पुलिस अधीक्षक डॉ एहतेशाम वाकरीब ने सभी थाना प्रभारी के साथ किया आवश्यक बैठक
निजाम खान। राष्ट्र संवाद
जामताड़ा: पुलिस अधीक्षक एहतेशाम वकारिब द्वारा सभी पुलिस उपाधीक्षक,पूOनिo थाना प्रभारियों के साथ मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजनकिया गया। आयोजित बैठक में पूर्व से लंबित कांड/वारंट/कुर्की का शीघ्र निष्पादन, पासपोर्ट सत्यापन की स्थिति, क्षेत्र में सघन छापामारी, बैंक तथा एटीएम की सुरक्षा में विशेष सतर्कता बरतने, साईबर अपराध पर नकेल कसने तथा आगामी दुर्गा पूजा एवं दशहरा पर्व के मद्देनज़र पूजा के दौरान सभी मुख्य बाज़ारो में गश्ती करेगा एवं सूचना संकलन करते हुए आपराधिक तत्वों पर भी नज़र रखेगा।जिससे की आगामी पर्व और त्योहार शांति एवं सौहार्द के साथ संपन्न हो सके। आादि विषयों को लेकर आवश्यक दिशा-निदेश दिया गया।

