोस अपसिष्ट पदार्थों का कंपोस्ट, बायो गैस और बायो सीएनजी में परिवर्तन बड़े पैमाने पर करने का लक्ष्य है। यह प्लेटफार्म गोबर एवम फसल अवशेषों के उचित मूल्य के लिए किसान एवम खरीदार को जोड़ने का काम करेगा। जैविक खाद बनाने के लिए कलस्टर बनाया जायेगा। किसानों के लिए यह अतिरिक्त आय का श्रोत बनेगा। किसान द्वारा स्वयं खाद का निम्न किया जायेगा। पशुपालन के जारी में बढ़ोतरी होगी। पर्यावरण प्रदूषण में कमी आयेगी। मिलेटस योजना_ मोटे आनाज के फसले जैसे _ज्वार,बाजरा, मडुआ कोदो इत्यादि को मिलट्स क्रॉप्स कहा जाता है। इसको सुपर फूड कहा जाता है क्योंकि स्वास्थ्य के मिलेट्स फसल का भोजन में प्रयोग काफी लाभ प्रद होता है। इसमें पोषक तत्त्व अपेक्षाकृत अधिक होता है एवम कई तरह के बीमारियों से रक्षा करने में सहायक है। इसलिए सभी किसानों को इसकी खेती करने हेतु जागरूक किया जा रहा है।
प्रखंड मुख्यालय स्थित कृषि तकनीकी सूचना केंद्र में….
Previous Articleदुधपुरा बाजार में टेम्पू संचालकों ने नाजायज बेरियर 5रु0के बदले60रु0 वसूलने पर किया सड़क जाम
Next Article Next Post