Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » हाता बिरसा चौक में बनेगा 4.50 करोड़ की लागत से बस स्टैंड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स, विधायक संजीव सरदार ने किया भूमि पूजन
    Breaking News Headlines कारोबार चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां हजारीबाग

    हाता बिरसा चौक में बनेगा 4.50 करोड़ की लागत से बस स्टैंड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स, विधायक संजीव सरदार ने किया भूमि पूजन

    Aman KumarBy Aman KumarMay 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    हाता बिरसा चौक में बनेगा 4.50 करोड़ की लागत से बस स्टैंड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स, विधायक संजीव सरदार ने किया भूमि पूजन
    राष्ट्र संवाद संवाददाता
    पोटका। पंचायती राज विभाग, झारखंड सरकार की ओर से पोटका प्रखंड के हाता बिरसा चौक में 4.50 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक बस स्टैंड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स का निर्माण कराया जाएगा। रविवार को विधायक संजीव सरदार ने विधिवत पूजा-अर्चना और भूमिपूजन कर इस महत्वाकांक्षी परियोजना की आधारशिला रखी।
    इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष बारी मुर्मू, उपाध्यक्ष पंकज सिन्हा, कार्यपालक पदाधिकारी जिला परिषद रजनीकांत मिश्रा, उपप्रमुख उर्मिला सामाद, मुखिया सुकलाल सरदार सहित कई जनप्रतिनिधि और स्थानीय लोग उपस्थित थे।
    इस अवसर पर विधायक संजीव सरदार ने कहा कि हाता चौक पूरे पोटका विधानसभा क्षेत्र का व्यावसायिक हृदय स्थल है। यहां प्रतिदिन हजारों की संख्या में लोग झारखंड, ओड़िशा और बंगाल से आवागमन करते हैं। यहां एक सुव्यवस्थित बस स्टैंड और मार्केट कॉम्प्लेक्स की लंबे समय से मांग हो रही थी। मुझे खुशी है कि अपने पहले कार्यकाल में ही मैंने इस परियोजना को राज्य सरकार से स्वीकृत करा लिया था। उन्होंने बताया कि इस निर्माण कार्य के अंतर्गत बस स्टैंड, मार्केट कॉम्प्लेक्स, सार्वजनिक शौचालय और यात्रियों के लिए अन्य सुविधाएं भी विकसित की जाएंगी।
    तीन और महत्वपूर्ण योजनाओं का भी हुआ शिलान्यास
    रविवार को आयोजित कार्यक्रम में विधायक संजीव सरदार ने हाता बस स्टैंड के भूमिपूजन के उपरांत तीन अन्य महत्वपूर्ण योजनाओं का भी शिलान्यास किया। इनमें हेंसड़ा पंचायत के जुड़ी पहाड़ी गांव में सरकारी तालाब के जीर्णोद्धार कार्य, पिछली से बाडेडीह तक सड़क सुदृढ़ीकरण तथा जमशेदपुर प्रखंड के हाता-कुदादा मुख्य पथ से निश्चितपुर तक सड़क निर्माण कार्य शामिल है। मौके पर पूर्व पार्षद चंद्रावती महतो, हीरामणि मुर्मू, ग्राम प्रधान अजीत सरदार, झामुमो नेता सुनील महतो, बबलू चौधरी, सुधीर सोरेन, हितेश भगत आदि मौजूद थे।

    विधायक संजीव सरदार ने किया भूमि पूजन हाता बिरसा चौक में बनेगा 4.50 करोड़ की लागत से बस स्टैंड सह मार्केट कॉम्प्लेक्स
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleजमशेदपुर मे संभावित हवाई हमले व अन्य आपदा प्रबंधन के संबंध में मॉक ड्रिल का आयोजन
    Next Article आदित्यपुर में एंटी करप्शन इन्वेस्टिगेशन ब्यूरो की बैठक संपन्न, सदस्यों को भ्रष्टाचार मुक्त समाज निर्माण का दिया निर्देश

    Related Posts

    कांगो में इबोला के मामले 11 हजार के पार तथा 5,387 लोगों की मौत

    November 11, 2026

    बाटा इंडिया नए उत्पादों के दम पर वृद्धि को देगी गति, 2030 तक कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य

    November 11, 2026

    सुप्रीम कोर्ट ने चार राज्यों से मांगा जवाब, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई का ब्योरा तलब

    November 11, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    कांगो में इबोला के मामले 11 हजार के पार तथा 5,387 लोगों की मौत

    बाटा इंडिया नए उत्पादों के दम पर वृद्धि को देगी गति, 2030 तक कारोबार दोगुना करने का लक्ष्य

    सुप्रीम कोर्ट ने चार राज्यों से मांगा जवाब, प्रदूषण फैलाने वाले वाहनों पर कार्रवाई का ब्योरा तलब

    त्रिपुरा के पांच निकायों की 77 सीट पर भाजपा निर्विरोध जीती

    जब पहली बार भारत आई थीं सोनिया गांधी, एयरपोर्ट पर राजीव के साथ अमिताभ बच्चन भी पहुंचे थे लेने

    भारतीय दर्शकों के लिए बिल्कुल अनूठा अनुभव है रामायण: हेमा मालिनी

    केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात को 2028 तक नशामुक्त बनाने का लक्ष्य तय किया

    शेयर बाजार में जोरदार तेजी, सेंसेक्स 1,328 अंक उछला; निवेशकों की संपत्ति 6 लाख करोड़ बढ़ी

    विरासत में मिली संपत्ति से बेटे को बेदखल कर सकता है पिता, सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट किया कानूनी अधिकार

    दीपावली का उत्सव या प्रदूषण का तांडव? रोशनी के पर्व पर धुएँ और धमाकों का बढ़ता संकट: आखिर कब जागेंगी सरकारें

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.