Close Menu
Rashtra SamvadRashtra Samvad
    Facebook X (Twitter) Instagram
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • होम
    • राष्ट्रीय
    • अन्तर्राष्ट्रीय
    • राज्यों से
      • झारखंड
      • बिहार
      • उत्तर प्रदेश
      • ओड़िशा
    • संपादकीय
      • मेहमान का पन्ना
      • साहित्य
      • खबरीलाल
    • खेल
    • वीडियो
    • ईपेपर
    Topics:
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Rashtra SamvadRashtra Samvad
    • रांची
    • जमशेदपुर
    • चाईबासा
    • सरायकेला-खरसावां
    • धनबाद
    • हजारीबाग
    • जामताड़ा
    Home » सरायकेला थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर असामाजिक तत्वों ने साप्ताहिक हाट बाजार में लगा दी आग
    Breaking News Headlines चाईबासा जमशेदपुर झारखंड सरायकेला-खरसावां

    सरायकेला थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर असामाजिक तत्वों ने साप्ताहिक हाट बाजार में लगा दी आग

    News DeskBy News DeskMay 11, 2025No Comments2 Mins Read
    Share Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Share
    Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link

    सरायकेला थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर असामाजिक तत्वों ने साप्ताहिक हाट बाजार में लगा दी आग

    राष्ट्र संवाद संवाददाता

    सरायकेला थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर असामाजिक तत्वों द्वारा साप्ताहिक हाट बाजार में आग लगा दी गई जिससे करीब बीस दुकानें जलकर खाक हो गई. आग लगने के बाद इसकी सूचना फायर ब्रिगेड को दी गई. सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची अग्निशमन की गाड़ी ने आग पर काबू पाया. घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज चौधरी ने कहा कि इस प्रकार की घटना सरायकेला नगर क्षेत्र में पहली बार घटी है. उन्होंने कहा कि थाना से महज कुछ ही कदम की दूरी पर इस प्रकार की घटना पुलिस की कार्यशैली पर प्रश्न चिन्ह लगता है. उन्होंने कहा की आसपास के लोगों से यह जानकारी मिली है की शाम होते ही प्रतिदिन साप्ताहिक हाथ में शराबियों का जमावड़ा लगता है. लेकिन सरायकेला थाना की ओर से इस पर ध्यान नहीं दिया जाता. उन्होंने कहा कि इस प्रकार की घटना पर रोक लगाने के लिए पुलिस को अपनी गस्ती बढ़ाने की जरूरत है और सार्वजनिक जगहों पर होने वाले अड्डा बाजी पर रोक लगाने की आवश्यकता है. चौधरी ने आगजनी में जलकर खाक हुई दुकान के मालिकों को प्रशासन की ओर से मुआवजा देने की मांग की है.

    शाम ढलते ही साप्ताहिक हाट परिसर बन जाता है मयखाना, खुलेआम छलकते हैं जाम

    सरायकेला जिला मुख्यालय का साप्ताहिक हाट परिसर यूं तो सुबह से शाम तक लोगों से गुलजार रहता है लेकिन शाम ढलते ही यह मयखाना बन जाता है. शाम 6 बजे के बाद यहां लोगों को खुलेआम जाम छलकाते देखा जा सकता है.
    साप्ताहिक हाट परिसर में भी शाम से देर रात तक मयखाना सजती है. इस वजह से शाम के समय यहां से लोगों का गुजरना मुश्किल हो जाता है. खासतौर पर महिलाएं इस रास्ते से नहीं गुजर सकती है. शराबियों की हरकतों की वजह से क्षेत्र का वातावरण भी दूषित हो रहा है, जिससे यहां के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों ने कहा कि यहां कार्रवाई नहीं होने के कारण यह क्षेत्र मयखाना बन चुका है. शाम से रात तक शराबियों का ठिकाना रहता है. जिला मुख्यालय के सार्वजनिक स्थानों पर इन दिनों खुलेआम शराबखोरी हो रही है इसके बावजूद कार्रवाई नहीं होना सरायकेला थाना पुलिस पर सवाल उठती है.

    सरायकेला थाना से महज 500 मीटर की दूरी पर असामाजिक तत्वों ने साप्ताहिक हाट बाजार में लगा दी आग
    Share. Facebook Twitter Telegram WhatsApp Copy Link
    Previous Articleतेली साहू समाज गोलमुरी क्षेत्र ने मनाया कर्मा जयंती, कार्यकम का उद्घाटन पूर्णिमा साहू और दिनेश कुमार ने किया
    Next Article संघर्ष विराम कूटनीतिक राहत या अस्थायी विराम?

    Related Posts

    एलन मस्क ने रिलायंस समर्थित कंपनियों की ओर से भाजपा को दिए चंदे की खबरों को साझा किया

    October 10, 2026

    बिहार MLC चुनाव में NDA की बढ़ी मुश्किलें, आठों सीटें जीतने की रणनीति के बीच अनंत सिंह की बगावत से सियासी हलचल

    October 10, 2026

    छत्रपति संभाजीनगर में दीपके के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई

    October 10, 2026

    Comments are closed.

    अभी-अभी

    एलन मस्क ने रिलायंस समर्थित कंपनियों की ओर से भाजपा को दिए चंदे की खबरों को साझा किया

    बिहार MLC चुनाव में NDA की बढ़ी मुश्किलें, आठों सीटें जीतने की रणनीति के बीच अनंत सिंह की बगावत से सियासी हलचल

    छत्रपति संभाजीनगर में दीपके के घर की सुरक्षा बढ़ाई गई

    भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने राहुल गांधी, केजरीवाल और कॉजपा को दी चेतावनी

    मस्क का तंज, बोले- डियर प्राइम मिनिस्टर अंबानी, आपका इतना प्रभाव, 5 साल से हर शर्त मान रहे, फिर भी अटका इंटरनेट का लाइसेंस

    सीजेपी आंदोलन में शामिल होने दिल्ली जा रहे लोगों को इटारसी में ट्रेन से उतारा, हाईकोर्ट ने कहा- पेश करो या छोड़ दो

    दिल्ली : कनॉट प्लेस से जंतर-मंतर की ओर बढ़े सीजेपी समर्थक हिरासत में, सुरक्षा व्यवस्था काफी सख्त

    Experiența autentică thenvcasinos1.com în lumea jocurilor de noroc online este fascinantă

    Essential insights and luckywave casino experiences for new players

    Increíble técnica y Rabona para dominar el fútbol moderno fácilmente

    Facebook X (Twitter) Telegram WhatsApp
    © 2026 News Samvad. Designed by Cryptonix Labs .

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.