प्रेस विज्ञप्ति दिनांक: 08. 10.2024
आज दिनांक 8 अक्टूबर 2024 को संध्या 6:00 बजे जम्मू कश्मीर के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के गठबंधन (इंडिया गठबंधन )की जीत पर जमशेदपुर के टेल्को खड़ंगा झाड़ चौक पर झारखंड प्रदेश कांग्रेस कार्य समिति के सदस्य रियाजुद्दीन खान के नेतृत्व में कांग्रेस जनों द्वारा खुशी मनाई गई और लड्डू वितरण किया गया।
उक्त अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कांग्रेस नेता रियाजुद्दीन खान ने कहा कि इंडिया गठबंधन की जीत से यह साबित हो गया कि जम्मू कश्मीर की जनता, भारतीय जनता पार्टी के शासन से त्रस्त थी और इस विधानसभा के चुनाव में अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के माध्यम से भाजपा के विरोध में जनमत देकर और कांग्रेस- नेशनल कांफ्रेंस के पक्ष में अपना मत देकर इंडिया गठबंधन की सरकार बनाने का काम किया।
रियाजुद्दीन खान ने आगे कहा कि आज जम्मू कश्मीर के काले अध्याय और भाजपा की तानाशाही सरकार का अंत हुआ और जम्मू कश्मीर में लोकतंत्र पर विश्वास करने वाली इंडिया गठबंधन सरकार बनने का मार्ग प्रशस्त हुआ और घाटी में नए सूरज का उदय हुआ और निरंकुश शासन के कैद से मुक्ति मिली।

